रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस के बीच बढ़ी हलचल, आज हेमंत सोरेन और के. राजू की अहम बैठक

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस के बीच बढ़ी हलचल, आज हेमंत सोरेन और के. राजू की अहम बैठक

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है। राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर जारी खींचतान के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा की एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की बैठक में दोनों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई।

Contact no :- +91 9798542970

त्रों के अनुसार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ और योगेंद्र प्रसाद समेत कई विधायकों एवं सांसदों ने मुख्यमंत्री को दोनों सीटों पर झामुमो के उम्मीदवार उतारने की सलाह दी। बैठक में उम्मीदवारों के चयन का अधिकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है।
इस बीच झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कदम से झामुमो की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू के बीच होने वाली बैठक पर टिकी है, जिससे गठबंधन की आगे की रणनीति स्पष्ट हो सकेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

खाई पाटने की कोशिश में दोनों दल
शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस के किसी कदम से झामुमो की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस के भीतर भी उम्मीदवार चयन को लेकर असहमति
गौरतलब है कि कांग्रेस ने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों में से एक पर प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। इस निर्णय को लेकर न केवल झामुमो में नाराजगी है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी मतभेद सामने आने लगे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से असहमति जताई है। वहीं, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि शहजादा अनवर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर स्वयं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 83वें दिन भी जारी, कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर रखीं मांगें

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 83वें दिन भी जारी, कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर रखीं मांगें

रांची | झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल शनिवार को 83वें दिन भी जारी रही। इस दौरान मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू तथा केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों और आंदोलन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने सरकार से संवाद और संवेदनशीलता के साथ पहल करने की अपील करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाला जाए।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा कर्मियों का आंदोलन किसी राजनीतिक दल या विचारधारा से प्रेरित नहीं है, बल्कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों, सम्मानजनक सेवा शर्तों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि लगभग दो दशकों से मनरेगा योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हजारों कर्मी आज भी बेहद कम मानदेय पर कार्य करने को विवश हैं।

Contact no :- +91 9798542970

मनरेगा कर्मियों के अनुसार, एक ओर राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रेड-पे सहित विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत हजारों मनरेगा कर्मियों को मात्र 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर पूर्णकालिक सेवाएं देनी पड़ रही हैं। इसके अलावा 8 से 10 माह का बकाया मानदेय भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्षों की सेवा अवधि के दौरान 156 मनरेगा कर्मियों का निधन हो चुका है, लेकिन उनके परिवार आज भी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दिवंगत कर्मियों के आश्रितों के लिए ठोस कल्याणकारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


Book your slot today : +91 7250214782

कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में कई बार सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच लिखित समझौते हुए तथा विभिन्न मांगों पर सहमति भी बनी, लेकिन उनका पूर्ण क्रियान्वयन नहीं हो सका। इससे कर्मचारियों के बीच विश्वास का संकट उत्पन्न हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारी संघर्ष के बजाय संवाद और समाधान के पक्षधर हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री, विभागीय सचिव एवं आयुक्त से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन को केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी देखा जाए। उन्होंने मंत्री से स्वयं पहल कर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सार्थक एवं परिणामोन्मुखी वार्ता सुनिश्चित करने की मांग की।


Book your slot today : +91 7250214782

मनरेगा कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार से टकराव नहीं चाहते, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा, नियमित सेवा व्यवस्था और लंबित मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार वास्तव में मनरेगा योजना को मजबूत बनाना चाहती है, तो सबसे पहले मनरेगा कर्मियों को सशक्त और सुरक्षित बनाना होगा। यही राज्यहित, जनहित और ग्रामीण विकास के लिए सबसे आवश्यक कदम है।

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं विधायकों को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं विधायकों को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्था, छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने, परीक्षा एवं परिणामों में लगातार हो रही देरी तथा छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर विधायक सुकराम उरांव एवं मनोहरपुर विधायक जगत माझी को ज्ञापन सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतिनिधिमंडल ने जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि कोल्हान विश्वविद्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय में वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। इसके अलावा परीक्षा आयोजन एवं परिणाम प्रकाशन में लगातार हो रही देरी के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा तथा रोजगार संबंधी अवसरों में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

ज्ञापन के माध्यम से छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार एवं राजभवन से हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय की समस्याओं की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा छात्र हित में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कोल्हान क्षेत्र के छात्र-युवा व्यापक जनांदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी तथा दोनों विधायकों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों एवं राज्य सरकार के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से कोल्हान विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं का समाधान होगा तथा छात्र-छात्राओं को न्याय मिलेगा।

चाईबासा: बिजली अधिकारी बन साइबर ठगों ने अधिवक्ता से ₹1.44 लाख ठगे।

चाईबासा: बिजली अधिकारी बन साइबर ठगों ने अधिवक्ता से ₹1.44 लाख ठगे।

साइबर अपराधियों ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर चाईबासा न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आनंद वर्धन प्रसाद को ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने बिजली मीटर बदलने के बहाने फोन कर उन्हें बातचीत में उलझाए रखा और इसी दौरान उनके बैंक खातों से ₹1.44 लाख की अवैध निकासी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद वर्धन प्रसाद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के दो संयुक्त खाते एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े हुए हैं। इनमें एक खाता उनकी पत्नी के साथ तथा दूसरा उनके पुत्र के साथ संयुक्त रूप से संचालित है। साइबर अपराधियों ने गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल ₹1,44,000 रुपये उनके खातों से निकाल लिए।

