कोल्हान

बंदगांव के राईबेड़ा गांव में पेंशन एवं आवास योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन शिविर आयोजित

बंदगांव के राईबेड़ा गांव में पेंशन एवं आवास योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन शिविर आयोजित

बंदगांव | ग्राम पंचायत लांडूपड़ा अंतर्गत राईबेड़ा गांव में सोमवार को मंईयां सम्मान पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 के लाभुकों के लिए सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा कराया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर के दौरान मंईयां सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा लाभुक सूची का मिलान किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 के अंतर्गत चयनित लाभुकों का भी सत्यापन किया गया, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के नए पात्र लाभुकों के आवेदन भी भरे गए। जिन लाभुकों की पेंशन किसी कारणवश बंद हो गई थी, उनकी पेंशन पुनः शुरू कराने के लिए भी आवेदन स्वीकार किए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया कुश पुर्ती ने कहा कि धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि के दिन इस शिविर का आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र लाभुकों को पेंशन एवं आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर में सेविका प्रेमशिला बोदरा, शिक्षक गैब्रियल बोदरा, संजय गगराई, कंचन प्रधान, श्री गोप, राजेश बोदरा, सलोनी बोदरा, बिरसा गगराई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

मुलाकात के दौरान सन्नी उरांव ने INDIA गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी Pranav Jha से भी भेंट की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।


Contact no :- +91 9798542970

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आम लोगों को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से चक्रधरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी।
इस अवसर पर प्रकाश महतो भी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
कौशल प्रशिक्षण से रोजगार की ओर बढ़े कदम, सक्षम चाईबासा के 16 अभ्यर्थियों का तमिलनाडु में चयन

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार की ओर बढ़े कदम, सक्षम चाईबासा के 16 अभ्यर्थियों का तमिलनाडु में चयन

चाईबासा | कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Mosaic Workskills Pvt. Ltd. द्वारा संचालित सक्षम चाईबासा केंद्र के बैच आईडी BATCH/27897/01/2026 के 16 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, करूर (तमिलनाडु) में रोजगार के लिए किया गया है।

Contact no :- +91 9241456784

सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपना कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है और कंपनी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के लिए करूर (तमिलनाडु) रवाना हुए।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन एवं सफल भविष्य की कामना के लिए एक भव्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम श्रम विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर प्रतिनिधि यशुदास, मोज़ेक वर्कस्किल्स प्रा. लि. की प्लेसमेंट मैनेजर पूजा मिश्रा, स्टेट मैनेजर सुष्मिता मंडल, ट्रेनर सोनाली हांसदा तथा सेंटर मैनेजर विक्की मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि सक्षम चाईबासा केंद्र और पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है।


Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि यह सफलता कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अन्य युवाओं को भी कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, उपायुक्त ने किया निरीक्षण; टीबी मरीजों को पोषण सहायता भी वितरित

प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, उपायुक्त ने किया निरीक्षण; टीबी मरीजों को पोषण सहायता भी वितरित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के अंतर्गत जिले को रक्तयुक्त बनाने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी की उपस्थिति में किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों को जीवनदान दे सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसूति अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती है, ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि जिले में ऐसी सकारात्मक सामाजिक संस्कृति विकसित करना भी है, जिसमें लोग स्वयं आगे आकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सक्षम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

रक्तदान शिविर में गोपनीय कार्यालय, यक्ष्मा कार्यालय, जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदियों, आयुष कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण विभाग तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन अभियान को भी एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था को आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान, नियमित उपचार, उचित पोषण और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से टीबी जैसी बीमारी का पूर्ण उन्मूलन संभव है। उन्होंने जागरूक नागरिकों से टीबी मरीजों के सहयोग के लिए भी आगे आने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने निक्षय मित्र के रूप में 21 टीबी रोगियों को पोषण सहायता के उद्देश्य से पोषाहार पैकेट वितरित किए। उन्होंने लाभुकों से नियमित दवा सेवन करने एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की।
इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 2, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीपक द्वारा 2, प्रवीण अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक द्वारा 11 तथा सनराइज अस्पताल द्वारा 11 टीबी रोगियों को पोषाहार पैकेट वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 47 टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए प्रशस्ति पत्र, कॉफी मग एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देना तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं रक्तदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जिले को रक्तयुक्त एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जिला बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह

प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह

चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की श्रृंखला में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में सरकारी शिक्षकों, प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों, पीडीएस डीलरों, जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आरईओ, विद्युत विभाग, अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Contact no :- +91 9798542970

