#झारखंड_क्षेत्रीय_कार्यकर्ता_परीक्षा #परीक्षा_तैयारी #पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #उपायुक्त_मनीष_कुमार #एसपी_अमित_रेनू #maskalnews

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तैयारियों की समीक्षा, 27 केंद्रों पर 10,396 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तैयारियों की समीक्षा, 27 केंद्रों पर 10,396 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चाईबासा | आगामी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित प्रशासनिक, सुरक्षा एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रेजरी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चाईबासा में 19 तथा चक्रधरपुर क्षेत्र में 8 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 10,396 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश एवं निकास, यातायात प्रबंधन तथा आवश्यक सूचना प्रसार की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

परीक्षा के दौरान कदाचार की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की जाएगी तथा निषिद्ध सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर परीक्षा संबंधी अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं तथा प्रश्नपत्र लीक जैसी किसी भी अवांछित गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा से पूर्व जिले के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, छात्रावास एवं कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा परीक्षा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।