सरायकेला खरसावां

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत में आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय आम चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जलेश कवि का चुनावी कार्यालय सरायकेला के गोपबंधु चौक के पास स्वर्गीय तारिणी शंकर कवि के आवास में खोला गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यालय का उद्घाटन सेवानिवृत्त इंजीनियर दुर्गा प्रसाद दुबे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार तथा अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के अध्यक्ष जमील अहमद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रंजीत नंदा, सनत आचार्य, अधिवक्ता प्रदीप तेंदू रथ, सानो कवि, मलय कवि, सराज पटनायक, पानू कवि, सरस सतपति सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यालय उद्घाटन के बाद समर्थकों ने उत्साह के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जलेश कवि के पक्ष में बैलेट पेपर के क्रमांक एक पर एअर कंडीशनर (एसी) छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी, 105 लीटर चुलाई शराब जब्त

नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी, 105 लीटर चुलाई शराब जब्त

सरायकेलाखरसावां : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ छापेमारी और रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर और जिलिंगोडा में छापेमारी की गई। इस दौरान 105 लीटर अवैध चुलाई शराब, 3.6 लीटर अवैध विदेशी शराब और 1500 किलो जावा महुआ बरामद किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

छापेमारी में बास्को नगर से आरोपी विजय जाना और नोगा पिंगुआ उर्फ जेके को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, भारी जीत का दावा

सरायकेला में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, भारी जीत का दावा

सरायकेला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, कोल्हान चुनाव संयोजक शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, राजा सिंह देव, राजेश नंदा, राजकुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पूर्व अध्यक्ष बद्री दरोगा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक सहित जिला और नगर कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुमित कुमार चौधरी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की और चुनावी रणनीति तैयार की।

पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने दावा किया कि झारखंड के 48 स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही झामुमो सरकार ने राज्य के विकास को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिला, युवा, व्यापारी तथा किसान वर्ग असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782


कुछ स्थानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी एक ही होता है। ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और कई स्थानों पर असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आ चुके हैं। अनुशासनहीनता के मामलों में अनुशासन समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी।

सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी के संबंध में चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने इसे मीडिया का नैरेटिव बताते हुए कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन से उनकी नाराजगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सरायकेला में नगरपालिका चुनाव–2026 के लिए द्वितीय चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

सरायकेला में नगरपालिका चुनाव–2026 के लिए द्वितीय चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को निर्वाचन–2026 से संबंधित निर्देशिका वितरित की गई। मतपेटी में पेपर सील लगाने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान सामग्री प्राप्त करते समय सभी आवश्यक सामग्रियों—मतदाता सूची की कार्यकारी प्रति, प्रभेदक चिन्ह, रबर क्रॉस स्टाम्प, अमिट स्याही, मेटल रूल, मेटल सील, मतपत्र, पेपर सील, प्रपत्र एवं लिफाफे आदि—का विधिवत मिलान सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मतपत्रों पर आवश्यक प्रभेदक चिन्ह अंकित कर तैयार रखने तथा एक बंडल पर पूर्ण हस्ताक्षर करने के निर्देश भी दिए गए।
मतदान दिवस पर कम-से-कम एक घंटा पूर्व सभी तैयारियाँ पूर्ण करने, मतदान केंद्र पर गोपनीयता बनाए रखने, मतदान अभिकर्ताओं को मतपेटी एवं मतदाता सूची का प्रदर्शन कराने और आवश्यक घोषणाएँ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित करते हुए वहां किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार या सभा आयोजित करने पर रोक की जानकारी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदान केंद्र के भीतर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। महिला मतदाता के साथ शिशु तथा दिव्यांग मतदाता के सहयोगी को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस बल सामान्यतः केंद्र के बाहर तैनात रहेगा। पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों को मतदान केंद्र के बाहर ही छायांकन की अनुमति होगी।
प्रशिक्षण के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया, ताकि नगरपालिका चुनाव–2026 की प्रक्रिया पारदर्शिता और विधि-सम्मत तरीके से सम्पन्न हो सके।

सरायकेला में ‘समर अभियान’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला में ‘समर अभियान’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला : जिले में कुपोषण की दर घटाने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय सभागार में ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने की। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची की प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) और मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और प्रबंधन सुनिश्चित करना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे मोहल्लों की पहचान करें, जहाँ नए कुपोषित बच्चों की संभावना हो। चिन्हित बच्चों को ‘शिशु शक्ति’ (ATHR) और आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्तर पर उचित प्रबंधन और फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को ‘कुपोषण उपचार केंद्र’ (MTC) में शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में अभियान के तहत संकलित आंकड़ों को ‘समर कार्यक्रम’ एप्लिकेशन पर सही और समयबद्ध अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन और ऊँचाई मापन, ग्राम स्तर पर पोषण जागरूकता बैठकें आयोजित करने और अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) श्रीमती बिभा सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिकाएँ श्रीमती सविता सिन्हा, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती पुतुल सिंह, विभागीय कर्मचारी श्री रितेश महापात्रा और SCoE, RIMS के प्रखण्ड समन्वयक श्री सोना सिंह, श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्री नितेश मिश्रा उपस्थित थे।

सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय सभागार में इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीसरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजितम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” रही।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल ऐप, लॉटरी या इनाम का लालच, नकली कूरियर सर्विस, ऑनलाइन खरीद–फरोख्त और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। परिजन की गिरफ्तारी का भय दिखाकर और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए भी धोखाधड़ी की जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की घटना के बाद शुरुआती दो से तीन घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिसे “गोल्डन आवर” कहा जाता है। इस दौरान त्वरित कार्रवाई से ठगी की गई राशि को सुरक्षित किया जा सकता है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से ओटीपी, आधार, पैन या बैंक खाता विवरण नहीं मांगते।

Book your slot today : +91 7250214782

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल, अंतरराष्ट्रीय कॉल से बचें, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेन-देन न करें और अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करें।

कार्यशाला के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया की सुरक्षा, साइबर थ्रेट्स, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक, व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव-2026: जनसंपर्क तेज, 23 फरवरी को मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव-2026: जनसंपर्क तेज, 23 फरवरी को मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सरायकेला खरसावाँ : सरायकेला जिला मुख्यालय इन दिनों पूरी तरह चुनावी माहौल में रंगा हुआ है। नगर पंचायत चुनाव–2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त के निर्देशन में विभिन्न कोषांग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दूसरी ओर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड और 13 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 10,762 मतदाता हैं, जिनमें 5,410 पुरुष और 5,352 महिलाएं शामिल हैं। ये मतदाता आगामी 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, जबकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मतदाता भी सभी प्रत्याशियों की बातों को सुन और परख रहे हैं। मतदाताओं की वास्तविक राय मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सरायकेला नगरपालिका कार्यालय की स्थापना आजादी से पूर्व वर्ष 1898 में तत्कालीन सरायकेला महाराजा द्वारा क्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। समय के साथ क्षेत्र और जनसंख्या में वृद्धि हुई और वर्तमान में नगर पंचायत सरायकेला में 11 वार्ड हो गए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि आज भी नगर पंचायत क्षेत्र के लोग कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नियमित साफ-सफाई, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति तथा मच्छरों का दिन-रात बढ़ता प्रकोप यहां की प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं। मतदाता भले ही फिलहाल चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन वे सोच-समझकर ही अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे।

सरायकेला में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सोमवार को सरायकेला नगर भवन सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिनियमों, नियमों, आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और किसी अन्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिवेदन नहीं देंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

माइक्रो ऑब्जर्वरों को यह निर्देश दिया गया कि वे मतदान दिवस के दौरान अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। उनका मुख्य दायित्व यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता या आयोगीय निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सामान्य पर्यवेक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण में मतदान दल की उपस्थिति, मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटी की सीलिंग, मतदाताओं की पहचान, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदान की गोपनीयता, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति समय की निगरानी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
इसके अलावा यह भी बताया गया कि मतदान केंद्र के भीतर एक ही उम्मीदवार के एक से अधिक मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति न हो, प्रवेश पास प्रणाली का पालन हो, मतदाताओं को कोई अनुचित निर्देश न दिया जाए तथा मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह एवं प्रभाशंकर तिवारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के आलोक कुमार, मनोज सिंह, प्रदीप प्रमाणिक, अशोक कुमार, मुकेश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गम्हारिया रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब बरामद, टाटा–कटिहार एक्सप्रेस से एक गिरफ्तार

गम्हारिया रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब बरामद, टाटा–कटिहार एक्सप्रेस से एक गिरफ्तार

गम्हारिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया रेलवे स्टेशन पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार आरपीएफ के सहयोग से अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टाटा–कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

तलाशी के दौरान यात्री के नीले रंग के बैग से 180 एमएल के 30 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की (फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल) बरामद किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले में अभियुक्त को विधिवत हिरासत में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त की पहचान सुमित कुमार, निवासी जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का जन्मदिन

सरायकेला में झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का जन्मदिन

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 10 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन मुर्मू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य सहित सौरभ साहू, उमेश भोल, अभिनाश कबी, तपन कामिला, गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्र, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित सरंगी, बापि सरंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782