#महारानी_दुर्गावती #परलीपोस #आनंदपुर #चक्रधरपुर #मनोहरपुर_विधानसभा #maskalnews

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर परलीपोस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर परलीपोस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चक्रधरपुर | मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत परलीपोस गांव में महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं तथा युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की सीख देते हैं।


Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ता का परिचय देते हुए अपने राज्य और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल नायक, पूर्व जिला महासचिव केदारनाथ नायक, परीक्षित नायक, लक्ष्मण नायक, बलवंत नायक, मंगल नायक, रजनी नायक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सेबोती नायक, पद्मिनी देवी, मनोज नायक, बृजमोहन नायक, हेमांशु नायक, घनश्याम नायक, रुद्र प्रताप नायक, ललित नायक, कैलाश नायक, गोकुल चंद्र नायक, त्रिलोचन नायक, रघुनाथ नायक, ओखोई नायक, उपेंद्र नायक, शैलेश नायक, प्रकाश नायक, मुन्ना नायक, हिमांशु नायक एवं भुदेव नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने, समाज में एकता बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601