#शहीद_सम्मान #झारखंड_सरकार #चाईबासा_समाचार #पश्चिमी_सिंहभूम #maskalnews

शहीद सेलाय कुदादा की पत्नी को आवास हेतु जमीन, चाईबासा प्रशासन का सराहनीय फैसला

शहीद सेलाय कुदादा की पत्नी को आवास हेतु जमीन, चाईबासा प्रशासन का सराहनीय फैसला

चाईबासा | झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शहीद के परिवार के लिए सराहनीय पहल की है। श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण हेतु भूमि बंदोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधनी कुदादा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंकोलकुटी गांव की निवासी हैं। उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा खूँटपानी अंचल अंतर्गत मौजा अंकोलकुटी में स्थित भूमि उनके नाम बंदोबस्त करने की अनुमति दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जारी आदेश के मुताबिक, थाना संख्या-37, खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-351 की कुल 12.5 डिसमील गैरमजरूआ खास भूमि उन्हें आवास निर्माण के उद्देश्य से उपलब्ध कराई जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन का यह निर्णय शहीद के परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।