चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से जिला समन्वयक पीएमएवाई-जी मौ. सरफराज ने टोंटो प्रखंड की कोंदवा पंचायत का सघन क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होने के बावजूद 16 लाभुकों ने अब तक आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला समन्वयक जब चिन्हित लाभुकों के घर पहुंचे तो अधिकांश आवासों में ताला बंद मिला। इस कारण संबंधित लाभुकों से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, मौके पर उपस्थित अन्य लाभुकों से संवाद कर आवास निर्माण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली गई।
Contact us :- 7004820253
जिला समन्वयक ने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव विपिन कुम्हार और प्रखंड समन्वयक जीत सिंह जोजो को निर्देश दिया कि लाभुकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवास निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के तहत राशि प्राप्त होने के बाद आवास निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के दौरान ऐसे लाभुकों को भी शीघ्र आवास निर्माण पूरा करने की कड़ी हिदायत दी गई, जिन्होंने द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ रखा है। इसके अलावा जिला समन्वयक ने स्थानीय मुखिया एवं मुंडा से मुलाकात कर योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। उन्होंने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अगले एक-दो दिनों के भीतर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर चिन्हित लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया जाए।
Contact no :- +91 8553588326
जिला समन्वयक ने कहा कि समय पर आवास निर्माण पूरा होने से न केवल संबंधित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा, बल्कि गांव और समाज के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही, योजना के तहत वर्तमान आवासों के समय पर पूर्ण होने से भविष्य में गांव के अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए नए आवास स्वीकृत कराने में भी सुविधा होगी।
जगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग की टीम ने नोवामुंडी एवं जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र की इन सड़कों का स्थल निरीक्षण कर सर्वे किया।
Contact us :- 7004820253
सर्वे के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी, एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, कनीय अभियंता मोनू कुमार पांडेय एवं सर्वेयर प्रिंस पटेल मौजूद रहे। नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में जेटेया मोड़ से जेटेया बाजार चौक तथा जेटेया बाजार चौक से कोठगढ़ बस स्टैंड चौक तक करीब 20 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का सर्वे किया गया। इस सड़क से करीब 40 से 50 गांव जुड़े हुए हैं और लगभग 50 से 60 हजार लोगों के आवागमन के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की स्थिति लंबे समय से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
वहीं, जगन्नाथपुर प्रखंड के जगन्नाथपुर-जैतगढ़ मुख्य सड़क से ग्राम जिन्तुगाड़ा के टोला बुरूसाई होते हुए तोंडागहातु स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए भी स्थल सर्वे किया गया। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय के साथ-साथ मालुका रेलवे स्टेशन और पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क तक बेहतर संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Contact no :- +91 8553588326
बताया गया कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पथ निर्माण विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण एवं सर्वे का कार्य पूरा किया है।
Contact no :- +91 9337736501
विधायक सोनाराम सिंकु ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नोवामुंडी एवं जगन्नाथपुर प्रखंड की निम्नलिखित सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मांग की थी— नोवामुंडी प्रखंड: हाटगम्हरिया-नोवामुंडी एनएच-320 मुख्य सड़क के जेटेया मोड़ से जेटेया बाजार चौक तक सड़क निर्माण। नोवामुंडी प्रखंड: एनएच-320 स्थित कोठगढ़ बस स्टैंड चौक से जेटेया बाजार चौक तक सड़क निर्माण। जगन्नाथपुर प्रखंड: ग्राम जिन्तुगाड़ा के टोला बुरूसाई से ग्राम तोंडागहातु स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विधायक की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया था कि उक्त सड़कें कई गांवों को जोड़ती हैं और ग्रामीणों के लिए लाइफलाइन के रूप में काम करती हैं। इन मार्गों से एनएच-320, प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय, मालुका रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक संपर्क स्थापित होता है। सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
इधर, तीनों सड़कों के सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा सर्वे के आधार पर नया डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार कर विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय बाजार, व्यापार, शिक्षा और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में विद्यालयों के जर्जर भवनों के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण को लेकर टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
Contact us :- 7004820253
कार्यशाला में विद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर जिले के 254 विद्यालयों में जर्जर भवनों की पहचान किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित विद्यालयों में जर्जर भवनों की वर्तमान स्थिति, उनके सुरक्षित निस्तारण तथा इसके लिए अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों को चिह्नित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों को तोड़ने के बाद निकलने वाली सामग्री एवं अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण से प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय की आवश्यकता के अनुरूप निर्माण कार्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को इस प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतते हुए पारदर्शिता एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने कहा कि “शिक्षा केवल मनुष्य के वर्तमान को नहीं, बल्कि उसके भविष्य को भी संवारती है।” जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि वे सशक्त बनकर जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन मिले। उपायुक्त ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में पश्चिमी सिंहभूम के विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करने की अपेक्षा जताई। इसके लिए विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान और परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यशाला के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नशामुक्ति की शपथ ली। उपायुक्त ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ के उत्पादन, बिक्री अथवा सेवन को बढ़ावा न मिलने दें। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय इस दिशा में जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
