#खेलोझारखंड #चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #खेलप्रतियोगिता #खेलप्रतिभा #maskalnews

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का चाईबासा में शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का चाईबासा में शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को पुलिस केंद्र, चाईबासा में उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित बालक-बालिकाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Contact us :- 7004820253

समारोह का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का बैज लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता शुरू होते ही खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में मौजूद शिक्षक-प्रशिक्षकों और अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के स्कूली बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
“खेल और खिलाड़ी देश की जरूरत हैं” : उपायुक्त
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “खेल और खिलाड़ी देश की जरूरत हैं।” खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और निरंतर मेहनत की प्रवृत्ति विकसित होती है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी पूरी गंभीरता और लगन के साथ अपनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें और मेहनत के बल पर पश्चिमी सिंहभूम जिले एवं झारखंड का नाम रोशन करें। साथ ही, जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी भविष्य में जिले, राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डीडीसी ने भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान पूरी खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Book your slot today : +91 7250214782

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं की समृद्ध परंपरा रही है। जिले के युवाओं में विभिन्न खेल विधाओं के प्रति विशेष प्रतिभा और रुचि है। ऐसे आयोजन इन प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जिला स्तरीय “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता 2026-27 विद्यालयी विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।