खेल

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

धर्मशाला | आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) ने अहम योगदान दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393 रन) और ईशान किशन (569 रन) ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की है।

Book your slot today : +91 7250214782

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606 रन) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर मजबूती दी है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में विस्फोटक क्षमता मौजूद है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता फाइनल मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

रांची में झारखंड T20 लीग का आगाज जल्द, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

रांची में झारखंड T20 लीग का आगाज जल्द, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

रांची | झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रांची स्थित JSCA International Stadium Complex में जल्द ही झारखंड T20 लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग को Indian Premier League (आईपीएल) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह लीग Jharkhand State Cricket Association (JSCA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि झारखंड पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। Mahendra Singh Dhoni जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा Shahbaz Nadeem, Saurabh Tiwary और Varun Aaron जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड T20 लीग के माध्यम से अब नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। यह लीग न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी, बल्कि राज्य में क्रिकेट के प्रति उत्साह को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अस्मिता सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा

अस्मिता सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई।
उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सतीश प्रधान, पिनाकी रंजन, बलराम महतो और संजय सुंडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबलों में गम्हरिया प्रखंड की टीमों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने गम्हरिया गर्ल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी केपीएस गम्हरिया ने ‘बालिका सनसनी’ टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में गम्हरिया इलेवन ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में नीमडीह की टीम ने खरसावां कस्तूरबा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतियोगिता के अगले चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम में कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता दिव्या सोय का भव्य स्वागत

चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता दिव्या सोय का भव्य स्वागत

जमशेदपुर | चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर शहर लौटीं दिव्या सोय का विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसी क्रम में मंगलवार को मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता दिव्या सोय के बालीगुमा स्थित आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिव्या सोय को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शहर, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर श्री मस्तान सिंह, श्री अखिलेश सिंह, श्री नीरज सिंह, श्री ईश्वर सिंह, श्री नीतीश पोद्दार, श्री राखाल सोरेन, श्री दीपक रंजीत, श्री ललन प्रसाद एवं श्री सुनील रजक सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिव्या सोय को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Book your slot today : +91 7250214782

परिजनों ने मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से दिव्या का मनोबल और मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी से आगे भी आशीर्वाद एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।

चेन्नई में किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं दिव्या सोय, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत

चेन्नई में किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं दिव्या सोय, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिले की उभरती खिलाड़ी दिव्या सोय ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रतियोगिता से लौटने पर जमशेदपुर के मानगो स्थित तिलका मांझी डिमना चौक पर आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में दिव्या सोय का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में कोच विजय सोय ने दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दीं। दिव्या ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोच जादू मुनि हेंब्रम के मार्गदर्शन में भाग लिया था।

Book your slot today : +91 7250214782


स्वागत समारोह में मानगो के महापौर, उप महापौर राहुल कच्छप, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा समाजसेवी मस्थान सिंह, नीरज सिंह, संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश नेता विमल बैठा, जीवन देव सिंह, वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, राजेश गुप्ता, संजना हंसदा (जिला अध्यक्ष, एसटी मोर्चा आजसू), दुर्लभ बेसरा (मुखिया), दीपक माझी, सोमेश्वर मुर्मू, कैलाश बिरुवा, लाल लोहार और राजू कुंभकार समेत विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला शक्ति मानगो नगर निगम की महिला पदाधिकारियों सहित सुरेश जी, राधे प्रमाणिक, रवि सोय, विजय सोय (कल्लू), जर्मन मार्डी, अजय कुंकल, कर्म किष्पोट्टा और गोपाल किष्पोट्टा ने भी दिव्या सोय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा और कोच कारिया मार्डी ने भी दिव्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

जमशेदपुर: सब-जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग में दिव्या सोय को रजत, 1 अप्रैल को होगा स्वागत

जमशेदपुर: सब-जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग में दिव्या सोय को रजत, 1 अप्रैल को होगा स्वागत