सरायकेला | समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
Contact us :- 7004820253
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराने को भी कहा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जनता दरबार में राशन कार्ड से नाम हट जाने के कारण खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिलने तथा पुनः नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा सरायकेला-राजनगर सड़क निर्माण तथा भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी गई।
Contact no :- +91 8553588326
वहीं, सिनी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा। इसके साथ ही भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के आवेदन भी जनता दरबार में प्राप्त हुए।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर चाईबासा प्रखंड स्थित सामुदायिक आजीविका समूह में सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से शिरकत की। जिले के सभी प्रखंडों से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।
Contact us :- 7004820253
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने तथा लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने पर जोर दिया। “पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर बैठक में “पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत बैंक पासबुक को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही, मोबाइल नंबर का सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों एवं पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को भी अद्यतन करने को कहा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने कहा कि “पहचान से समृद्धि” अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उनकी सशक्त पहचान के साथ वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा, आजीविका के अवसरों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से बेहतर तरीके से जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र सदस्य की जानकारी अधूरी न रहे और प्रत्येक महिला को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए नियमित फॉलोअप किया जाए।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने, बचत की आदत को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। पात्र लाभुकों को पशुधन योजना से जोड़ने का निर्देश पशुपालन एवं आजीविका से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पशु सखियों की सूची मंगाकर उसका अद्यतन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें पशुधन योजना से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को और मजबूत किया जा सके।
Contact no :- +91 9337736501
मुद्रा ऋण और सीसीएल वितरण में तेजी लाने के निर्देश उपायुक्त ने मुद्रा ऋण से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऋण से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने तथा पात्र लाभुकों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा। वित्तीय समावेशन की समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों में सीसीएल वितरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने तथा संबंधित मामलों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने से उनकी आजीविका गतिविधियों और सामूहिक उद्यमों को गति मिलेगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के माध्यम से गांवों तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने सदस्यों एवं ग्रामीण परिवारों को गर्म पानी का सेवन करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने गांवों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए समूह की बैठकों एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। एसआईआर प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का नाम सुनिश्चित कराने का निर्देश बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित व्यक्तियों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम प्रक्रिया के दौरान छूटने न पाए।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो संबंधित व्यक्ति अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए नाम दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से भी अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करने की अपील की गई। निर्णयों के समयबद्ध अनुपालन पर जोर कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों के फॉलोअप तथा प्रगति की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। समूह की प्रत्येक महिला को उसकी पहचान के साथ वित्तीय अवसरों, आजीविका, ऋण एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति और कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।
Contact us :- 7004820253
