सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच कर रही है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को बास्कोनगर की चार सहेलियां घूमने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित रूंगटा गार्डन गई थीं। इनमें से एक लड़की 14 जुलाई की दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि अन्य तीन सहेलियां अब तक घर नहीं पहुंची हैं।
Contact no :- +91 8553588326
लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) और सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आदित्यपुर के बास्कोनगर की निवासी हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Contact no :- +91 9337736501
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि घर लौटी लड़की से पूछताछ के आधार पर पुलिस की एक टीम चाईबासा पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर खोजबीन कर रही है। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संभावित पहलुओं के आधार पर भी मामले की गहन जांच की जा रही है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को तीनों लापता लड़कियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल आदित्यपुर थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि उन्हें शीघ्र एवं सुरक्षित बरामद किया जा सके।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है और तीनों नाबालिग लड़कियों की सुरक्षित बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित 15 दिवसीय योग, आयुर्वेद दर्शन एवं नशा मुक्ति शिविर का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा, योग साधक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
समारोह के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष एवं चैंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय के तनावपूर्ण जीवन में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।
Contact no :- +91 8553588326
मुख्य योग प्रशिक्षक किशोर मिश्रा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित बनता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद प्राकृतिक एवं संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है तथा योग आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है।
Contact no :- +91 9337736501
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि नंदकिशोर झा, वीरेंद्र नाथ महतो एवं विश्वनाथ परिहारी ने भी योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग करने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को योग से जोड़ने का आह्वान किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
चैंबर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिविर को लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि चैंबर भविष्य में भी व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
Book your slot today : +91 7250214782
समापन समारोह में गौर गोविंद साह, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल गुप्ता, केशव पड़िहारी, आकाश अग्रवाल, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने, आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली फॉरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सबसे पहले जंगल में खेलने पहुंचे कुछ बच्चों की नजर में आया। बच्चों ने घबराकर इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बताया जा रहा है कि सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण जंगल क्षेत्र में लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसी वजह से शव पर पहले किसी की नजर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Contact no :- +91 8553588326
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
Contact no :- +91 9337736501
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां में मंगलवार को बालकों हेतु विधिक सेवा इकाई तथा मानसिक बीमारी से ग्रसित बालकों हेतु विधिक सेवा इकाई की कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दोनों इकाइयों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिले में बाल संरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं सुदृढ़ बनाना था।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, पारा विधिक स्वयंसेवकों तथा बाल संरक्षण एवं विधिक सेवाओं से जुड़े संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को समय पर निःशुल्क विधिक सहायता, संरक्षण, बचाव, पुनर्वास एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
Contact no :- +91 8553588326
समीक्षा बैठक में हाल के दिनों में लापता एवं रेस्क्यू किए गए बच्चों की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ऐसे मामलों में त्वरित हस्तक्षेप, प्रभावी पुनर्वास तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान वत्सल्य बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई। पूर्व में संस्थान से बाहर चली गई दो बालिकाओं के सुरक्षित बरामद होने का उल्लेख करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया गया।
Contact no :- +91 9337736501
पारा विधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया कि वे बाल देखरेख संस्थानों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की उपेक्षा, शोषण, दुर्व्यवहार, बच्चों के लापता होने अथवा अन्य संवेदनशील मामलों की सूचना तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। इसके अलावा मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग की आवश्यकता वाले बच्चों को समय पर उचित चिकित्सा, काउंसलिंग एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण की रक्षा के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दोनों विधिक सेवा इकाइयों की नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संस्थागत देखभाल, पुनर्वास तथा बाल संरक्षण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत मंगलवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। राजनगर और मुंडाटांड़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच 3-2 के समान अंतर से जीतकर पूरे अंक अर्जित किए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
पहले मुकाबले में खूंटपानी की टीम ने मैच के 8वें मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल की। हालांकि, राजनगर ने शानदार वापसी करते हुए 11वें, 29वें और 59वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली।
