#जगत_माझी #सोनुवा #मनोहरपुर_विधानसभा #जनचौपाल #maskalnews

सोनुवा के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचे विधायक जगत माझी, जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोनुवा के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचे विधायक जगत माझी, जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सोनुवा (प. सिंहभूम)। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोंजो पंचायत के कुदाबुरू, निलाइगोट तथा पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा गांव में जनचौपाल आयोजित कर लोगों से सीधा संवाद किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण यहां विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है। विशेष रूप से खराब पड़े चापाकालों की मरम्मत, नए जल स्रोतों की आवश्यकता, मुख्य सड़क से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों की जर्जर स्थिति, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, आंगनबाड़ी भवन का अभाव और अनियमित बिजली आपूर्ति प्रमुख समस्याएं हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक जगत माझी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों का सर्वे कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782



जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य अंतिम छोर तक बसे गांवों में विकास पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की निगरानी वे स्वयं करेंगे और समय-समय पर गांवों का दौरा कर फीडबैक लेते रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने की अपील की।

विधायक के इस दौरे से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, पोड़ाहाट के मुखिया जोसेफ मुर्मू, सोनाराम हेम्ब्रम, नव किशोर माझी, मोहन लाल बेसरा, राम माझी, धीराय माझी, हरे कृष्ण बांदिया, मोहन लाल केराई, विजय कुमार हांसदा, सोहन टुडू, अमीन माझी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।