खेल

सरायकेला-खरसावां में पहली बार होगी महिला जिला फुटबॉल लीग, 24 जून से शुरू होगी प्रतियोगिता

सरायकेला-खरसावां में पहली बार होगी महिला जिला फुटबॉल लीग, 24 जून से शुरू होगी प्रतियोगिता

खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिले के खेल इतिहास में पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसए के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव ने की।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला फुटबॉल लीग-2026 का आयोजन 24 जून से 1 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 25 पंजीकृत टीमों के साथ-साथ महिला वर्ग की 6 टीमें भी हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग की टीमों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के मुकाबले सरायकेला स्थित बिरसा स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि ग्रुप-सी, डी और ई के मैच खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक को संबोधित करते हुए उमेश सिंहदेव ने कहा कि जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है, जो महिला खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया कि महिला लीग के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे राज्य एवं राष्ट्रीय टीमों में खेलने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन वर्ष 2006 से लगातार महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता आ रहा है और जिले की कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने विश्वास जताया कि महिला फुटबॉल लीग के आयोजन से जिले में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी तथा यह पहल बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में 17 जून से 20 जून तक सभी भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए जाएंगे।
बैठक में डीएसए के कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन सहित बिरेंद्र पाल, संतोष महतो, मोहम्मद रमजान, बलराम महतो, संजय सांडी, विजय दिग्गी, पंकज कुमार गागराई, समीर महतो, रतन मुर्मू, विशाल गोप, तपन नायक, बसंत गतातायत, साधु माहली तथा फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली विभिन्न टीमों के सचिव, मैनेजर, रेफरी एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड टी-20 लीग 2026 का आज से आगाज, उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स आमने-सामने

झारखंड टी-20 लीग 2026 का आज से आगाज, उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स आमने-सामने

रांची |  झारखंड क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत आज से होने जा रही है। राज्य की बहुप्रतीक्षित झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 का शुभारंभ रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा। इस लीग में राज्य के छह क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

Contact no :- +91 9241456784

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स के बीच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला कोल्हान टाइगर्स और जमशेदपुर स्टैलियंस के बीच होगा।

Contact no :- +91 9798542970

उद्घाटन समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल तथा प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगी। आयोजकों ने उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए यह लीग अपनी प्रतिभा को निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर साबित होगी। लीग में राज्य के विभिन्न जिलों के उभरते खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था
मैच देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। दर्शक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं अथवा स्टेडियम परिसर में उपलब्ध काउंटर से भी प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं।

book your slot today : +91 7250214782

मैच शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी नेटवर्क के माध्यम से मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

book your slot today : +91 7250214782

झारखंड टी-20 लीग का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट को नई पहचान देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चक्रधरपुर में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं भाग

चक्रधरपुर में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं भाग

चक्रधरपुर | सनम रे क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रानी स्कूल मैदान में आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय साव एवं वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा भी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Contact no :- +91 9798542970

समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी 16 टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास भी होता है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सनम रे क्रिकेट क्लब की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए। इससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मंच मिलता है।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह खेला जाएगा, जिसका खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला फुटबॉल लीग के सफल आयोजन को लेकर 10 जून को होगी अहम बैठक

जिला फुटबॉल लीग के सफल आयोजन को लेकर 10 जून को होगी अहम बैठक

खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर 10 जून को खरसावां स्थित अर्जुन स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लीग प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Contact no :- +91 9241456784

जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों के सचिव अथवा मैनेजर, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रेफरी तथा तकनीकी पदाधिकारी शामिल होंगे।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक के दौरान लीग प्रतियोगिता के शुभारंभ की तिथि, आयोजन स्थल, मैचों का समय निर्धारण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता के सुचारू एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मोहम्मद दिलदार ने बताया कि जिला फुटबॉल लीग जिले की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। ऐसे में इसके सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी टीम प्रतिनिधियों, रेफरियों एवं तकनीकी अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की, ताकि लीग आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

रांची | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की मेहनत, अनुशासन और खेल जगत में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डॉ. अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने से राज्य में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति प्रेरित करने में वैभव की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनी आईपीएल 2026 चैंपियन

गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनी आईपीएल 2026 चैंपियन

अहमदाबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 155 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में सफल नहीं हो सके।
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रियाद सलाम ने तीन विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