इसके अतिरिक्त वेस्ट सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों तथा शहर के निजी चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

रक्तदान शिविर में कुल 49 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 42 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक है।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं के मानवीय, प्रेरणादायक एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चक्रधरपुर: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चक्रधरपुर | आदिवासी मित्र मंडल, पोटका (चक्रधरपुर) कमिटी की ओर से सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी मित्र मंडल के सह सचिव विजय सिंह सामाड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध ‘उलगुलान’ (महाक्रांति) का शंखनाद किया था।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अदम्य साहस, वीरता और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए अंग्रेजों तथा शोषकों के खिलाफ संघर्ष किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक सशक्त, संगठित और स्वाभिमानी समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलें तथा जल, जंगल, जमीन और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शहादत दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और योगदान से अवगत कराया गया। इस दौरान परिसर “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” और “धरती आबा जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में आदिवासी मित्र मंडल के सचिव सुखराज सुरीन, कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू, सह सचिव विजय सिंह सामाड, सलाहकार समिति अध्यक्ष कालिया जामुदा, वार्ड पार्षद रवि बांकिरा, योगेन्द्र मुण्डारी, इन्द्रजीत सामाड, सोनाराम लोवादा, महावीर बोदरा, अनिल सामाड, पूर्ण चंद्र जामुदा, कुंवर सिंह कोड़ा, सतीश चन्द्र कोया सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
KNT सेंट्रल कमेटी ने किया कुचाई केंद्र का दौरा, शिक्षा एवं कौशल विकास गतिविधियों की सराहना

KNT सेंट्रल कमेटी ने किया कुचाई केंद्र का दौरा, शिक्षा एवं कौशल विकास गतिविधियों की सराहना

कुचाई | KNT (कोल्हान नाइट ट्यूटोरियल) सेंट्रल कमेटी ने रविवार को पहली बार KNT कुचाई केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष तुरी सुंडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वजीत दोराईबुरु तथा कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान KNT कुचाई के उपाध्यक्ष राम सिंह सोय के नेतृत्व में स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा उनका मनोबल बढ़ाया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साधु चरण देवगम की उपस्थिति रही। उन्होंने सेंट्रल कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की सराहना की। BDO ने टीम भावना, सहभागिता, आपसी तालमेल एवं विश्वास के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि BDO साधु चरण देवगम के प्रयासों एवं जिला प्रशासन तथा उप विकास आयुक्त (DDC) के सहयोग से जिला परिषद भवन, कुचाई को KNT संस्था की लाइब्रेरी एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में किया जाएगा। यहां कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गौरतलब है कि KNT संस्था कोविड-19 महामारी के बाद से शिक्षा, कौशल विकास, फिजिकल ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू, करियर गाइडेंस एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था का संचालन कोल्हान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नौकरीपेशा लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 से टीकरचांपी (चक्रधरपुर), कुचाई और चाईबासा में इसके तीन केंद्र संचालित हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


संस्था के विद्यार्थियों को एक्स-बीएसएफ वेलफेयर एसोसिएशन, चाईबासा द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रशिक्षित युवाओं का चयन पश्चिमी सिंहभूम होमगार्ड में हो चुका है।
संस्था की नई सेंट्रल कमेटी, जो हाल ही में आयोजित AGM के बाद गठित हुई है, तीनों केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यरत है। कुचाई केंद्र का यह दौरा संस्था के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर संस्था से जुड़े नौकरीपेशा वर्ग, बुद्धिजीवियों एवं समाज के शुभचिंतकों से “Pay Back to Society” अभियान के तहत प्रति माह 200 रुपये का सहयोग देने की अपील की गई। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, लाइब्रेरी सुविधा और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्यों के समाजहित में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

जुबली तालाब के नियमित रखरखाव की मांग, कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

जुबली तालाब के नियमित रखरखाव की मांग, कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक महत्व के जुबली तालाब के संरक्षण और नियमित रखरखाव की मांग को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को नगर परिषद चाईबासा की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को पत्र सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

