चाईबासा | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
Contact no :- +91 9241456784
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा द्वारा सूचना दी गई थी कि सुखदेवलंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।
Contact no :- +91 9798542970
जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी मुकेश बारजो (20 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही फंटुस लागुरी के घर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जून 2026 को आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
चाईबासा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत (परमानेंट लोक अदालत) के सुचारू संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने कहा कि स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से आम लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है तथा विवादों का शीघ्र निपटारा संभव हो पाता है।
Contact no :- +91 9798542970
वहीं, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे ने इसके महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान में स्थायी लोक अदालत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को इस मंच के माध्यम से निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, जलापूर्ति, स्वच्छता एवं विद्युत विभाग सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवा संस्थानों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार ने भी उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं लाभों के संबंध में जागरूक किया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी), अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के वैकल्पिक एवं प्रभावी समाधान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
चक्रधरपुर | युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को “मिशन फिट झारखंड” के तहत एक विशेष साइकिल जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
इस सामाजिक पहल का नेतृत्व सीआरपीएफ के जवान सौरव एवं उनकी पत्नी, योगा प्रशिक्षिका श्वेता कर रही हैं। दोनों चक्रधरपुर से चाईबासा और पुनः चक्रधरपुर तक लगभग 54 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह कोई प्रतियोगिता या रेस नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक प्रेरणादायक पहल है।
Contact no :- +91 9798542970
यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण, युवाओं को स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देना तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
साइकिल जागरूकता रैली का शुभारंभ बुधवार सुबह 5:30 बजे रेलवे हाई स्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से किया गया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षिका श्वेता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने बताया कि “दो लोग, एक मिशन – नशामुक्त, फिट और स्वस्थ झारखंड” के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
Book your slot today : +91 7250214782
“स्वस्थ परिवार, शक्तिशाली समाज” के संदेश के साथ आयोजित यह जागरूकता यात्रा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
चाईबासा | तमाम प्रयासों के बावजूद आखिरकार आज़ाद भारत की पहली सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड की चाईबासा सीमेंट वर्क्स को बंद करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी प्रबंधन ने 15 जून को संयंत्र बंद करने संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही अडानी समूह के स्वामित्व वाली एसीसी कंपनी ने अपने चाईबासा संयंत्र को स्थायी रूप से बंद करने का आधिकारिक निर्णय ले लिया है।
Contact no :- +91 9241456784
कंपनी के इस फैसले को पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए एक बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है। संयंत्र से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सैकड़ों लोगों के रोजगार और आर्थिक भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Contact no :- +91 9798542970
हालांकि पिछले डेढ़-दो वर्षों से संयंत्र के बंद होने की चर्चाएं लगातार चल रही थीं।इस दौरान राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने कई स्तरों पर इसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें विफल रहीं।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
एसीसी बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश बालमुचू, कंपनी को सर्वाधिक भूमि उपलब्ध कराने वाले परिवार के सदस्य तुराम बिरुली तथा स्थानीय व्यापारियों ने कंपनी बंद होने के निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके दूरगामी प्रभावों और संयंत्र को पुनः चालू करने की संभावनाओं पर अपनी राय रखी है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रमुख बिंदु 🔴 16 अगस्त 2026 से होगा पूर्ण बंद कंपनी प्रबंधन के अनुसार 16 अगस्त 2026 से चाईबासा सीमेंट वर्क्स का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 🔴 74 परिवारों पर पड़ेगा सीधा असर संयंत्र बंद होने के कारण 74 स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी, जिससे उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।
