#आदित्यपुर #सरायकेलाखरसावां #चाईबासा #लापता_लड़कियां  #maskalnews

आदित्यपुर से तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी

आदित्यपुर से तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच कर रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को बास्कोनगर की चार सहेलियां घूमने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित रूंगटा गार्डन गई थीं। इनमें से एक लड़की 14 जुलाई की दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि अन्य तीन सहेलियां अब तक घर नहीं पहुंची हैं।

Contact no :- +91 8553588326

लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) और सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आदित्यपुर के बास्कोनगर की निवासी हैं।
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contact no :- +91 9337736501

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि घर लौटी लड़की से पूछताछ के आधार पर पुलिस की एक टीम चाईबासा पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर खोजबीन कर रही है। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संभावित पहलुओं के आधार पर भी मामले की गहन जांच की जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को तीनों लापता लड़कियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल आदित्यपुर थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि उन्हें शीघ्र एवं सुरक्षित बरामद किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है और तीनों नाबालिग लड़कियों की सुरक्षित बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है।