#बंदगांव #लांडुपदा_पंचायत #बाईसाईं_टोला #ग्रामीण_विकास #महा_स्वच्छता_अभियान #maskalnews

बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव | प्रखंड अंतर्गत लांडुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, समाजसेवी बैद्यनाथ गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा करने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

वहीं समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित एवं सुचारु संचालन की जरूरत पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान गांव की साफ-सफाई को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 19 जून को सुबह 7 बजे से बाईसाईं टोला में महा-स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व मुखिया कुश पूर्ति करेंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिन्दू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782