Book your slot today : +91 7250214782
🔴 ये बताए गए बंदी के मुख्य कारण प्रबंधन ने खदानों में चूना पत्थर (लाइमस्टोन) के भंडार में कमी, उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि तथा वर्ष 1946 से संचालित पुरानी मशीनरी को संयंत्र बंद करने के प्रमुख कारणों के रूप में बताया है। 🔴 कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता राज गुरुंग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के प्रावधानों के तहत सभी प्रभावित कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान और निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा सीमेंट वर्क्स की बंदी केवल एक औद्योगिक इकाई का बंद होना नहीं है, बल्कि यह पश्चिमी सिंहभूम की अर्थव्यवस्था, स्थानीय व्यापार, परिवहन, ठेका श्रमिकों और हजारों परिवारों की आजीविका पर व्यापक प्रभाव डालने वाला निर्णय माना जा रहा है।
जगन्नाथपुर | थाना क्षेत्र के छोटा महुलडीहा गांव से चार दिनों से लापता 20 वर्षीय मुकेश बरजो का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Contact no :- +91 9241456784
जानकारी के अनुसार, मुकेश बरजो का शव काटेपाड़ा जंगल स्थित एक नाले में पत्थरों के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।
Contact no :- +91 9798542970
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए छोटा महुलडीहा निवासी कोंदा हेंसा और फंटूश लागुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
परिजनों के अनुसार, मुकेश बरजो भुवनेश्वर में भवन निर्माण मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। वह लगभग दो सप्ताह पूर्व अपने गांव आया था। चार दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप लगने वाले प्रसिद्ध पाताहातू मेला देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मृतक के भाई ने बताया कि आरोपितों और उनके परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। परिजनों ने इसी रंजिश के चलते मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।
मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत जराइकेला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक पीड़ित परिवार को ₹2 लाख की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने लाभुक विशाल खलखो को क्लेम राशि का चेक सौंपा।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर एसबीआई जराइकेला शाखा के शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा, बैंक स्टाफ असिस्टेंट बहादुर थापा तथा सीएसपी संचालक मनोज कुमार महतो की उपस्थिति में क्लेम भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक अधिकारियों की त्वरित पहल और विशेष प्रयासों के कारण लाभुक परिवार को समय पर बीमा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।
Contact no :- +91 9798542970
शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने कहा कि मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली यह योजना किसी भी परिवार के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक संबल साबित हो सकती है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस योजना से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह योजना परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद करती है।
Book your slot today : +91 7250214782
चेक प्राप्त करने के बाद लाभुक के परिजनों ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय सीएसपी केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर प्राप्त हुई यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में बैंक के अन्य कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में ठहराने की तैयारी कर रहा है। मतदान के दिन सभी विधायकों को बसों के माध्यम से सीधे विधानसभा ले जाने की योजना बताई जा रही है।
Contact no :- +91 9241456784
हालांकि भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी आधिकारिक योजना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, यह भी चर्चा है कि निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी रेडिसन ब्लू होटल में ठहर सकते हैं।
Contact no :- +91 9798542970
इधर, इंडिया गठबंधन ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान की प्रक्रिया और रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा नीत एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
राजनीतिक जानकारों के अनुसार परिमल नाथवानी के लिए राज्यसभा पहुंचने का रास्ता आसान नहीं माना जा रहा है। विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के आधार पर महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की स्थिति मजबूत दिखाई देती है। हालांकि एनडीए भी अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि नाथवानी को जीत के लिए अभी भी कुछ अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता पड़ सकती है। क्या कहता है विधानसभा का गणित?