उपायुक्त ने लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित निगरानी पर भी विशेष जोर दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन एवं 15वें वित्त आयोग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। पूर्ण हो चुकी योजनाओं से संबंधित लंबित भुगतान की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा गया।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को वन विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के कारण लंबित योजनाओं का संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य विभागीय स्वीकृतियों के कारण लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए और संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए। स्वीकृत योजनाओं में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही, योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में भवन निर्माण, विद्युत, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल सहित विभिन्न कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिमी सिंहभूम | भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन, IFoS के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला भ्रमण के दौरान संयुक्त सचिव ने जिले के विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा-कक्षों का भ्रमण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और शिक्षण व्यवस्था, विषयों की समझ तथा विद्यार्थियों के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
Contact us :- 7004820253
पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा का निरीक्षण संयुक्त सचिव के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका से विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विभिन्न कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया तथा पढ़ाए जा रहे विषयों, संबंधित शिक्षकों और विद्यार्थियों की विषयवार समझ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की पुस्तकालय, आईसीटी प्रयोगशाला एवं विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। आईसीटी प्रयोगशाला में उपलब्ध कंप्यूटर एवं डिजिटल माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं, विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को कराए जा रहे प्रयोगात्मक कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्टंपुर का किया निरीक्षण इसके बाद संयुक्त सचिव ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्टंपुर का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कक्ष में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षकों तथा अन्य कर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न कक्षा-कक्षों में जाकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई, विषयों की समझ तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं आईसीटी प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। साथ ही, शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की। पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी का निरीक्षण
Contact no :- +91 8553588326
पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी, चाईबासा पहुंचने पर शिक्षकों द्वारा संयुक्त सचिव का स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षा-कक्षों में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से संवाद किया और विद्यालय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को लेकर उनकी राय जानी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Contact no :- +91 9337736501
पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा का निरीक्षण इसके बाद संयुक्त सचिव ने पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि (DMF) के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों की संख्या एवं उनकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। आईसीटी प्रयोगशाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दी जा रही डिजिटल शिक्षा एवं उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। पीएम श्री एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक चारों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद समाहरणालय सभागार में पीएम श्री एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त, स्थापना उप समाहर्ता सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में संयुक्त सचिव ने सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिन चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, वहां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, जो संतोषजनक है। उन्होंने जिले के पुराने एवं ऐतिहासिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में जिले के अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण करने की बात कही।
Book your slot today : +91 7250214782
‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ की उपलब्धियों की दी गई जानकारी समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं परीक्षा परिणाम, विद्यालयों की रैंकिंग एवं उपलब्धियों तथा शिक्षकों के उन्मुखीकरण और क्षमता विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से भी संयुक्त सचिव को अवगत कराया गया। प्रस्तुति एवं विभिन्न पहलों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को सामूहिक प्रयासों से पीएम श्री विद्यालयों को और बेहतर स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समीक्षा बैठक के बाद संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन ने ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूरे भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार ने संयुक्त सचिव को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, उनके उपयोग, वर्तमान शैक्षणिक स्थिति तथा संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में क्रमवार जानकारी दी। मौके पर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
चक्रधरपुर | स्थानीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए कार्यरत संस्था ‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ ने टिकरचापी ग्राम स्थित निःशुल्क अध्ययन केंद्र सह पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और विलंब को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बुधवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पदमपुर पंचायत अंतर्गत टिकरचापी गांव में स्थित यह पुस्तकालय वर्ष 2020 से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को JPSC, JSSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क अध्ययन एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान कर रहा है। वर्तमान में भवन निर्माण कार्य के कारण पुस्तकालय को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर संचालित किया जा रहा है। वहां शौचालय एवं बाथरूम जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने के कारण अध्ययनरत छात्राओं और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Contact no :- +91 8553588326