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, फोन कॉल के दौरान उनके मोबाइल में अचानक कई एप्लिकेशन के सेटअप और अपडेट स्वतः शुरू हो गए। कुछ समय बाद बैंक से प्राप्त संदेशों के जरिए उन्हें खातों से राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। लगातार ट्रांजैक्शन अलर्ट मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए सदर थाना और साइबर सेल से संपर्क किया है। इस घटना के बाद उनके परिवार में चिंता और भय का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि हाल के समय में फर्जी कॉल, मोबाइल हैकिंग, रिमोट एक्सेस ऐप और ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल में किसी भी ऐप को डाउनलोड या अनुमति देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

जगन्नाथपुर: देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, सांसद जोबा माझी ने किया शुभारंभ

जगन्नाथपुर: देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, सांसद जोबा माझी ने किया शुभारंभ

जगन्नाथपुर (सिंहभूम) | जगन्नाथपुर के पोटका क्षेत्र में स्थित देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

Contact no :- +91 9241456784

यह पेट्रोल पंप पहले से ही चक्रधरपुर क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, और अब इसकी सेवाएं जगन्नाथपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उपलब्ध होंगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर की तरह ही जगन्नाथपुर में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, सही मात्रा और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नए पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, डॉ. धनु माझी, पार्वती सामंता, सोनू सिरका, देवा मुर्मू, भीम माझी, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

चक्रधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (एसडीएलसी), चक्रधरपुर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का नारा लगाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे-1 अजय कुमार सिंह, एसीजेएम कृष्णा लोहारा तथा एसडीजेएम सह सचिव, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति अंकित कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं अधिकार मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह देव, सरकारी अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव, चरण बॉयपाय, नाजीर बबलू सामड, पंकज मंडल तथा अधिकार मित्र मनोज खंडाईत, श्वेता रवानी, राजशेखर, राहुल प्रधान, देवव्रत प्रधान, करण कुंभकार, मंजू जामुदा, रीना प्रधान एवं जननी प्रधान सहित न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा | विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आम जनता से प्रकृति को बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

Contact no :- +91 9241456784

“आज की पूँजी, कल का भविष्य”: मधु कोड़ा
आवासीय परिसर में लगे आम के पेड़ों के बीच संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन पेड़ों को उन्होंने पहले लगाया था, वे आज फल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज की पूँजी ही कल का भविष्य है। पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

“पर्यावरण बचेगा तभी मानव जीवन बचेगा”: गीता कोड़ा
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी देश और प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बगीचे की झलक साझा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने अपने आवासीय परिसर में आम, आँवला, रुद्राक्ष, कल्पतरु, सखुआ और जामुन जैसे अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए हैं, जो अब पूरी तरह विकसित हो चुके हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बचेंगे। यदि पर्यावरण नहीं रहेगा तो मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

चाईबासा: मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण और ट्रेनों के ठहराव की मांग, हस्ताक्षर अभियान पूरा; आंदोलन की तैयारी

चाईबासा: मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण और ट्रेनों के ठहराव की मांग, हस्ताक्षर अभियान पूरा; आंदोलन की तैयारी

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण तथा क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नागरिक सुविधा समिति, मनोहरपुर द्वारा चलाया गया वृहद हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब समिति अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में जुट गई है।

Contact no :- +91 9241456784

समिति के संयोजक सदस्य अश्विनी बघेल, सुशील बारला सहित अन्य सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण तथा अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात करेगा और क्षेत्र की रेल समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपेगा। इस संबंध में स्थानीय रेल अधिकारियों को आवेदन भी सौंप दिया गया है। जैसे ही मुलाकात का समय निर्धारित होगा, समिति द्वारा विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समिति के सदस्यों ने कहा कि मनोहरपुर रेलवे फाटक क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुका है। फाटक पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास नहीं होने के कारण आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका दावा है कि यह रेलवे फाटक 24 घंटे में औसतन लगभग 18 घंटे तक बंद रहता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, कोरोना काल में बंद की गई कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अब तक पुनः शुरू नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेल प्रशासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति ने रेलवे प्रशासन से मनोहरपुर रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण कराने तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आवश्यक ट्रेनों के ठहराव और बंद ट्रेनों के पुनः परिचालन की मांग की है।

चाईबासा: सोनुवा के धोलाबनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत निकाली गई रैली

चाईबासा: सोनुवा के धोलाबनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत निकाली गई रैली

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत धोलाबनी गांव में 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा सहित प्रशासनिक टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में गांव के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने सभी ग्रामवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो समाज भी स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमें जो छाया, फल और शुद्ध हवा मिल रही है, वह उन्हीं का परिणाम है। इसलिए हमें भी आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्हान क्षेत्र सदियों से जंगल, पहाड़, नदी और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध रहा है। आदिवासी समाज ने हमेशा प्रकृति को अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा माना है। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान हैं और इनकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसका प्रभाव मौसम चक्र, वर्षा, जल स्रोतों और प्राकृतिक संतुलन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आज हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नशा युक्त दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शहरी क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान भी 24×7 आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन को संगठन स्तर पर रोस्टर प्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिसके तहत निर्धारित समयावधि के अनुसार विभिन्न दवा दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। इससे रात्रि समय अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में आम नागरिकों को दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सीधे तौर पर आम जनता की मूल आवश्यकताओं से संबंधित हैं, इसलिए दवा दुकानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दवा विक्रेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नशा युक्त अथवा प्रतिबंधित दवाओं की अनियमित एवं अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। सभी दवा विक्रेता लाइसेंस शर्तों एवं दवा नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं का दुरुपयोग नशे के उद्देश्य से किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने बैठक में दवा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी दवा प्रतिष्ठानों में दुकान के अंदर एवं बाहर कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके फुटेज को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा असामान्य मात्रा में दवाओं की खरीद की जाती है या कोई गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दी जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, औषधि नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि तथा जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पक्षों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की गई।