बंदगांव | लण्डुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण पूरे टोला की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।

Contact no :- +91 9798542970
समस्या की जानकारी समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने स्थानीय मुखिया कुश पुरती को दी। इसके बाद मुखिया ने गांव की बढ़ती आबादी और बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
मुखिया कुश पुरती की पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली आपूर्ति सुचारु होगी, बल्कि लो-वोल्टेज की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। इससे घरेलू और कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी।

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया कुश पुरती एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिंदू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

