#सरायकेला_खरसावां #गृह_रक्षक_भर्ती #भर्ती_प्रक्रिया #शारीरिक_परीक्षा #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, 370 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सरायकेला-खरसावां में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, 370 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में गृह रक्षक के नव नामांकन के तहत शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में जारी है। सोमवार को खरसावां प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 1292 अभ्यर्थियों में से 882 उपस्थित हुए, जबकि 410 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 370 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 166 पुरुष और 204 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पूरी परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782