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम की प्रतिभाशाली किक बॉक्सर दिव्या सोय ने तमिलनाडु के चेन्नई में 26 मार्च से आयोजित सब-जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक हासिल किया है। उनके इस प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है।

Book your slot today : +91 7250214782

दिव्या ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल दिखाते हुए उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ी से कड़ी टक्कर के बाद उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा और वे दूसरे स्थान पर रहीं।

Book your slot today : +91 7250214782

इससे पहले भी दिव्या सोय ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता महिला राष्ट्रीय लीग (2025-26) में रजत पदक जीता था। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘गोल्डन गर्ल’ के रूप में भी पहचान मिली है।

दिव्या की इस उपलब्धि पर पूर्वी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेना राम बोदरा, कोच विजय सोय और कोच जादूमुनी हेंब्रम ने उन्हें बधाई दी है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

दिव्या सोय 1 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए बाबा तिलका मांझी डिमना चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से इस अवसर पर उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

RCB की दमदार जीत: कोहली-पडिक्कल की शानदार पारी से हैदराबाद 6 विकेट से पराजित

RCB की दमदार जीत: कोहली-पडिक्कल की शानदार पारी से हैदराबाद 6 विकेट से पराजित

बेंगलुरु | आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन की 80 रनों की दमदार पारी अहम रही।

Book your slot today : +91 7250214782

जवाब में बेंगलुरु की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गेंदबाजी में जैकब डफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की, जबकि हैदराबाद को अपनी गेंदबाजी पर फिर से काम करने की जरूरत है।

सरायकेला में पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला में पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन-आउट जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने भी छात्रों को आगे बढ़कर हर गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Shri Mata Vaishno Devi University में स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स 2026 की घोषणा, 2–3 मार्च को होंगे चयन ट्रायल 🏆

Shri Mata Vaishno Devi University में स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स 2026 की घोषणा, 2–3 मार्च को होंगे चयन ट्रायल 🏆

कटरा (जम्मू एवं कश्मीर)|स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय विभिन्न खेलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।


ट्रायल्स फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और हॉकी खेलों के लिए आयोजित किए जाएंगे।


चयनित खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएँ :


निःशुल्क शिक्षा


निःशुल्क छात्रावास


निःशुल्क भोजन


मेडिकल बीमा सुविधा


ट्रायल की तिथि :


• 2 मार्च 2026 – केवल जम्मू एवं कश्मीर के निवासी खिलाड़ियों के लिए
• 3 मार्च 2026 – बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों के लिए


समय: शाम 5 बजे से


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी के साथ एक गार्जियन का आना अनिवार्य है। बिना गार्जियन के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


आवश्यक दस्तावेज:


• जन्म प्रमाण पत्र


• आधार कार्ड


• स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र


• शैक्षिक प्रमाण पत्र


विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है जो खेल प्रतिभा के आधार पर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

जमशेदपुर की ‘गोल्डन गर्ल’ दिव्या सोय ने खेलो इंडिया स्मिता किक बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

जमशेदपुर की ‘गोल्डन गर्ल’ दिव्या सोय ने खेलो इंडिया स्मिता किक बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

जमशेदपुर : जमशेदपुर की “गोल्डन गर्ल” के नाम से मशहूर दिव्या सोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित खेलो इंडिया स्मिता किक बॉक्सिंग 2025-26 प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दिव्या के कोच विजय सोय ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह रजत पदक उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि दिव्या ने फाइनल में पहुंचने से पहले दो मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की, जो उनके खेल पर मजबूत पकड़ और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

कोच ने बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा था। दिव्या ने पूरी ताकत के साथ मुकाबला किया, लेकिन बहुत कम अंतर से हार गईं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हालांकि, कोच विजय सोय का मानना है कि यह रजत पदक किसी स्वर्ण पदक से कम नहीं है, क्योंकि इस प्रतियोगिता ने दिव्या के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है तथा उन्हें महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि दिव्या की इस उपलब्धि से जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। कोच ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दिव्या और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
अंत में उन्होंने कहा कि दिव्या को जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह उनकी सफलता की राह को और मजबूत करेगा।