#झामुमो #SIR #मतदाता_सूची #पुतला_दहन #सोनारामदेवगम #चाईबासा #maskalnews

SIR को लेकर झामुमो ने किया पुतला दहन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

SIR को लेकर झामुमो ने किया पुतला दहन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

चाईबासा | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झामुमो ने सोमवार को चाईबासा में पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक सत्ता से ऊपर होनी चाहिए। मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

Contact us :- 7004820253

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोनाराम देवगम ने कहा कि चुनाव आयोग का काम केवल चुनाव कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी है। यदि SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटता है या उसे अपने अस्तित्व और नागरिक अधिकार को साबित करने के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि Indian Express की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले दस महीनों के दौरान चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने SIR से जुड़े निर्णयों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम-से-कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कीं। वहीं, चुनाव आयोग ने इन खबरों के बाद कहा है कि SIR सहित सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।


Contact no :- +91 8553588326

देवगम ने कहा कि जब देश की चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है, तब पारदर्शिता की कमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर उठाए जा रहे सवालों का तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को राजनीतिक शोर बताकर खारिज करने के बजाय चुनाव आयोग को बूथवार प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम हटाने के आधार, आपत्तियों के निस्तारण और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। झामुमो ने मांग की कि SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सत्यापन योग्य और नागरिकों के मताधिकार की संवैधानिक सुरक्षा के अनुरूप हो।

Contact no :- +91 9337736501

देवगम ने कहा, “वोट किसी सरकार, पार्टी या आयोग की संपत्ति नहीं है। यह भारत के नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर होने का डर नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को यह भरोसा अपने कार्यों से स्थापित करना होगा।”
उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के लिए हर संवैधानिक मंच पर सवाल उठाता रहेगा।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। देवगम ने उनके कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को बिना टेंडर किसी प्रकार का कार्य या जिम्मेदारी दिए जाने से संबंधित आरोपों पर भी स्पष्टता की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
देवगम ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है तथा जनता से जुड़े किसी भी निर्णय में नियम-कायदों और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला सचिव राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, रामलाल मुंडा, अशोक दास, अकबर खान, चंद्रमोहन बोदरा, विश्वनाथ बारा, दीपक प्रधान, बाबू भट्टाचार्य, गणेश बोदरा, अघना कंडुलना, सतीश सुंडी, नवाज हुसैन, विजय बारी, जवाहर बोयपाई, बसीद इकबाल, मनोज लागुरी, मोझाहिद अहमद, सोमबारी बहंदा, मंजीत कोड़ा, शहीद अहमद, बृन्दाबन गोप, लाला राउट, रमेश बिरुआ, अरविन्द कुंकल, दुर्गा चरण देवगम, नितेश माधव, मो. तवारक, मो. प्रिंच, बागुन सवाइयां, डुबलिया बारी, दामू बारी, जगदीश गोप, तुराम सुंडी, मन्नाराम कुदादा, राजू सुंडी, चंद्रमोहन देवगम, मोहन सुंबरुई, विजय सिंह पूर्ति, उदय चेरोवा, मनसुख हांसदा, अर्जुन सुनीता देवगम, शिला जमुदा, बसंती सुंडी, चिड़िया बुड़िउली, हरिलाल कर्जी, प्रदीप तमसोय, भोला, बबलू, शेखर बारिक, कौशल सिन्हा, अर्जुन बनरा, जगदीश जमुदा, मुंडा, नितीश कच्चाप, तुरी कोड़ा, अमूल्य प्रधान, प्रीतम गुप्ता, कैरा सोय, शशि पूर्ति, भादो हांसदा, ताना हांसदा, कैलाश कलुंडिया, कैलाश सामाड, शारिक रजा, राजू प्रसाद, टुकना महतो, सम्राट प्रधान, जीतेन्द्र पूर्ति, राजकिशोर बोईपाई, कैरा कुंकल, नवाब अंसारी, सोमनाथ कुंकल, जयसिंह हेस्सा, सरवर नेहाल नज्जू, वसीम अकरम हुसैन, बंटी जुन्नैद, नईम, केदार जायसवाल, बबलू गोडसोरा, बिरसा तियु समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।