नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

चक्रधरपुर | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को लांड़ुपदा पंचायत क्षेत्र के बाईसाईं टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे के खिलाफ शपथ भी ली। मौके पर पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि नशा गांव, समाज और बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि 15 जून से 26 जून तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मुखिया ने ग्रामीणों से नशे की लत छोड़कर स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध लांड़ुपदा के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 26 जून तक जारी रहेगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली गई ‘रन फॉर योगा’, योग अपनाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली गई ‘रन फॉर योगा’, योग अपनाने का दिया संदेश

चाईबासा | प्रोजेक्ट जागृति “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान, चाईबासा पहुंचकर संपन्न हुआ।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्लोगन, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन का आधार है।


Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला शिक्षा अधीक्षक, उपसमाहर्ता नजारत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Book your slot today : +91 7250214782
उज्ज्वला योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

उज्ज्वला योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों को नियमित एलपीजी गैस आपूर्ति तथा योजना से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन से लाभुकों का विवरण अद्यतन रहेगा और उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें जागरूक करते हुए शीघ्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा गैस एजेंसियों के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उज्ज्वला योजना के तहत नए और पुराने लाभुकों की स्थिति, गैस रिफिलिंग की प्रगति तथा योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

वज्रपात की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से झुलसी

वज्रपात की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से झुलसी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मलूका गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक दो वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, मलूका गांव निवासी राजेश हाइबुरु की पत्नी जीबीनी हाइबुरु बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष हाइबुरु के साथ घर के आंगन में मौजूद थीं।

Contact no :- +91 9798542970

इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। बताया जाता है कि पास स्थित एक पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में मां-बेटा आ गए और दोनों जमीन पर गिर पड़े।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम आयुष हाइबुरु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जीबीनी हाइबुरु का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों का कहना है कि वज्रपात की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के समीप खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग आरोपों पर राजद का पलटवार, महागठबंधन में बढ़ी तल्खी

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग आरोपों पर राजद का पलटवार, महागठबंधन में बढ़ी तल्खी

रांची | झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। संख्याबल कम होने के बावजूद एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Contact no :- +91 9241456784

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि राजद और भाकपा (माले) ने कांग्रेस को धोखा दिया है तथा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। उनके इस बयान के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों में नाराजगी बढ़ गई है। राजद नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने का प्रयास करार दिया है।

Contact no :- +91 9798542970

सोशल मीडिया पर राजद का :-

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में कहा कि झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों का समर्थन सुनिश्चित करने में असफल रही। पार्टी ने कहा कि अन्य दलों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राजद ने अपने बयान में हरियाणा, ओडिशा और बिहार के राज्यसभा चुनावों का भी उल्लेख किया। पार्टी का दावा है कि उन राज्यों में कांग्रेस के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी या मतदान से अनुपस्थित रहे थे, लेकिन उन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

INDIA गठबंधन की एकजुटता पर चिंता
राजद ने यह भी कहा कि झारखंड में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप INDIA गठबंधन की एकजुटता को प्रभावित कर सकते हैं। पार्टी ने बयान में कहा कि हरियाणा, ओडिशा और बिहार में हुई घटनाओं के बावजूद महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने कभी कांग्रेस के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की।

Book your slot today : +91 7250214782

राजद ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे बचकाने बयान देने से बचें और अपने ही दल के भीतर हुई कथित क्रॉस वोटिंग के मामलों की समीक्षा करें।
राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच शुरू हुई यह बयानबाजी अब झारखंड की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ती तल्खी को राजनीतिक विश्लेषक आगामी दिनों में महागठबंधन की रणनीति और एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

<br>राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो बोले- मेरा वोट किसी दल के लिए नहीं, झारखंड के विकास के लिए होगा


राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो बोले- मेरा वोट किसी दल के लिए नहीं, झारखंड के विकास के लिए होगा

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए जारी मतदान के बीच डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने अपने मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा पहुंचकर मतदान करने से पहले उन्होंने कहा कि उनका वोट किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के विकास के पक्ष में जाएगा।

Contact no :- +91 9241456784

मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि वे उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, जो भविष्य में दिल्ली में झारखंड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग करेगा और राज्य के विकास के लिए बेहतर दृष्टिकोण रखता होगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधायकों के लिए मतदान करना आवश्यक है, इसलिए वे वोट देने पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मतदान अनिवार्य नहीं होता, तो वे किसी के पक्ष में मतदान नहीं करते।


Contact no :- +91 9798542970

जयराम महतो ने खुद को झारखंड विधानसभा का “आजाद पंछी” बताते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा जिस उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कहेगी, वे उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
महागठबंधन द्वारा राज्यसभा चुनाव को झारखंड की प्रतिष्ठा और बाहरी उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को बाहरी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, नाथवानी पिछले 12 वर्षों से झारखंड से जुड़े हुए हैं और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जब उनसे पूछा गया कि वे किस पक्ष में हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बाबा बैद्यनाथ धाम की साइड हूं और बाबा बैद्यनाथ खतियानी हैं।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा उनके समर्थन को लेकर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि उनके सभी दलों के विधायकों से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे समर्थन मांगा है, लेकिन उनका अंतिम निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि अंतरात्मा की आवाज और झारखंड के विकास को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
बारीगोरा में युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर

