#सरायकेला_खरसावां #जनता_दरबार #उपायुक्त #नितिश_कुमार_सिंह #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में आयोजित जनता दरबार में उठीं भूमि, पेयजल, बिजली और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं

सरायकेला-खरसावां में आयोजित जनता दरबार में उठीं भूमि, पेयजल, बिजली और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं

सरायकेला-खरसावां | जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।

Contact no :- +91 9241456784

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों में उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित दिशा-निर्देश जारी किए, जबकि अन्य मामलों को नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान, पैतृक संपत्ति विवाद, लंबित म्यूटेशन मामलों, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं, अवैध अतिक्रमण, महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस गश्ती बढ़ाने, विस्थापितों के मुआवजा भुगतान, चापाकलों की मरम्मत, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 800262657

इसके अतिरिक्त आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की समस्याओं, प्रभात पार्क के आसपास अवैध रूप से पुनः स्थापित हो रही दुकानों, सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं, चांडिल स्थित बामनी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार तथा वहां आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए तथा गंभीर और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार न्याय दिलाने तथा उसकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में भ्रष्टाचार, सड़क मरम्मत, गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली, आंगनबाड़ी सेविका चयन में कथित अनियमितता, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रदूषण तथा जनजातीय अधिकारों से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
प्रमुख शिकायतों में कुकड़ू प्रखंड में 15वें वित्त आयोग के कार्य की एमबी (मेजरमेंट बुक) निर्गत करने के लिए पंचायत सचिव द्वारा कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला शामिल रहा। इसके अलावा चांडिल क्षेत्र के कंदरबेडा दोमुहानी चौक चौड़ीकरण से जुड़ी समस्याएं, राजनगर प्रखंड के छोटा कुनाबेड़ा टोला शोकाडकोचा की जर्जर सड़क की मरम्मत तथा तिरुलडीह स्थित गैस एजेंसी द्वारा कथित रूप से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें भी प्रमुख रूप से उठाई गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जिला प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।