चक्रधरपुर : महारक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की रक्तदान की अपील

चक्रधरपुर | झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से रविवार को आदित्यपुर स्थित आधारशिला टावर में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र नाथ ओझा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सभी दानों में महादान है। उन्होंने कहा कि रक्त एक अमूल्य जीवनदायिनी तत्व है, जिसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता।

Contact no :- +91 9798542970

जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय योगदान है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्त की उपलब्धता कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होती है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जितेंद्र नाथ ओझा ने झारखंड क्षत्रिय संघ, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी तथा आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, परोपकार और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने तथा आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।


Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के सफल आयोजन पर आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।


Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like