तुमुंग गांव में 10 अप्रैल से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग गांव में 10 अप्रैल से तीन दिवसीय श्री श्री राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद शाम 6 बजे गंधाधिवास एवं रात 7 बजे पाला कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो लगातार जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन का समापन 12 अप्रैल को धूलट समारोह और महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण मजबूत होता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे आयोजन के और भी भव्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

By maskal.news

You May Also Like