बिहार

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

नई दिल्ली | वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की घोषणा की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सरकार की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और ATF पर संशोधित एक्सपोर्ट ड्यूटी दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार की परिस्थितियों और घरेलू आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखना माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम निर्यात क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि ऊर्जा क्षेत्र पर इसके प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782
NEET री-टेस्ट के लिए बड़ी तैयारी, एयरफोर्स के विमानों से एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकते हैं पेपर

NEET री-टेस्ट के लिए बड़ी तैयारी, एयरफोर्स के विमानों से एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकते हैं पेपर


नई दिल्ली | नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद सरकार 21 जून को प्रस्तावित री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में गंभीर तैयारी कर रही है। इसी क्रम में परीक्षा प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के उपायों पर मंथन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल से प्रश्नपत्रों की सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकती है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

सासाराम | पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सासाराम से आरा होते हुए पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में आग लगने के बाद प्लेटफॉर्म और ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाद में सुरक्षा के मद्देनजर जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर पानी और कार्यशील अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होते, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

Book your slot today : +91 7250214782

लोगों का आरोप है कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी नहीं था और रेलवे के अग्निशमन सिलेंडर भी खाली या अनुपयोगी थे। उनका कहना है कि शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आग तेजी से फैल गई और एक बोगी पूरी तरह जल गई।
फिलहाल रेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा, वैज्ञानिकों ने 1877 जैसी वैश्विक तबाही की जताई आशंका

सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा, वैज्ञानिकों ने 1877 जैसी वैश्विक तबाही की जताई आशंका

नई दिल्ली | वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि “सुपर अल-नीनो” अब केवल इतिहास की एक भयावह घटना नहीं रह गया है, बल्कि वर्ष 2026 में इसके दोबारा गंभीर रूप लेने की आशंका बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रशांत महासागर में तेजी से बढ़ता तापमान दुनिया को एक बड़े जलवायु संकट की ओर धकेल सकता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्ष 1877-78 में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली अल-नीनो ने वैश्विक स्तर पर भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान दुनिया के कई हिस्सों में भीषण सूखा, फसलों की बर्बादी, अकाल और बीमारियों का लंबा दौर देखने को मिला था। अब 2026 में फिर वैसी ही परिस्थितियां बनने के संकेत मिल रहे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, प्रशांत महासागर की सतह और गहराई दोनों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कुछ जलवायु पूर्वानुमानों में यह आशंका जताई गई है कि मौजूदा स्थिति 1877-78 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार खतरा इसलिए अधिक है, क्योंकि आज पृथ्वी पहले से ही ग्लोबल वार्मिंग के कारण ज्यादा गर्म हो चुकी है। ऐसे में सूखा, बाढ़, गर्मी की लहर और खाद्य संकट जैसी आपदाओं की तीव्रता बढ़ सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इतिहास के अनुसार, 1876 से 1878 के बीच आए सुपर अल-नीनो ने भारत, चीन, ब्राजील और अफ्रीका के बड़े हिस्सों को गंभीर रूप से प्रभावित किया था। कई क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह विफल हो गया था, जिससे फसलें सूख गईं, पशुधन नष्ट हो गया और करोड़ों लोग भुखमरी का शिकार हुए। विभिन्न अनुमानों के मुताबिक उस समय दुनिया की कुल आबादी का लगभग 2 से 3 प्रतिशत प्रभावित हुआ था और करीब 3 से 6 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। कई विशेषज्ञ यह आंकड़ा लगभग 5 करोड़ तक बताते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा तापमान वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले महीनों में दुनिया को गंभीर पर्यावरणीय और मानवीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा होगी, शिक्षा मंत्री ने किए बड़े ऐलान

नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा होगी, शिक्षा मंत्री ने किए बड़े ऐलान

दिल्ली | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। अब NEET-UG परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामले की जांच की जानकारी दी। उन्होंने स्वीकार किया कि परीक्षा प्रणाली में चूक हुई है और इसकी जिम्मेदारी भी ली।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को 14 जून तक एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। साथ ही छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सरकार की ओर से यह भी घोषणा की गई कि परीक्षार्थियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और परीक्षा के दौरान छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि दोबारा परीक्षा के कारण छात्रों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, NTA ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परीक्षा की नई तारीख की आधिकारिक घोषणा की। एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार की स्वीकृति के बाद NEET (UG) परीक्षा का पुनर्नियोजन 21 जून 2026, रविवार को किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

NTA ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए NTA ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सियासत तेज, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सियासत तेज, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा


नई दिल्ली | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। चुनावी माहौल समाप्त होते ही ईंधन के दामों में हुई वृद्धि पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

विपक्ष का कहना है कि चुनाव के दौरान जनता को राहत मिलने की उम्मीद दिखाई जाती है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही महंगाई का बोझ सीधे आम लोगों पर डाल दिया जाता है। विपक्षी नेताओं ने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

आम लोगों के बीच भी बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर चिंता और नाराजगी साफ दिखाई दे रही है, खासकर उन लोगों में जो रोजमर्रा के कामकाज और परिवहन के लिए पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है।

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, नासिक-पुणे कनेक्शन आया सामने

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, नासिक-पुणे कनेक्शन आया सामने

