#चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #मलेरियारोधीमाह #मलेरियामुक्तझारखंड #मलेरियामुक्तपश्चिमीसिंहभूम #maskalnews

मलेरिया रोधी माह के तहत जिलेभर में व्यापक अभियान, 579 मरीजों की पहचान कर शुरू किया गया उपचार

मलेरिया रोधी माह के तहत जिलेभर में व्यापक अभियान, 579 मरीजों की पहचान कर शुरू किया गया उपचार

चाईबासा | मलेरिया रोधी माह जून-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चला रहे हैं। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में मलेरिया की रोकथाम, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 255 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 1,169 गांवों में कुल 1,51,156 घरों में दो चरणों में कीटनाशी छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत अब तक 405 गांवों के 24,349 घरों में सफलतापूर्वक कीटनाशी का छिड़काव किया जा चुका है।

Contact no :- +91 9798542970

मिशन UDAY के तहत संचालित “प्रोजेक्ट जागृति” के अंतर्गत जिलेभर में सक्रिय रोगी खोज अभियान चलाया गया। इस अभियान में मलेरिया से संक्रमित 579 मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा, 20 से 30 जून तक संचालित “मिशन मलेरिया उलगुलान” के तहत 16 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 86 गांवों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 814 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 46 व्यक्ति मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

Contact no :- +91 8553588326

मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलेभर में जागरूकता रथ, माइकिंग, रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, पुस्तिका वितरण, हाट-बाजारों में प्रचार-प्रसार, विद्यालयों में कार्यशालाएं तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस पिकेट, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ कैंपों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बुखार होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच कराएं, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार पूरा उपचार लें, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें तथा घर और आसपास जलजमाव न होने दें, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782