कोल्हान

चक्रधरपुर में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चक्रधरपुर में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में अधिकार मित्र राजशेखर रवानी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता, उसकी संरचना एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल एवं मानव तस्करी, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर महिलाओं के संरक्षण (POSH) अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, श्रमिक निबंधन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस दौरान 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत डॉन (नशा मुक्ति) योजना पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों को नशे के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां” और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के नारे लगाते हुए नशामुक्ति की शपथ ली।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकार मित्र करण कुंभकार ने नालसा एप एवं टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए। शिविर में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहब हेंब्रम, पंचायत सचिव, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सीआरपी राकेश्वरी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर | रेलवे हॉस्पिटल के समीप हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी नित्यानंद पांडे ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

Contact no :- +91 9241456784

राटा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Contact no :- +91 9798542970

समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से 23 जून 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य घट यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके तहत बालाजी मंदिर के पीछे माता की हल्दी से प्रतिमा निर्माण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अजय मुखी एवं उनकी पत्नी नीतू मुखी शामिल रहे। घट यात्रा में साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, उदय बाग, लक्ष्मी साव एवं राधिका बोदरा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सोलापुरी माता पूजा समिति के सदस्य अविनाश मुखी, रोहित तांती, अजय मुखी, रिंटू पॉल, सूरज मुखी एवं सरवन साव सहित अन्य लोग आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार पूजा संपन्न कराने के लिए खड़गपुर से विशेष रूप से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 23 जून को माता शीतला के भव्य विसर्जन जुलूस के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
बाईसाईं टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली राहत

बाईसाईं टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली राहत

बंदगांव | लण्डुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण पूरे टोला की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।


Contact no :- +91 9798542970

समस्या की जानकारी समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने स्थानीय मुखिया कुश पुरती को दी। इसके बाद मुखिया ने गांव की बढ़ती आबादी और बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग की।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मुखिया कुश पुरती की पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली आपूर्ति सुचारु होगी, बल्कि लो-वोल्टेज की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। इससे घरेलू और कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया कुश पुरती एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिंदू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव | प्रखंड अंतर्गत लांडुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, समाजसेवी बैद्यनाथ गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा करने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

वहीं समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित एवं सुचारु संचालन की जरूरत पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान गांव की साफ-सफाई को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 19 जून को सुबह 7 बजे से बाईसाईं टोला में महा-स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व मुखिया कुश पूर्ति करेंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिन्दू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित

चक्रधरपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित

चक्रधरपुर | स्थानीय गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान और स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सभी नवदायित्वधारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9241456784

अपने संबोधन में शैलेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसरोकार के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में योगदान दें।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की वास्तविक शक्ति बताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही संगठन की सफलता का आधार है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि सामड, जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवदायित्वधारियों का अभिनंदन किया गया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर: पूर्व सैनिक दया सागर केराई युवाओं को सेना भर्ती के लिए कर रहे प्रशिक्षित, 15 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

चक्रधरपुर: पूर्व सैनिक दया सागर केराई युवाओं को सेना भर्ती के लिए कर रहे प्रशिक्षित, 15 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

चक्रधरपुर| राष्ट्र सेवा का जज़्बा कभी समाप्त नहीं होता। भारतीय सेना में गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद पूर्व सैनिक दया सागर केराई अब क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करने के मिशन में जुटे हुए हैं। वर्ष 2021 से वे कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) केंद्रीय कमेटी, चाईबासा के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना भर्ती की तैयारी हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

Contact no :- +91 9241456784

अपने सैन्य अनुभव, अनुशासन और समर्पण के बल पर श्री केराई युवाओं को शारीरिक दक्षता, दौड़, फिटनेस तथा सेना भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण से अनेक युवाओं में देशसेवा की भावना मजबूत हुई है और सेना में शामिल होने का उत्साह बढ़ा है।

Contact no :- +91 9798542970

इसी क्रम में केएनटी शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र, शांति नगर मैदान, सिलफोड़ी, चक्रधरपुर में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए एक माह का विशेष दौड़ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 15 जून 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें युवाओं को सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कोल्हान नितिर तुरतुंग केंद्रीय कमेटी, चाईबासा द्वारा किया जा रहा है तथा इसका मार्गदर्शन पूर्व सैनिक दया सागर केराई करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के उन सभी युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जो भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का सपना साकार करना चाहते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्री केराई ने कहा कि सेना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और गौरव का प्रतीक है। उनका उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के माध्यम से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र: 9288059989, 9110923011

Book your slot today : +91 7250214782
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 250 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 250 यूनिट रक्त संग्रहित

चाईबासा | विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट जागृति– बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त ने एमटीसी सदर अस्पताल, उर्दू लाइब्रेरी बड़ी बाजार, 174 बटालियन पुलिस लाइन तथा रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर सहित विभिन्न शिविर स्थलों का निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Contact no :- +91 9798542970

दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसूति संबंधी जटिलताओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उपायुक्त ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा सक्षम नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जिले में रक्तदान की सकारात्मक संस्कृति विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र, कॉफी मग एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुहार मांझी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर जिला कोषागार पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर पांच टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार टोकरी का वितरण किया। उन्होंने बताया कि इन मरीजों को उपचार अवधि के दौरान छह माह तक नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल छह स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 250 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी सिद्ध होगा।

चाईबासा: पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित भूमि का उपायुक्त व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा: पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित भूमि का उपायुक्त व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा | जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शुक्रवार को खुंटपानी प्रखंड के सालीगुटु गांव में पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित 3.84 एकड़ भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि चिह्नीकरण कार्य का जायजा लिया तथा पुनर्वास योजना से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, चिह्नीकरण की प्रगति तथा पुनर्वास प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9798542970

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड सरकार की पुनर्वास योजना के तहत ग्राम सभा आयोजित कर चिन्हित भूमि पर आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उपायुक्त ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अंचलाधिकारी खुंटपानी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए-दो त्रिशानु राय ने किया बूथ निरीक्षण

चाईबासा : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए-दो त्रिशानु राय ने किया बूथ निरीक्षण

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को बूथ संख्या-98, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय, चाईबासा में विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान बीएलए-दो त्रिशानु राय ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता सत्यापन एवं बूथ मैपिंग कार्यों की समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान त्रिशानु राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही घर-घर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर त्रिशानु राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने नाम व अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

त्रिशानु राय ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी प्रभावी भागीदारी निभा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर बूथ सुपरवाइजर एवं शिक्षक राकेश कुमार सिंह, बीएलओ मनीषा दास सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम की पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग, सचिव को भेजा पत्र

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम की पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग, सचिव को भेजा पत्र

चक्रधरपुर | पश्चिम सिंहभूम जिले में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की जांच की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चक्रधरपुर के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है।

Contact no :- +91 9241456784

अपने पत्र में श्री पाण्डेय ने कहा है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से संचालित पेयजल योजनाओं पर हुए व्यय तथा उनके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने केरा, नकटी, सोनुवा, गोइलकेरा, मकरंदा, मनोहरपुर, लाईलोर तथा टोंटो प्रखंड के लिसीमोदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं का उल्लेख करते हुए इनकी वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति एवं व्यय की जांच कराने की मांग की है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उनका कहना है कि योजनाओं पर खर्च की गई राशि और धरातल पर हुए कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन कराया जाना आवश्यक है, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, पत्र में उठाए गए मुद्दों और लगाए गए आरोपों को लेकर संबंधित विभाग अथवा अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782