#चाईबासा #पुनर्वास_योजना #उपायुक्त #एसपी #खुंटपानी #सालीगुटु #maskalnews

चाईबासा: पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित भूमि का उपायुक्त व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा: पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित भूमि का उपायुक्त व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा | जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शुक्रवार को खुंटपानी प्रखंड के सालीगुटु गांव में पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित 3.84 एकड़ भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि चिह्नीकरण कार्य का जायजा लिया तथा पुनर्वास योजना से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, चिह्नीकरण की प्रगति तथा पुनर्वास प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9798542970

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड सरकार की पुनर्वास योजना के तहत ग्राम सभा आयोजित कर चिन्हित भूमि पर आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उपायुक्त ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अंचलाधिकारी खुंटपानी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782