Contact no :- +91 8553588326
खूंटपानी ने 58वें मिनट में दूसरा गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन इसके बावजूद वह बराबरी नहीं कर सकी। अंततः राजनगर ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Contact no :- +91 9337736501
दिन के दूसरे मुकाबले में मुंडाटांड़ ने हरिहरपुर को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित किया। मुंडाटांड़ की ओर से राजू बारी ने दो शानदार गोल किए, जबकि कुशल माझी ने एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, हरिहरपुर के कृष्णा सरदार ने दो गोल कर टीम की वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनकी टीम हार टालने में सफल नहीं हो सकी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
दोनों मुकाबलों का संचालन रेफरी दशरथ हासदा, एन. सिंहदेव, संतोष महतो और शंकर सरदार ने किया। 15 जुलाई के मुकाबले (अर्जुना स्टेडियम, खरसावां) दोपहर 2:00 बजे: सेरेगदा एफसी बनाम बीएमसी धोलूडीह अपराह्न 3:30 बजे: कृष-11 जोजोडीह बनाम एंजेल एफसी सरगीडीह
सरायकेला | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विभागीय कार्रवाई से संबंधित मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 8553588326
जनता दरबार में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत बीपीएल कोटा से निजी विद्यालयों में एलकेजी कक्षा में नामांकन, रैयती भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध घेराबंदी, गम्हरिया प्रखंड की चौड़ा पंचायत में वंशावली निर्गत करने में आ रही कठिनाइयों, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक जनशिकायतें प्राप्त हुईं।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करते हुए आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की बैठक का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के डिजिटल अभिलेखीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं से निर्धारित आवेदन-पत्र भरवाकर समय पर जमा कराएं, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन एवं डिजिटल अभिलेखीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर बिना किसी विलंब के पूरा किया जा सके।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 9337736501
अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने आम नागरिकों से भी अपील की कि जिन लोगों को मतदाता सूची से संबंधित आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं, वे उन्हें सही एवं पूर्ण रूप से भरकर शीघ्र अपने संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रशासन के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सुचारु एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सकें।
सरायकेला-खरसावाँ | बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के प्रति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बेटियों के सम्मान एवं समान अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Contact no :- +91 8553588326
अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने अभिभावकों से अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी भ्रूण लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि एलईडी जागरूकता रथ का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को अपने परिवार, विद्यालय, कार्यस्थल तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक और समानतामूलक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहभागिता से ही इस अभियान के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में बताया गया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी नौ प्रखंडों में एक-एक दिन भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता संदेश, लघु फिल्में और सूचना सामग्री प्रदर्शित कर आमजन को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने जिलेवासियों से एलईडी जागरूकता रथ के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
चाईबासा | विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज परिसर में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनसंख्या स्थिरीकरण से संबंधित प्रदर्शनी एवं परामर्श केंद्र लगाए गए। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों, बच्चों के बीच उचित अंतराल बनाए रखने तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “बच्चों में हो सही अंतराल, तभी हो परिवार का कल्याण।” उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की अपील की।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “जब बच्चों में सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” निर्धारित की गई है। इसी के तहत जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवधि में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, परामर्श सत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण और स्वस्थ परिवार के निर्माण में जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर उपायुक्त ने फैमिली प्लानिंग एवं मिशन उदय 2.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग कौशल कॉलेज के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं, एएनएम एवं बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
सरायकेला | समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा विभिन्न योजनाओं के संवेदक उपस्थित रहे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक के दौरान ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की अद्यतन प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति तथा क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की योजनावार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Contact no :- +91 8553588326
समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके संवेदकों से कार्य में विलंब के कारणों की जानकारी ली गई। साथ ही शेष कार्य पूर्ण करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को सभी योजनाओं की नियमित निगरानी, सतत समीक्षा तथा योजनावार प्रगति प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय के अभाव अथवा प्रक्रियागत कारणों से लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कपाली क्षेत्र में राज्य योजना के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को संबंधित संवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के तहत संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जा सके।