नई दिल्ली | आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नई दरें 7 जून से प्रभावी होंगी।
Contact no :- +91 9241456784
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद तीन महीनों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कुल 89 रुपये बढ़ चुकी है।
Contact no :- +91 9798542970
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों तथा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है। ईंधन आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने के कारण एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। इसी कारण कीमतों में संशोधन का निर्णय लिया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि खाड़ी क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की निर्बाध आवाजाही बहाल होने के बाद ईंधन की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का आयात करता है, जिसका महत्वपूर्ण हिस्सा खाड़ी देशों से आता है।
Book your slot today : +91 7250214782
हालांकि, ताजा मूल्य वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ने की संभावना है, जिससे रसोई का खर्च और बढ़ सकता है।
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel एवं अजय शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
Contact no :- +91 9241456784
मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने जनहित, विकास तथा वर्तमान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Contact no :- +91 9798542970
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक के संबंध में किसी विशेष राजनीतिक एजेंडे या निर्णय की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के अंतर्गत “स्वस्थ किशोरी, सशक्त समाज, उज्ज्वल झारखंड” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में 1 जून से 15 जून 2026 तक मिशन उदय (UDAY – Ulgulan Against Disability and Anaemia in Young Adolescent Girls) संचालित किया जा रहा है। यह अभियान समेकित स्वास्थ्य जांच प्रणाली पर आधारित है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय स्तर तक पहुंचाने, रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर उपचार तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सीएचओ एवं जीएनएम द्वारा जांच के दौरान चिन्हित विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Contact no :- +91 9241456784
मिशन उदय के तहत 1 जून से 6 जून 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित गतिविधियों के दौरान उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस अवधि में 1,232 आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में 20,161 ABHA (आभा) आईडी का निर्माण तथा 2,318 आयुष्मान कार्डों का ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया।
Contact no :- +91 9798542970
स्वास्थ्य जांच के दौरान 455 व्यक्तियों में हीमोग्लोबिन की कमी, 2,270 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप तथा 1,463 व्यक्तियों में मधुमेह के संभावित मामलों की पहचान की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 75 महिलाओं की स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जांच भी की गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों के तहत 11,783 लोगों की जांच की गई, जिनमें 480 मलेरिया संक्रमित पाए गए। वहीं सर्वेक्षण एवं रोग पहचान अभियान के दौरान 515 व्यक्तियों में सात दिनों से अधिक अवधि की खांसी, 523 व्यक्तियों में 14 दिनों से अधिक अवधि की खांसी, 345 संभावित हाइड्रोसील मामलों तथा 165 त्वचा रोग संबंधी मामलों की पहचान की गई। अभियान के दौरान 998 दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनमें से 617 लाभुकों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध पाया गया। इसके अतिरिक्त 132 कुपोषित बच्चों को भी चिन्हित किया गया। सिकल सेल कार्यक्रम के अंतर्गत 6,835 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 101 संभावित सिकल सेल प्रभावित व्यक्तियों की पहचान हुई। वहीं 16 गर्भवती महिलाओं में HIV एवं सिफिलिस (Syphilis) से संबंधित मामलों का पता चला।
Book your slot today : +91 7250214782
मिशन उदय के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों, रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रमों, गैर-संचारी रोगों की जांच, सिकल सेल कार्यक्रम, दिव्यांगता एवं सामाजिक सुरक्षा गतिविधियों के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भी व्यापक संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तरीय बैठकों, IEC/BCC गतिविधियों, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों तथा VHSNC एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि मिशन उदय का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाते हुए रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बोकारो | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची से बोकारो जाने के दौरान रामगढ़ और बोकारो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस क्रम में रामगढ़ जिले के निर्मल महतो चौक तथा मांडू के छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर नितिन नवीन ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका काफिला रामगढ़ जिले के गोला और चितरपुर होते हुए बोकारो जिले के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ पहुंचा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।
Contact no :- +91 9798542970
यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, जयघोष और भव्य अभिनंदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और स्वागत कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो, गणेश मिश्रा, रौशन लाल चौधरी, बिरंची नारायण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सभी सामान भी बरामद कर लिए हैं।
Contact no :- +91 9241456784
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को गण्डकीदा निवासी सरदार आल्डा ने कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि विद्यालय परिसर से बजाज कंपनी के 8 दीवार पंखे, 9 से 11 लोहे के बेड (प्लाई सहित) तथा 4 बेड के गद्दे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
Contact no :- +91 9798542970
शिकायत के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 17/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
Contact no :- +91 9798542970
वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी राम हेम्ब्रम (38 वर्ष) एवं रासिका हेम्ब्रम (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। बरामद सामान में विद्यालय से चोरी हुए पंखे, लोहे के बेड तथा गद्दे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रासिका हेम्ब्रम का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस ने मामले के सफल उद्भेदन को अनुसंधान टीम की तत्परता और समन्वित कार्रवाई का परिणाम बताया है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में वनपाल प्रशिक्षण सभागार, चाईबासा में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 (पेसा) विषय पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने की।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद पोटो हो एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिले के 18 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), विभिन्न प्रखंडों के सम्मानित मुंडा-मानकी, नागरिक समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा पंचायती राज विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9798542970
राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य पेसा समन्वयक सुधीर पाल ने पेसा नियमावली-2025 के प्रावधानों, उद्देश्यों तथा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पेसा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभाओं की भूमिका तथा अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर भी दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों एवं उनके संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक सहभागिता, समन्वय और जनसहयोग के माध्यम से पेसा अधिनियम को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने का संकल्प लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में सुशांत कर ढोके एवं मनोज कुमार सोय भी उपस्थित रहे। उन्होंने पेसा अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करते हुए इसके प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार-संपन्न बनाना तथा स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जागरूकता और समन्वय को बढ़ावा देना था।
चाईबासा | सुमिता होता फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कन्हाई सिंह ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। शिविर के दौरान उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए अन्य लोगों से भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Contact no :- +91 9241456784
रक्तदान के पश्चात अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कन्हाई सिंह ने कहा कि पहली बार रक्तदान करने के बाद उन्हें गर्व और आत्मिक संतुष्टि का अनुभव हो रहा है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का आग्रह किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
फाउंडेशन के सदस्यों ने कन्हाई सिंह के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को सोनुवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सेवा वितरण व्यवस्था तथा आमजन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Contact no :- +91 9241456784
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय संचालन व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा नागरिक सेवाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों के लिए सरकारी कार्यालय केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान का केंद्र होता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया।
रांची | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर समीर उरांव ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
Contact no :- +91 9798542970
समीर उरांव ने कहा कि नितिन नवीन का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दृष्टिकोण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी नई ऊर्जा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा के संकल्प को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सरायकेला | जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, समावेशी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में दर्ज न हो।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग, घर-घर सत्यापन तथा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा उनकी सूची 10 जून तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रावधानों तथा अनमैप्ड मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण केवल निर्वाचन विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से इस अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उनके सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।