maskal.news

2143 Posts
चाईबासा सदर अस्पताल में 40 साल बाद पिता-पुत्र का भावुक मिलन

चाईबासा सदर अस्पताल में 40 साल बाद पिता-पुत्र का भावुक मिलन

चाईबासा | चाईबासा सदर अस्पताल में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां 40 वर्षों से बिछड़े पिता और पुत्र का मिलन हुआ। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों की पहल से यह संभव हो पाया।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मदन साहू नामक एक वृद्ध को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डालसा से जुड़े पीएलवी प्रमिला पात्रों, रेणु देवी और सूरज कुमार ठाकुर ने उनके इलाज के साथ-साथ उनके परिवार की खोज शुरू की। वृद्ध की हालत काफी कमजोर थी और वे अपने दैनिक कार्य भी करने में असमर्थ थे, लेकिन टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच के दौरान पता चला कि मदन साहू उड़ीसा के रहने वाले हैं। करीब 40 साल पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। काफी खोजबीन के बाद उनकी पहली पत्नी के बेटे कुनू साहू को सूचना दी गई।

चाईबासा पहुंचने पर बेटे ने अपने पिता को देखते ही गले लगा लिया और दोनों भावुक हो गए। बेटा अपने पिता को अपने साथ घर ले गया।

इस कार्य में पीएलवी प्रमिला पात्रों, रेणु देवी, सूरज कुमार ठाकुर, विनीता सांडिल, उमर सिद्दीकी, रविकांत ठाकुर और संजय निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोगों ने डालसा के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।

NH-75 पर बड़ा सड़क हादसा, कार पुलिया के नीचे गिरी; फादर कुंदन मालूवा घायल

NH-75 पर बड़ा सड़क हादसा, कार पुलिया के नीचे गिरी; फादर कुंदन मालूवा घायल

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग (NH-75) पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनुमंडल कार्यालय के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई, जिसमें सवार फादर कुंदन मालूवा घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित हैं

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेड चर्च के फादर कुंदन मालूवा अपनी पत्नी के साथ रांची से चक्रधरपुर लौट रहे थे। असनतलिया स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया के नीचे जा गिरी।

Book your slot today : +91 7250214782

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को कार से बाहर निकाला और तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में फादर कुंदन मालूवा के कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी हटा दिया गया है।

शहीद सेलाय कुदादा की पत्नी को आवास हेतु जमीन, चाईबासा प्रशासन का सराहनीय फैसला

शहीद सेलाय कुदादा की पत्नी को आवास हेतु जमीन, चाईबासा प्रशासन का सराहनीय फैसला

चाईबासा | झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहीद के परिवार के लिए सराहनीय पहल की है। श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण हेतु भूमि बंदोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधनी कुदादा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंकोलकुटी गांव की निवासी हैं। उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा खूँटपानी अंचल अंतर्गत मौजा अंकोलकुटी में स्थित भूमि उनके नाम बंदोबस्त करने की अनुमति दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जारी आदेश के मुताबिक, थाना संख्या-37, खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-351 की कुल 12.5 डिसमील गैरमजरूआ खास भूमि उन्हें आवास निर्माण के उद्देश्य से उपलब्ध कराई जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन का यह निर्णय शहीद के परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।

बिष्टुपुर में चाय देने में देरी पर युवती पर खौलती चाय फेंकी, हालत गंभीर

बिष्टुपुर में चाय देने में देरी पर युवती पर खौलती चाय फेंकी, हालत गंभीर

जमशेदपुर | बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां चाय देने में मामूली देरी पर कुछ युवकों ने एक युवती पर खौलती चाय फेंक दी। इस घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे टीएफए ग्राउंड के पास स्थित एक चाय दुकान पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 8 से 10 युवक चाय पीने दुकान पर पहुंचे थे। चाय मिलने में कुछ देर होने पर वे आक्रोशित हो गए और दुकान में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने चूल्हे पर रखा खौलती चाय का बर्तन उठाकर दुकान चला रही युवती पर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि पीड़िता के ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

तुमुंग गांव में 10 अप्रैल से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

तुमुंग गांव में 10 अप्रैल से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग गांव में 10 अप्रैल से तीन दिवसीय श्री श्री राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद शाम 6 बजे गंधाधिवास एवं रात 7 बजे पाला कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो लगातार जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन का समापन 12 अप्रैल को धूलट समारोह और महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण मजबूत होता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे आयोजन के और भी भव्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ, ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता शुरू