अपने मांग पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि शहर के मध्य स्थित जुबली तालाब वर्तमान में अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि तालाब एवं उसके परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्व में टाटा स्टील द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कराया गया था। इसके अंतर्गत तालाब में विभिन्न स्थानों पर वाटर फाउंटेन, लाइट, फिल्टर समेत अन्य सुविधाएं स्थापित की गई थीं, लेकिन वर्तमान में अधिकांश सुविधाएं बंद पड़ी हैं। वहीं परिसर में स्थापित कई प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि तालाब का संचालन नगर परिषद चाईबासा द्वारा किया जाता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी एवं जंगली घास फैल गई है। इसके कारण जलस्रोत लगातार सिकुड़ता जा रहा है और जल प्रदूषित हो रहा है। गंदगी एवं अव्यवस्था के कारण तालाब की प्राकृतिक सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि जुबली तालाब शहरवासियों के लिए पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण और सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। हालांकि, वर्तमान में इसके समुचित रखरखाव के अभाव में स्थिति चिंताजनक बन गई है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में तालाब का अस्तित्व भी संकट में पड़ सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि जुबली तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए तालाब से जलकुंभी एवं जंगली वनस्पतियों की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही तालाब की गहराई बनाए रखने के लिए गाद निकासी की व्यवस्था की जाए तथा इसके नियमित रखरखाव के लिए स्थायी योजना बनाई जाए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा तालाब की निगरानी एवं संरक्षण के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने विश्वास जताया कि नगर परिषद चाईबासा के सकारात्मक हस्तक्षेप से जुबली तालाब एक बार फिर अपनी स्वच्छ एवं सुंदर पहचान प्राप्त कर सकेगा और शहरवासियों को इसका समुचित लाभ मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश को भी सूचनार्थ प्रेषित की है।

डुमरिया में जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

डुमरिया में जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

डुमरिया | पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के बाकीशोल, हतनाबेड़ा, सारुदा, लीपुंगधुटू जंगल ब्लॉक समेत छह गांवों के ग्रामीणों ने जदयू के जिला महासचिव वीरसिंह देवगम के नेतृत्व में जर्जर सड़क के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

Contact no :- +91 9241456784

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में है, लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के समय नेता गांवों में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं और वोट मांगते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही क्षेत्र की समस्याओं को भूल जाते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में संबंधित जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा तथा उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सारुदा गांव के पूर्व उपमुखिया लखन मुर्मू, लुगु सोरेन, किशुन सोरेन, राजू मुर्मू, रामदास मुर्मू, चंद्रो सोरेन, सारू सबर, सिमल मुर्मू, ग्राम प्रधान भुकतू मुर्मू, पान सुरु मुर्मू, रनिंग मुर्मू, गौवरा मुर्मू और नोहा हांसदा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण गांवों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। प्रसव पीड़ित महिलाओं एवं गंभीर मरीजों को साइकिल अथवा मोटरसाइकिल से डुमरिया अस्पताल ले जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोग यहां अपनी बेटियों की शादी करने से भी कतराते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में संचार व्यवस्था काफी कमजोर है। बीएसएनएल का टावर दूर होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क स्थापित करना कठिन हो जाता है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वीरसिंह देवगम ने कहा कि जल्द ही डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छह गांवों के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में व्यापक आंदोलन करेंगे।

दिव्यांग किसान सोनाराम हेंब्रम बने प्रेरणा के स्रोत, आम बागवानी और फूलों की खेती से लिखी सफलता की कहानी

दिव्यांग किसान सोनाराम हेंब्रम बने प्रेरणा के स्रोत, आम बागवानी और फूलों की खेती से लिखी सफलता की कहानी

बंदगांव | अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि शारीरिक चुनौतियां व्यक्ति की प्रगति में बाधा बनती हैं, लेकिन बंदगांव प्रखंड की लांडूपोदा पंचायत अंतर्गत डोमगोड़ा गांव निवासी दिव्यांग किसान सोनाराम हेंब्रम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से इस सोच को गलत साबित कर दिया है।

Contact no :- +91 9241456784

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद वे कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

Contact no :- +91 9798542970

सोनाराम हेंब्रम ने अपने खेत में आम की बागवानी के साथ-साथ फूलों की खेती को भी व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से विकसित किया है। उनकी बागवानी न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो रही है, बल्कि क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि और उद्यानिकी अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बंदगांव प्रखंड के कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों ने सोनाराम हेंब्रम के बागान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम के बगीचे एवं फूलों की खेती का अवलोकन किया और सोनाराम की मेहनत, समर्पण तथा नवाचार की सराहना की।

Book your slot today : +91 7250214782

कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस प्रकार सोनाराम ने बागवानी को सफल बनाया है, वह अन्य किसानों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सोनाराम हेंब्रम की सफलता यह साबित करती है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और आत्मविश्वास हो तो किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है।