बारीगोरा में युवक पर चापड़ और पत्थर से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर

जमशेदपुर | परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोरा में आपसी रंजिश के कारण एक युवक पर चापड़ और पत्थरों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारीगोरा निवासी धर्मवीर सिंह बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान 8 से 10 अज्ञात युवकों ने कथित रूप से उन्हें जबरन पकड़ लिया और एक वाहन में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां हमलावरों ने धर्मवीर सिंह पर चापड़ और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान उनकी गर्दन पर भी चापड़ से वार किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने धर्मवीर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। उनका आरोप है कि हमलावर तब तक मारपीट करते रहे, जब तक उन्हें यह नहीं लगा कि धर्मवीर की मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी घायल अवस्था में उन्हें घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने टाइगर मोबाइल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मवीर सिंह को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घायल युवक के पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके बेटे का किसी के साथ कोई गंभीर विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मामूली कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन ऐसी कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे इस तरह के हमले की आशंका हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, परसुडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का त्वरित निष्पादन

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का त्वरित निष्पादन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान करना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविरों के दौरान लोगों से विभिन्न राजस्व सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 540 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 516 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं, पंजी-2 सुधार से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा शिविरों के दौरान 74 मामलों में भू-लगान का संग्रह भी किया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 694 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 641 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से राजस्व सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Book your slot today : +91 7250214782
बंद कंपनी से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

बंद कंपनी से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

खरसावां | खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह स्थित एक बंद कंपनी परिसर में लोहे की चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त गैस कटर उपकरण, सिलेंडर तथा बड़ी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे खरसावां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुरुडीह गांव के समीप स्थित बंद कंपनी परिसर में कुछ लोग गैस कटर की सहायता से लोहे की कटाई कर चोरी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई।

Contact no :- +91 9798542970

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि कुछ लोग गैस कटर से लोहे के हिस्सों को काटकर एक पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर छह आरोपियों को धर-दबोचा।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पुलिस ने मौके से चोरी किया गया लोहे का सामान, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एचपी गैस सिलेंडर, गैस कटर पाइप, रेगुलेटर, नोजल तथा लगभग 20 फीट लंबा लोहे का हिस्सा बरामद किया। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया।

L

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बुरुडीह, कोलछोंगडीह, नया मुंडाडीह, सेरेंगसिया तथा देववीरसाई क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के विरुद्ध पूर्व में भी खरसावां थाना में आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।
इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, अवदेश राय, बाबूलाल बारिक, स्वरूप प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Book your slot today : +91 725021478

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 725021478
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और नगर निकायों में नई जिम्मेदारियां

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और नगर निकायों में नई जिम्मेदारियां

रांची | झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को नगर निकायों, प्रमंडलों, जिला प्रशासन, निर्वाचन विभाग तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Contact no :- +91 9241456784

प्रमुख तबादलों में सरायकेला-खरसावां जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक (लेखा, प्रशासन एवं स्वनियोजन) के पद पर कार्यरत अजय कुमार तिर्की को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची नियुक्त किया गया है। राज्य सूचना आयोग के सचिव अब्दुल समद को उप नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम बनाया गया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Contact no :- +91 9798542970

इसी प्रकार, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी के परियोजना निदेशक विजय सिंह बिरुआ को गिरिडीह नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। धनबाद में अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत विनोद कुमार को मेदिनीनगर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। परिवहन विभाग में संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार को हजारीबाग नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पलामू प्रमंडल आयुक्त के सचिव विजय वर्मा को मानगो नगर निगम का उप नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव योगेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) का नगर आयुक्त बनाया गया है। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त रोहित सिन्हा को पलामू प्रमंडल आयुक्त का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे रजनीश कुमार को देवघर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निर्वाचन विभाग में भी बड़े पैमाने पर तैनाती
सरकार ने निर्वाचन विभाग में भी कई अधिकारियों की तैनाती की है। कृषि विभाग की अवर सचिव कुमुदिनी टुडू, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ललन कुमार, गिरिडीह नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, एनआरएचएम के प्रशासी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर, कोडरमा के जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी तथा देवघर नगर निगम की उप नगर आयुक्त सागरी बराल समेत कई अधिकारियों को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन में भी फेरबदल
उद्योग विभाग में उप सचिव अरविंद कुमार ओझा को धनबाद का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। परिवहन विभाग के उप सचिव मुकेश मछुवा को जमशेदपुर का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के उप सचिव राजेश कुमार को राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (NEP), पूर्वी सिंहभूम का निदेशक बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) तथा कार्यपालक दंडाधिकारी के पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी अथवा कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-14 के तहत दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्राप्त होंगी।
राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों एवं निकायों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।