Book your slot today : +91 7250214782

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। केलाश खेर ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद मयंक सिंह और कप्तान विराट कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आरसीबी ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया और टीम के खिलाड़ियों तथा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आईपीएल में एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने और गेंदबाजी पावरप्ले की मांग

Book your slot today : +91 7250214782

इस बीच क्रिकेट जगत में आईपीएल के नियमों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट को और संतुलित बनाने के लिए एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने तथा गेंदबाजी पावरप्ले लागू करने की मांग उठाई है। उनका मानना है कि बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच गेंदबाजों को अतिरिक्त अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बन सके।

अहमदाबाद में आज IPL 2026 का महामुकाबला, खिताब और 20 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर

अहमदाबाद में आज IPL 2026 का महामुकाबला, खिताब और 20 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर

अहमदाबाद | अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Gujarat Titans (GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सिर्फ ट्रॉफी पर ही नहीं, बल्कि 20 करोड़ रुपये की आकर्षक प्राइज मनी पर भी रहेगी। RCB लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि GT अपने दूसरे IPL खिताब का सपना साकार करना चाहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

टूर्नामेंट के विजेता को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।
अब सभी की नजर इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी है कि आखिर ट्रॉफी और करोड़ों की इनामी राशि पर किस टीम का कब्जा होता है।

Book your slot today : +91 7250214782
Indian Footballer Divyanshu Singh Earns Historic Singapore Premier League U22 Contract with Woodland Warriors FC

Indian Footballer Divyanshu Singh Earns Historic Singapore Premier League U22 Contract with Woodland Warriors FC

Indian footballer Divyanshu Singh has achieved another major milestone in his rapidly rising career after officially being selected to represent Woodland Warriors FC in the upcoming Singapore Premier League U22 competition scheduled for October in Singapore.

The prestigious 26-day tournament will be played at some of Singapore’s top football venues, including the iconic Singapore National Stadium and Jalan Besar ActiveSG Stadium. A total of eight competitive teams are expected to participate in the league, featuring several well-known Asian football clubs and elite youth systems.

Among the participating sides are Singapore football giants such as Lion City Sailors and Tampines Rovers — clubs that have regularly competed in the AFC Champions League and are recognized across Asia for producing high-level professional talent.

Divyanshu’s journey with Woodland Warriors FC began last year when the club invited him to Singapore for trials. Following his successful selection, he represented the club in the Garuda International Cup in Indonesia, where his performances impressed the coaching staff and management. His consistency, versatility, and maturity on the field eventually earned him a contract offer for the upcoming Singapore Premier League U22 season.

With this signing, Divyanshu Singh is set to become one of the very few Indian footballers to feature in the Singapore U22 league system, which is largely dominated by international players from footballing nations such as Spain and Brazil.

Despite his young age, Divyanshu already possesses significant international experience, having played in top division leagues across 5–6 different countries. He has also earned recognition as one of the youngest players to perform in the Sri Lankan Champions League setup, highlighting his rapid growth and exposure at the international level.

Known for his work ethic, attacking mentality, and adaptability, Divyanshu continues to build a reputation as one of India’s promising young footballers aiming to make an impact on the international stage.

His selection for Woodland Warriors FC represents another important step in his football journey and serves as inspiration for aspiring Indian footballers looking to compete professionally overseas.

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

धर्मशाला | आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) ने अहम योगदान दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393 रन) और ईशान किशन (569 रन) ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की है।

Book your slot today : +91 7250214782

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606 रन) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर मजबूती दी है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में विस्फोटक क्षमता मौजूद है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता फाइनल मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

रांची में झारखंड T20 लीग का आगाज जल्द, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

रांची में झारखंड T20 लीग का आगाज जल्द, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

रांची | झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रांची स्थित JSCA International Stadium Complex में जल्द ही झारखंड T20 लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग को Indian Premier League (आईपीएल) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह लीग Jharkhand State Cricket Association (JSCA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि झारखंड पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। Mahendra Singh Dhoni जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा Shahbaz Nadeem, Saurabh Tiwary और Varun Aaron जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड T20 लीग के माध्यम से अब नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। यह लीग न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी, बल्कि राज्य में क्रिकेट के प्रति उत्साह को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।