ज्ञापन के माध्यम से संस्था ने निर्माण कार्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा है। संस्था के अनुसार, डीएमएफटी (DMFT) मद से स्वीकृत पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा किया जाना था। कार्य 18 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ, लेकिन संस्था का आरोप है कि संवेदक की धीमी कार्यप्रणाली के कारण अब तक निर्माण कार्य अपेक्षित गति से पूरा नहीं हो सका है। इससे पुस्तकालय से जुड़ी सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Contact no :- +91 9337736501
संस्था ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भवन में लगाई जा रही एल्युमिनियम की खिड़कियों में सुरक्षा के लिए सेफ्टी ग्रिल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं, मुख्य द्वार पर भी केवल साधारण एल्युमिनियम का दरवाजा लगाए जाने की बात कही गई है। संस्था के अनुसार, इससे पुस्तकालय में मौजूद कंप्यूटर, पंखे एवं अन्य उपकरणों की सुरक्षा के साथ-साथ अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता उत्पन्न होती है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके अलावा संस्था ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं टेंडर की शर्तों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। संस्था ने प्रशासन से टेंडर समझौते की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने देने की मांग की है।
Book your slot today : +91 7250214782
‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ ने प्रशासन से मांग की है कि सक्षम पदाधिकारी से निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण कराया जाए, सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक सुधार कराया जाए तथा पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। संस्था का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुस्तकालय का संचालन पुनः अपने मूल परिसर में शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान दया सागर केराई, सत्यजीत हेम्ब्रोम और प्रेम सिंह डांगिल उपस्थित रहे।
रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संताली भाषा की पाठ्य पुस्तकों और अन्य शैक्षणिक सामग्री को देवनागरी के बजाय संताली की मूल ओलचिकी लिपि में तैयार एवं प्रकाशित करने का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें 👇
रघुवर दास ने कहा कि संताली भाषा की अपनी स्वीकृत ओलचिकी लिपि है। ऐसे में संताली भाषा की पाठ्य पुस्तकें, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाएं और डिजिटल शैक्षणिक संसाधन भी ओलचिकी लिपि में उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा और लिपि में अध्ययन करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने शिक्षा मंत्री के समक्ष वर्ष 2025 में मनाए गए ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ओलचिकी लिपि में अनूदित भारतीय संविधान का लोकार्पण किया जा चुका है। इसके अलावा संताल बहुल क्षेत्रों के कई रेलवे स्टेशनों और सरकारी कार्यालयों के नामपट्ट भी ओलचिकी लिपि में लगाए गए हैं।
Contact no :- +91 9337736501
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संताली भाषा और ओलचिकी लिपि का उपयोग झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम में भी होता है। नेपाल और बांग्लादेश में भी संताली भाषा का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की वेबसाइटों पर भी संताली भाषा की सामग्री ओलचिकी लिपि में उपलब्ध है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले संबंधित संस्थानों को संताली भाषा की पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं और डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों को ओलचिकी लिपि में तैयार एवं प्रकाशित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि संताली भाषा की शैक्षणिक सामग्री को ओलचिकी लिपि में उपलब्ध कराने से संताली भाषियों की भाषाई एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। रघुवर दास के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ इस मुद्दे पर हुई बातचीत सकारात्मक रही।
सरायकेला | बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित करने, पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और जिले में पठन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से पठन जागरूकता रथ को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों तक पठन आधारित गतिविधियों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
पठन जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के साथ रोचक एवं पठन आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को उनकी आयु और रुचि के अनुरूप पुस्तकों से जोड़ने, स्वतंत्र रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा पढ़ी गई कहानियों और विषयों पर चर्चा करने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने और नियमित पठन की आदत को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Contact no :- +91 8553588326
इस पहल का उद्देश्य पठन को केवल पाठ्यपुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित न रखते हुए बच्चों के सीखने और आनंद का हिस्सा बनाना है। नियमित पठन से बच्चों के शब्द-भंडार, भाषा की समझ, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास के विकास में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही विद्यालयों में आनंददायक और सकारात्मक पठन वातावरण विकसित करने में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Contact no :- +91 9337736501
पठन जागरूकता रथ की यह पहल Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के लक्ष्यों को मजबूत करने में भी सहायक होगी। विद्यालय स्तर पर पठन गतिविधियों को बढ़ावा देकर बच्चों के बुनियादी भाषा कौशल और सीखने की क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रथ के शुभारंभ के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष कुमार के साथ Room to Read और आदर्श पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।