#पश्चिमीसिंहभूम #मतदातासूची #विशेषपुनरीक्षण2026 #maskalnews

पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

चाईबासा | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस एवं सुनवाई चरण के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के 61 मतदान केंद्रों पर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जो मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया में ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए हैं अथवा जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है। सुनवाई का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के दावों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर संचालित की जा रही है। संबंधित पदाधिकारी मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं दावों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप परीक्षण कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें तथा मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 के नोटिस एवं सुनवाई चरण का उपायुक्त ने लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 के नोटिस एवं सुनवाई चरण का उपायुक्त ने लिया जायजा

चाईबासा | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नोटिस चरण एवं सुनवाई अभियान की प्रगति का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-42, आंगनबाड़ी केंद्र कुंदूबेरा पहुंचकर नोटिस एवं सुनवाई प्रक्रिया के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से संबंधित मामलों में की जा रही सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मतदाताओं द्वारा पहचान, निवास, जन्म तिथि एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरण से संबंधित प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, दस्तावेजों के आधार पर संबंधित प्रविष्टियों के सत्यापन एवं आवश्यक सुधार की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि नोटिस प्राप्त प्रत्येक मतदाता को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। प्रस्तुत दस्तावेजों की नियमानुसार जांच करते हुए मतदाता सूची में पाई जाने वाली विसंगतियों का विधिसम्मत एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुनवाई के दौरान प्राप्त दस्तावेजों एवं लिए गए निर्णयों का समुचित अभिलेखीकरण करने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

नोटिस चरण के तहत वैसे मतदाताओं के मामलों की जांच एवं सुनवाई की जा रही है, जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में विसंगतियां पाई गई हैं अथवा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण आवश्यक पाया गया है। इस चरण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहे तथा अपात्र, दोहराव वाली या अन्य विसंगतिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा सूची की प्रविष्टियां शुद्ध एवं अद्यतन रहें, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर सदर अंचल अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार, संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आईटी इंस्ट्रक्टरों का प्रशिक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आईटी इंस्ट्रक्टरों का प्रशिक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत आईटी इंस्ट्रक्टरों को मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षण के दौरान आईटी इंस्ट्रक्टरों को प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 में दर्ज विवरणों के डिजिटाइजेशन, ऑनलाइन प्रविष्टि, आंकड़ों की शुद्धता तथा अभिलेखों के उचित संधारण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। मतदाता संबंधी आंकड़ों की प्रविष्टि के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण में बताया गया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों तथा दावों-आपत्तियों से संबंधित प्रपत्रों का समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए उपलब्ध सूचनाओं की सावधानीपूर्वक जांच करते हुए सही एवं पूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

आईटी इंस्ट्रक्टरों को डिजिटाइजेशन कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही, निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित तरीके से संपादित हो सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आईटी इंस्ट्रक्टरों का यह प्रशिक्षण डिजिटाइजेशन कार्य को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782