पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा री-एडमिशन प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को जिला समाहरणालय (DC ऑफिस) के समीप झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई और री-एडमिशन के नाम पर की जा रही प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने “शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं” और “री-एडमिशन बंद करो” जैसे नारों के साथ प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
Book your slot today : +91 7250214782
धरना में शामिल लोगों का कहना था कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से इस पर तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रांची | झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) में अंगिका, संताली, मगही, मैथिली, कुड़माली और कुड़ुख भाषाओं को स्थानीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग की है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मंत्री ने बताया कि गोड्डा समेत संताल परगना प्रमंडल के कई जिलों में इन भाषाओं को बोलने वाली बड़ी आबादी निवास करती है। ऐसे में इन्हें स्थानीय भाषा सूची में शामिल करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं के अधिकार और भागीदारी सुनिश्चित होगी, बल्कि झारखंड की भाषायी पहचान और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इधर, राज्य कैबिनेट की हालिया बैठक में जेटेट नियमावली को मंजूरी नहीं मिल सकी, जिससे परीक्षा के आयोजन में और देरी की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले जारी संशोधित नियमावली में भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्थानीय भाषाओं की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे।
Book your slot today : +91 7250214782
पलामू, गढ़वा, चतरा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जैसे जिलों में इन भाषाओं को बोलने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। इसके अलावा कुड़माली और कुड़ुख को भी स्थानीय भाषा सूची में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।
गौरतलब है कि झारखंड में वर्ष 2016 में आखिरी बार जेटेट परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य गठन के बाद अब तक केवल दो बार ही यह परीक्षा हो सकी है। वर्तमान में करीब 4.5 लाख बीएड एवं डीएलएड पास अभ्यर्थी जेटेट परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सीटेट पास अभ्यर्थियों को राज्य में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने से युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है।
चाईबासा | संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मौजा/ग्राम ईटर बालजोडी रोबेंटा में ग्रामीण दिऊरी एवं स्थानीय रैयतों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए पथलगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। पथलगढ़ी के माध्यम से ग्रामीणों ने जल, जंगल और ज़मीन की सुरक्षा का संकल्प लिया तथा बाहरी पूंजीपतियों द्वारा संसाधनों के दोहन का विरोध जताया।
Book your slot today : +91 7250214782
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि उनके मौजा क्षेत्र में लागू CNT एक्ट के तहत आदिवासी मूलवासियों की ज़मीन की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अपनी भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सामाजिक एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी 19 अप्रैल को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिले के निर्धारित 8 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
जिले के परीक्षा केंद्रों के सेंटर कोड 1520 से 1527 तक निर्धारित किए गए हैं। इनमें एसई रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी; डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी आदित्यपुर; वार्षेणी +2 हाई स्कूल, सीनी; सेंट फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सरायकेला; सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर; सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, सरायकेला; श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दिंदली आदित्यपुर तथा केवीपीएसडीएसएस +2 गर्ल्स हाई स्कूल, सरायकेला शामिल हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत की उपस्थिति में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़न दस्ता टीम और केंद्र पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता हर हाल में बनी रहनी चाहिए और सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी केंद्रों पर Do’s & Don’ts का स्पष्ट प्रदर्शन किया जाए तथा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर, कक्ष संख्या सहित आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित की जाएं।
उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को प्रत्येक कक्ष में घड़ी, पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सेंट्रल सुपरिंटेंडेंट और उड़न दस्ता टीम को पूर्व निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि JPSC राज्य की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है, जिसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे प्रतिबंधित उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, निदेशक DRDA अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सरायकेला खरसावाँ | चांडिल प्रखंड क्षेत्र में चांडिल-कांड्रा सड़क की खराब स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खुदीराम बोस चौक, चैनपुर से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और ज्ञापन सौंपा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन है, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
सुबह 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा दोपहर 2:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अपना ज्ञापन चांडिल अंचल पदाधिकारी (CO) को सौंपा।
Book your slot today : +91 7250214782
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अधूरे पड़े मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की बात कही, ताकि धूल से राहत मिल सके। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 40 किमी/घंटा की गति सीमा लागू करने, चैनपुर मुख्य नहर पुल पर रेलिंग लगाने तथा संकरे पुलों पर फुटपाथ निर्माण की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान आशुदेब महतो ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राकेश रंजन महतो ने धूल की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं ज्योतिलाल महाली ने सड़क को क्षेत्र की जीवनरेखा बताते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण आंदोलनकारी एकता मंच के कई सदस्य शामिल हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
चाईबासा | समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को सम्मानित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
उन्हें सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर सहायता करने और मानव सेवा के प्रति समर्पण के लिए उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना प्रेरणादायक है और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठ होकर लोगों की सेवा करते रहेंगे।
चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत ग्राम बांझीकुसु में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम सभा बांझीकुसुम द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान (मुण्डा) श्री कृष्णा चाम्पीया ने की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार ग्राम सभा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को संविधान से प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में स्वतंत्रता का अधिकार, छुआछूत के विरुद्ध समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर गंगा चाम्पीया, अभिनाश चाम्पीया, विशाल जामुक, सूर्या बोदरा, जगन्नाथ बोदरा, श्याम चाम्पीया, किशोर वोयपाई, साहिल जोंको, समीर जामुदा, मुनिका चाम्पीया, माली चाम्पीया, चितामणी चम्पार, मेरी दिगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोवामुंडी | नोवामुंडी स्थित डीवीसी डूकासाई के आदिवासी एसोसिएशन क्लब में संविधान निर्माता Dr. B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
यह आयोजन अनुसूचित जाति कल्याण संघ, नोवामुंडी के तत्वावधान में समाज अध्यक्ष कृष्णा करुवा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि मंच संचालन समाज के सचिव नितेश कुमार करुवा ने किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर बाली झोर पंचायत के मुखिया रवि सामड, ग्रामीण मुंडा गसवा बारजो, महिला आजीविका संगठन की प्रतिनिधि एवं नोवामुंडी बस्ती अध्यक्ष पूनम देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही “जय भीम” के नारों के बीच शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, चित्रकला, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
अंत में समाज अध्यक्ष कृष्णा करुवा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
चाईबासा | मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में मंगलवार देर शाम एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल मालिक दिलीप खंडेलवाल अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान होटल परिसर में नीचे रखे लगभग 30 केवी के जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
Book your slot today : +91 7250214782
घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग तथा स्थानीय थाना को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 5.30 लाख रुपये मूल्य का जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। जनरेटर के मालिक सोजल दास ने बताया कि उन्होंने इसे किराए पर दिया था और आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में दहशत का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।
राउरकेला | उत्तर भारतीय समन्वय समिति, राउरकेला द्वारा सतुआन (सतुआनी) का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति से जुड़ा हुआ है और नवसंवत्सर तथा ऋतु परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर पारंपरिक रूप से सत्तू का सेवन किया गया, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के प्रमुख पर्व पना संक्रांति का भी आयोजन किया गया, जिसे नववर्ष के आरंभ और भगवान सूर्य की उपासना के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच पना (शीतल पेय) का वितरण किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
समिति द्वारा दोनों पर्वों को एक साथ मनाना सांस्कृतिक समन्वय और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओ.पी. सिंह ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।