Book your slot today : +91 7250214782
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 4 तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के 2 विधायक शामिल हैं। वहीं, एनडीए के पास कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKM) का भी एक विधायक विधानसभा में है।
Book your slot today : +91 7250214782
राज्यसभा चुनाव के गणित के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत के लिए कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होगी, जबकि एनडीए के पास फिलहाल 24 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में चुनाव परिणाम काफी हद तक क्रॉस वोटिंग या अतिरिक्त समर्थन पर निर्भर करता नजर आ रहा है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत मंगलवार को जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण, सेविकाओं की स्कूटी रैली, पैदल जागरूकता रैली, दो नशा मुक्त झारखंड जागरूकता रथों का संचालन तथा हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उन्होंने सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों को नशा मुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करने हेतु शपथ दिलाई।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
इसके बाद उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेविकाओं की स्कूटी रैली, पैदल जागरूकता रैली तथा दो नशा मुक्त झारखंड जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस दौरान बताया गया कि रैलियों और जागरूकता रथों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक असर तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर कर नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर लगभग 150 सेविकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला प्रशासन की इस पहल को जिले में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रांची | झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया के तहत राज्य के अधिकांश मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने से राहत मिली है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, राज्य के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने वर्ष 2026 की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची तथा अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पूर्व मतदाता सूचियों के साथ स्वयं (Self) और पैतृक (Parental) मैपिंग का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
Contact no :- +91 9241456784
इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप झारखंड की वर्ष 2026 की मतदाता सूची में शामिल लगभग 1.63 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को वर्तमान एसआईआर प्रक्रिया में किसी प्रकार का दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं को केवल विधिवत भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित प्री-फिल्ड एन्यूमरेशन फॉर्म तथा हालिया रंगीन फोटो जमा करनी होगी।
Contact no :- +91 9798542970
निर्वाचन अधिकारियों ने बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और चुनावी प्रक्रिया के प्रति समर्पण के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं को दस्तावेजी प्रक्रिया से राहत मिली है। बताया गया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी अपने झारखंड दौरे के दौरान बीएलओ की कार्यक्षमता और चुनावी ज्ञान की प्रशंसा की थी।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
दूसरे चरण की मैपिंग 30 जून से जिन मतदाताओं की स्वयं या पैतृक मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, उनके लिए दूसरा एवं अंतिम चरण 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। ऐसे मतदाता, जिनका या जिनके माता-पिता का नाम पूर्व में झारखंड अथवा अन्य राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज रहा है, उन्हें संबंधित जानकारी बीएलओ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जानकारी मतदाता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in� पर जाकर पूर्व एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, मैपिंग का उद्देश्य मतदाताओं से दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता को न्यूनतम करना है।
Book your slot today : +91 7250214782
सीमित मतदाताओं को ही देना होगा दस्तावेज निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल सीमित संख्या में मौजूदा मतदाताओं तथा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने वाले पात्र नागरिकों को ही दस्तावेज जमा करने होंगे। ऐसे मतदाताओं की सूची 5 अगस्त 2026 को या उसके बाद प्रत्येक मतदान केंद्र एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) झारखंड की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) द्वारा उन्हें व्यक्तिगत नोटिस भी भेजा जाएगा। नए मतदाताओं के लिए निर्देश जो भारतीय नागरिक 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। नए मतदाता के पंजीकरण के लिए माता-पिता या स्वयं के पूर्व मतदाता पंजीकरण विवरण का एक्सट्रैक्ट पेज भी वैध दस्तावेज माना जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को राहत निर्वाचन विभाग ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों, झारखंड से बाहर अध्ययनरत छात्रों तथा अस्थायी रूप से राज्य से बाहर रहने वाले लोगों को मैपिंग के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। उनके परिवार के सदस्य बीएलओ को जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईनेट (ECINET) के ‘बुक-ए-कॉल’ फीचर तथा बीएलओ के मोबाइल नंबर के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। एसआईआर प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां गतिविधि अवधि बीएलओ का घर-घर सर्वेक्षण 30 जून से 29 जुलाई 2026 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 दावे एवं आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 नोटिस एवं सत्यापन अवधि 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 निर्वाचन विभाग का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया को मतदाता-अनुकूल, सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क (Export Duty) में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) बढ़ा दी है। नई दरें 16 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं।
Contact no :- +91 9241456784
सरकार द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर अब 14 रुपये प्रति लीटर SAED देनी होगी। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर 12.50 रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 1.50 रुपये प्रति लीटर बना रहेगा।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए जाने वाले निर्यात शुल्क की समीक्षा करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ड्यूटी में यह वृद्धि घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और तेल कंपनियों के निर्यात से होने वाले अतिरिक्त मुनाफे को संतुलित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस निर्णय का सीधा असर तेल कंपनियों की निर्यात लागत पर पड़ने की संभावना है। साथ ही, विमानन क्षेत्र भी ATF पर बढ़े शुल्क के संभावित प्रभावों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इस फैसले का घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर तत्काल कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।
Book your slot today : +91 7250214782
सरकार के इस कदम के बाद ऊर्जा और विमानन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां नई ड्यूटी व्यवस्था के अनुरूप अपनी निर्यात रणनीतियों की समीक्षा कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तेल बाजार की परिस्थितियों और घरेलू मांग को देखते हुए भविष्य में भी सरकार इस प्रकार के शुल्कों में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकती है।