मनोहरपुर में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थरबासा निवासी दिलेश्वर जातरमा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव में जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना मिलने पर वे घर से बाहर निकले। बाहर पहले से मौजूद हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

Contact no :- +91 9798542970

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बुधवार तड़के परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल दिलेश्वर जातरमा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस घटना के बाद पत्थरबासा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

Contact no :- +91 8553588326

उनका कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने, प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद वन विभाग की टीम मामले की जानकारी जुटाने और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like