नई दिल्ली | NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, लीक हुए प्रश्नपत्र का कनेक्शन महाराष्ट्र के नासिक और पुणे से जुड़ता नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में दावा किया गया है कि प्रश्नपत्र की पहली कॉपी नासिक में तैयार हुई थी और परीक्षा से पहले ही यह विभिन्न राज्यों तक पहुंच गई थी। हालांकि पूछताछ में अब यह भी सामने आया है कि कथित “गेस पेपर” पुणे से लीक हुआ था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पेपर लीक का ट्रैवल रूट आया सामने
जांच एजेंसियों के मुताबिक, लीक हुआ पेपर सबसे पहले महाराष्ट्र से हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचा। वहां इसके करीब 10 सेट तैयार किए गए। इसके बाद पेपर राजस्थान के जयपुर, जमवारामगढ़ और सीकर तक पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर जम्मू-कश्मीर, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड तक फैल चुका था।
पुणे से मिला था गेस पेपर
नासिक में हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसे यह गेस पेपर पुणे से मिला था। इस जानकारी के बाद पुणे से भी एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

नासिक से छात्र गिरफ्तार
नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने कार्रवाई करते हुए बीएमएस अंतिम वर्ष के 30 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया है। आरोपी मूल रूप से नासिक जिले के नांदगांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान छुपाने के लिए भेष बदलकर और सिर मुंडवाकर घूम रहा था। तकनीकी विश्लेषण और फोटो की मदद से पुलिस ने उसे करीब एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा आरोपी
नासिक पुलिस आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के हवाले करेगी। फिलहाल मामले की जांच राजस्थान पुलिस की एसओजी और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।
CBI को सौंपी गई जांच

Book your slot today : +91 7250214782

केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। सीबीआई जल्द नियमित मामला दर्ज कर एसओजी से केस फाइल, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से भी जरूरी जानकारी और दस्तावेज जुटाए जाएंगे।
दोबारा होगी NEET UG 2026 परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। एजेंसी ने कहा कि नई परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
छात्रों के हित में लिया गया फैसला
NTA ने बयान जारी कर कहा कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और अभिभावकों को असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी था। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चयनित परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
साथ ही NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

पश्चिमी विक्षोभ का असर: देशभर में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर: देशभर में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

नई दिल्ली | भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देशभर में बदलते मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक सक्रिय होंगे, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। खासकर कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़: 6 अप्रैल

पश्चिमी मध्य प्रदेश: 8 अप्रैल

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 7-8 अप्रैल (8-9 अप्रैल को भारी बारिश संभव)

बिहार: 6 और 8 अप्रैल

झारखंड: 6 से 8 अप्रैल

इन क्षेत्रों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

गर्मी से राहत, तापमान रहेगा सामान्य

आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में पहले 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी, फिर 7-8 अप्रैल को गिरावट

9-11 अप्रैल के बीच फिर से तापमान बढ़ सकता है

मध्य भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद स्थिरता बनी रहेगी

Book your slot today : +91 7250214782

पूर्वी भारत में तापमान में गिरावट

पूर्वी भारत में 8 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक कम रह सकता है। वहीं, 9-11 अप्रैल के बीच इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी :

आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है:

ऑरेंज अलर्ट: राजस्थान, बिहार, झारखंड

येलो अलर्ट: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ हिस्से

इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

7 अप्रैल को सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

8 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली | राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया में अब केवल एक दिन शेष है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन को टिकट दिया गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को नामित किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

सेवा का अधिकार सप्ताह’ का प्रभावी क्रियान्वयन — जिले के 21 पंचायतों और नगर निकायों में लगे शिविर, 22 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त

सेवा का अधिकार सप्ताह’ का प्रभावी क्रियान्वयन — जिले के 21 पंचायतों और नगर निकायों में लगे शिविर, 22 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत चौथे दिन भी विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन जारी रहा। जिले के 21 ग्राम-पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगे शिविरों में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन उत्साहपूर्वक जमा किए गए। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 22,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी बीडीओ, सीओ एवं विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।


इन पंचायतों में लगे शिविर :-

• सरायकेला प्रखंड: कमलपुर, मुड़कुम
• खरसावाँ प्रखंड: दलाइकेला, जोजोडीह
• कुचाई प्रखंड: रुगुडीह, मरांगहातु
• राजनगर प्रखंड: डुमरडीह, बाना, गेंगरूली
• गम्हरिया प्रखंड: डूडरा, जयकान, ईटागढ़
• चांडिल प्रखंड: हेसाकोचा, मतकमडीह, धुनाबुरु
• इचागढ़ प्रखंड: लेपाटांड, चिमटीया
• नीमडीह प्रखंड: गुण्डा, आदरडीह
• कुकड़ू प्रखंड: ईचाडीह, जानुम

साथ ही नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी शिविर लगाकर नागरिकों के आवेदन स्वीकार किए गए।



इन सेवाओं के लिए अधिकतम आवेदन :-

• आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र

• जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र

• राशन कार्ड, दाखिल–खारिज

• भूमि धारण प्रमाण पत्र, भूमि मापी

• दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन

• झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत सेवाएं

• अन्य कल्याणकारी योजनाएं

• SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण


जिला प्रशासन के अनुसार 21 से 29 नवंबर तक चल रहे इस अभियान में जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी लगातार जारी है।



उपायुक्त ने मुड़कुम पंचायत में लिया जायजा

सरायकेला प्रखंड के मुड़कुम पंचायत में शिविर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि –

• सभी विभागीय स्टॉलों पर आवेदन प्रपत्रों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
• संबंधित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य हो।
• प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर अधिकतम मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार आवेदन जमा करें और अपने आसपास के वंचित परिवारों को भी शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण एवं योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन देने के निर्देश भी जारी किए।