#चक्रधरपुर #शीतलामाता #सोलापुरीमातापूजा #मातापूजा #धार्मिककार्यक्रम #maskalnews

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर | रेलवे हॉस्पिटल के समीप हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी नित्यानंद पांडे ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

Contact no :- +91 9241456784

राटा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Contact no :- +91 9798542970

समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से 23 जून 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य घट यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके तहत बालाजी मंदिर के पीछे माता की हल्दी से प्रतिमा निर्माण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अजय मुखी एवं उनकी पत्नी नीतू मुखी शामिल रहे। घट यात्रा में साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, उदय बाग, लक्ष्मी साव एवं राधिका बोदरा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सोलापुरी माता पूजा समिति के सदस्य अविनाश मुखी, रोहित तांती, अजय मुखी, रिंटू पॉल, सूरज मुखी एवं सरवन साव सहित अन्य लोग आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार पूजा संपन्न कराने के लिए खड़गपुर से विशेष रूप से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 23 जून को माता शीतला के भव्य विसर्जन जुलूस के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782