#सरायकेला #कौशलविकास #रोजगार #युवारोजगार #स्वरोजगार #रोजगारसृजन #maskalnews

सरायकेला में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

सरायकेला में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में कौशल विकास, आजीविका, रोजगार सृजन एवं नाबार्ड से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित योजनाओं की प्रगति, प्रशिक्षण कार्यों तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

Contact us :- 7004820253

बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं और किसानों के पलायन को कम किया जा सकता है। इसके लिए पलायन करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उन्हें उद्योगों में रोजगार के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं अन्य संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षित युवाओं को ऋण एवं स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश
उप विकास आयुक्त ने आरसेटी एवं कौशल विकास केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन, बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की भी समीक्षा की गई। अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कराने तथा अस्वीकृत आवेदनों के कारणों की समीक्षा कर पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

नियमित रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित करने पर जोर
श्रम एवं नियोजन विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, इनकी जानकारी का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा स्थानीय भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक युवा रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में श्रम एवं नियोजन, उद्योग, आरसेटी, जेएसएलपीएस सहित संबंधित विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पात्र लाभुकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना होना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव एवं नियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए परिणाम आधारित कार्ययोजना के तहत काम करने की आवश्यकता है।
बैठक में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, नियोजन पदाधिकारी, आदित्यपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।