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ, ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता शुरू

सरायकेला | राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ अभिनव प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतियोगिता के पहले दिन सरायकेला शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विभिन्न गांवों के कई छऊ नृत्य दलों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार, नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जय मां दुर्गा छऊ नृत्य संघ डूबलाबेरा द्वितीय तथा श्री श्री शिवशक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र देवगिरिसाई तृतीय स्थान पर रहा।

निर्णायक मंडल में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पाणी, गुरु सुशांत कुमार महापात्र और गुरु विजय कुमार साहू शामिल रहे।

इस अवसर पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और छऊ जैसी समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार से वंचित प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कई गणमान्य लोग, कलाकार और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सरायकेला-खरसावां में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, 370 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सरायकेला-खरसावां में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, 370 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में गृह रक्षक के नव नामांकन के तहत शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में जारी है। सोमवार को खरसावां प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 1292 अभ्यर्थियों में से 882 उपस्थित हुए, जबकि 410 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 370 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 166 पुरुष और 204 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पूरी परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, मिरूडीह में 1790 लीटर विदेशी शराब बरामद

सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, मिरूडीह में 1790 लीटर विदेशी शराब बरामद

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसी क्रम में सोमवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की कुल 1790.64 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी जब्त किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अभियान में पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग के अधिकारी तथा चौका थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। प्रशासन द्वारा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782


उत्पाद अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है, जिसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब से जुड़ी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या उत्पाद विभाग को देने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अवैध शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक और जानलेवा हो सकता है। नागरिकों से केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही वैध शराब खरीदने और समाज में कानून-व्यवस्था व जनस्वास्थ्य बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही अभिभावकों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को कहा गया है।

सोनुवा के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचे विधायक जगत माझी, जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोनुवा के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचे विधायक जगत माझी, जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोनुवा (प. सिंहभूम)। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोंजो पंचायत के कुदाबुरू, निलाइगोट तथा पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा गांव में जनचौपाल आयोजित कर लोगों से सीधा संवाद किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण यहां विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है। विशेष रूप से खराब पड़े चापाकालों की मरम्मत, नए जल स्रोतों की आवश्यकता, मुख्य सड़क से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों की जर्जर स्थिति, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, आंगनबाड़ी भवन का अभाव और अनियमित बिजली आपूर्ति प्रमुख समस्याएं हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक जगत माझी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों का सर्वे कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782



जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य अंतिम छोर तक बसे गांवों में विकास पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की निगरानी वे स्वयं करेंगे और समय-समय पर गांवों का दौरा कर फीडबैक लेते रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने की अपील की।

विधायक के इस दौरे से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, पोड़ाहाट के मुखिया जोसेफ मुर्मू, सोनाराम हेम्ब्रम, नव किशोर माझी, मोहन लाल बेसरा, राम माझी, धीराय माझी, हरे कृष्ण बांदिया, मोहन लाल केराई, विजय कुमार हांसदा, सोहन टुडू, अमीन माझी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

चक्रधरपुर: पुलिस की सतर्कता से बाल श्रम के लिए जा रहे 9 बच्चों को बचाया गया

चक्रधरपुर: पुलिस की सतर्कता से बाल श्रम के लिए जा रहे 9 बच्चों को बचाया गया

पश्चिम सिंहभूम | चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में देर रात पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। थाना प्रभारी अवधेश कुमार की तत्परता से 9 बच्चों को संभावित खतरे और बाल श्रम की स्थिति में जाने से बचा लिया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे थाना प्रभारी की नजर स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे कुछ कम उम्र के बच्चों पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने बच्चों को रोककर पूछताछ की, लेकिन बच्चे अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

गहन पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे गोइलकेरा थाना क्षेत्र और टोंटो क्षेत्र के निवासी हैं और काम की तलाश में आंध्र प्रदेश जा रहे थे। बच्चों ने यह भी बताया कि कुल 9 लोगों के समूह में 4 बच्चे नाबालिग हैं, जो पढ़ाई-लिखाई की उम्र में रोजगार के लिए बाहर जा रहे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बच्चे अधिक पैसे के लालच में बाहर जा रहे थे। हालांकि, समय रहते पुलिस की सक्रियता ने उन्हें सुरक्षित रोक लिया। थाना प्रभारी ने तत्काल सभी बच्चों को अपने संरक्षण में लेते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा।

पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और सभी बच्चों को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।