रांची | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की मेहनत, अनुशासन और खेल जगत में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
डॉ. अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने से राज्य में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान को नई मजबूती मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति प्रेरित करने में वैभव की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।
अहमदाबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 155 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में सफल नहीं हो सके। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रियाद सलाम ने तीन विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
Book your slot today : +91 7250214782
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। केलाश खेर ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद मयंक सिंह और कप्तान विराट कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आरसीबी ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया और टीम के खिलाड़ियों तथा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आईपीएल में एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने और गेंदबाजी पावरप्ले की मांग
Book your slot today : +91 7250214782
इस बीच क्रिकेट जगत में आईपीएल के नियमों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट को और संतुलित बनाने के लिए एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने तथा गेंदबाजी पावरप्ले लागू करने की मांग उठाई है। उनका मानना है कि बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच गेंदबाजों को अतिरिक्त अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बन सके।
अहमदाबाद | अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Gujarat Titans (GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सिर्फ ट्रॉफी पर ही नहीं, बल्कि 20 करोड़ रुपये की आकर्षक प्राइज मनी पर भी रहेगी। RCB लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि GT अपने दूसरे IPL खिताब का सपना साकार करना चाहेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
टूर्नामेंट के विजेता को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। अब सभी की नजर इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी है कि आखिर ट्रॉफी और करोड़ों की इनामी राशि पर किस टीम का कब्जा होता है।
Indian footballer Divyanshu Singh has achieved another major milestone in his rapidly rising career after officially being selected to represent Woodland Warriors FC in the upcoming Singapore Premier League U22 competition scheduled for October in Singapore.
The prestigious 26-day tournament will be played at some of Singapore’s top football venues, including the iconic Singapore National Stadium and Jalan Besar ActiveSG Stadium. A total of eight competitive teams are expected to participate in the league, featuring several well-known Asian football clubs and elite youth systems.
Among the participating sides are Singapore football giants such as Lion City Sailors and Tampines Rovers — clubs that have regularly competed in the AFC Champions League and are recognized across Asia for producing high-level professional talent.
Divyanshu’s journey with Woodland Warriors FC began last year when the club invited him to Singapore for trials. Following his successful selection, he represented the club in the Garuda International Cup in Indonesia, where his performances impressed the coaching staff and management. His consistency, versatility, and maturity on the field eventually earned him a contract offer for the upcoming Singapore Premier League U22 season.
With this signing, Divyanshu Singh is set to become one of the very few Indian footballers to feature in the Singapore U22 league system, which is largely dominated by international players from footballing nations such as Spain and Brazil.
Despite his young age, Divyanshu already possesses significant international experience, having played in top division leagues across 5–6 different countries. He has also earned recognition as one of the youngest players to perform in the Sri Lankan Champions League setup, highlighting his rapid growth and exposure at the international level.
Known for his work ethic, attacking mentality, and adaptability, Divyanshu continues to build a reputation as one of India’s promising young footballers aiming to make an impact on the international stage.
His selection for Woodland Warriors FC represents another important step in his football journey and serves as inspiration for aspiring Indian footballers looking to compete professionally overseas.
धर्मशाला | आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) ने अहम योगदान दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393 रन) और ईशान किशन (569 रन) ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की है।
Book your slot today : +91 7250214782
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606 रन) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर मजबूती दी है।
दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में विस्फोटक क्षमता मौजूद है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता फाइनल मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।
रांची | झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रांची स्थित JSCA International Stadium Complex में जल्द ही झारखंड T20 लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग को Indian Premier League (आईपीएल) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
यह लीग Jharkhand State Cricket Association (JSCA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
Book your slot today : +91 7250214782
गौरतलब है कि झारखंड पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। Mahendra Singh Dhoni जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा Shahbaz Nadeem, Saurabh Tiwary और Varun Aaron जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।
झारखंड T20 लीग के माध्यम से अब नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। यह लीग न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी, बल्कि राज्य में क्रिकेट के प्रति उत्साह को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सतीश प्रधान, पिनाकी रंजन, बलराम महतो और संजय सुंडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबलों में गम्हरिया प्रखंड की टीमों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने गम्हरिया गर्ल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी केपीएस गम्हरिया ने ‘बालिका सनसनी’ टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में गम्हरिया इलेवन ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में नीमडीह की टीम ने खरसावां कस्तूरबा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अगले चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम में कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जमशेदपुर | चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर शहर लौटीं दिव्या सोय का विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इसी क्रम में मंगलवार को मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता दिव्या सोय के बालीगुमा स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिव्या सोय को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शहर, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर श्री मस्तान सिंह, श्री अखिलेश सिंह, श्री नीरज सिंह, श्री ईश्वर सिंह, श्री नीतीश पोद्दार, श्री राखाल सोरेन, श्री दीपक रंजीत, श्री ललन प्रसाद एवं श्री सुनील रजक सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिव्या सोय को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Book your slot today : +91 7250214782
परिजनों ने मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से दिव्या का मनोबल और मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी से आगे भी आशीर्वाद एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।
जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिले की उभरती खिलाड़ी दिव्या सोय ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रतियोगिता से लौटने पर जमशेदपुर के मानगो स्थित तिलका मांझी डिमना चौक पर आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में दिव्या सोय का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में कोच विजय सोय ने दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दीं। दिव्या ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोच जादू मुनि हेंब्रम के मार्गदर्शन में भाग लिया था।
Book your slot today : +91 7250214782
स्वागत समारोह में मानगो के महापौर, उप महापौर राहुल कच्छप, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा समाजसेवी मस्थान सिंह, नीरज सिंह, संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश नेता विमल बैठा, जीवन देव सिंह, वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, राजेश गुप्ता, संजना हंसदा (जिला अध्यक्ष, एसटी मोर्चा आजसू), दुर्लभ बेसरा (मुखिया), दीपक माझी, सोमेश्वर मुर्मू, कैलाश बिरुवा, लाल लोहार और राजू कुंभकार समेत विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिला शक्ति मानगो नगर निगम की महिला पदाधिकारियों सहित सुरेश जी, राधे प्रमाणिक, रवि सोय, विजय सोय (कल्लू), जर्मन मार्डी, अजय कुंकल, कर्म किष्पोट्टा और गोपाल किष्पोट्टा ने भी दिव्या सोय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा और कोच कारिया मार्डी ने भी दिव्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम की प्रतिभाशाली किक बॉक्सर दिव्या सोय ने तमिलनाडु के चेन्नई में 26 मार्च से आयोजित सब-जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक हासिल किया है। उनके इस प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है।
Book your slot today : +91 7250214782
दिव्या ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल दिखाते हुए उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ी से कड़ी टक्कर के बाद उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा और वे दूसरे स्थान पर रहीं।
Book your slot today : +91 7250214782
इससे पहले भी दिव्या सोय ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला राष्ट्रीय लीग (2025-26) में रजत पदक जीता था। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘गोल्डन गर्ल’ के रूप में भी पहचान मिली है।
दिव्या की इस उपलब्धि पर पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा, कोच विजय सोय और कोच जादूमुनी हेंब्रम ने उन्हें बधाई दी है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
दिव्या सोय 1 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए बाबा तिलका मांझी डिमना चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।