सरायकेला खरसावां

राजखरसावां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व मेमू संचालन को लेकर डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

राजखरसावां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व मेमू संचालन को लेकर डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन

राजखरसावां : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत रेलवे परामर्शदात्री समिति ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और लोकल व मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), चक्रधरपुर के समक्ष मांगें रखीं। समिति सदस्य छोटराय किस्कू ने इस संबंध में डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के बाद से राजखरसावां स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है, जिससे राजखरसावां, सीनी, महलीमुरूप और बड़ाबाम्बो सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। समिति ने शालीमार–कुर्ला मुंबई एक्सप्रेस, यशवंत वीकली एक्सप्रेस और आनंद बिहार–पुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू करने की मांग की है। साथ ही पुरी–बरबिल एक्सप्रेस के विस्तार को चक्रधरपुर तक करने का अनुरोध किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा लोकल और मेमू ट्रेनों के समयबद्ध एवं नियमित संचालन पर जोर देते हुए सीकेपी–टाटा मेमू, एनएससीबी–गोमो–सीकेपी, टाटा–बड़बिल, टाटा–बिलासपुर और टाटा–राउरकेला मेमू ट्रेनों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलाने की मांग रखी गई। टाटा–विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियमित करने और चक्रधरपुर–रांची मेमू ट्रेन शुरू करने की भी मांग शामिल है।

Book your slot today : +91 7250214782

ज्ञापन में यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए राजखरसावां स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 तथा बड़ाबाम्बो स्टेशन पर शौचालय की समुचित व्यवस्था, महलीमुरूप स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज व अंडरब्रिज निर्माण और सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग भी की गई है।
रेलवे परामर्शदात्री समिति ने उम्मीद जताई है कि मंडल रेल प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने सरायकेला स्थित हरिहर लॉज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो नेता एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सूरज हेम्ब्रम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि झामुमो एक अनुशासित और मजबूत संगठन वाली पार्टी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ही शकुंतला महाली ने नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार डब्बा सोरेन उर्फ भुगलू सोरेन के नामांकन में किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह कदम उठाया गया था। स्क्रूटनी के बाद दोनों के नामांकन वैध पाए जाने पर शकुंतला महाली ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Book your slot today : +91 7250214782


वहीं शकुंतला महाली ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नामांकन वापस ले रही हैं और अब पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से चुनाव अभियान में जुटेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782


झामुमो नेता गणेश महाली ने भी कहा कि वे पार्टी समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में तन, मन और धन से कार्य करते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहेंगे।

सरायकेला-खरसावां में महिला फुटबॉल को बढ़ावा, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में ट्रायल कैंप आयोजित

सरायकेला-खरसावां में महिला फुटबॉल को बढ़ावा, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में ट्रायल कैंप आयोजित

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से खरसावां महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए एक ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


कैंप का उद्घाटन डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार ने किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल कैंप का उद्देश्य जिले की महिला खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर उन्हें संगठित करना है, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जबकि जिले की छह प्रसिद्ध टीमों के बीच मार्च माह में लीग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

ट्रायल कैंप के सफल आयोजन में खरसावां महिला फुटबॉल क्लब के सचिव पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक संजय सुंडी, विजय दिग्गी की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर वीरेन पॉल, कुश मिंज, देवा नायक, सुरेश महतो, दिकू माझी सहित कई लोग उपस्थित थे।

खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

खरसावां : खरसावां प्रखंड के आमदा ओपी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा छोटाबाम्बो के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान पोटोबेडा निवासी अमरजीत महतो (25 वर्ष), पिता युधिष्ठिर महतो के रूप में हुई है।

Admissions Open|Contact : +91 9899613747


जानकारी के अनुसार, अमरजीत गुरुवार सुबह खरसावां के कोतवाल साई मेला गया था और शाम करीब 6:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़ाबाम्बो–आमदा मुख्य मार्ग पर छोटाबाम्बो के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Book your slot today : +91 7250214782


मौके से गुजर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो और स्थानीय निवासी कुमार सानू महतो ने घायल युवक को निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां इलाज में देरी और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही खरसावां और आमदा पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल।

Book your slot today : +91 7250214782
कांड्रा में होटल में लगी आग, करीब ₹50 हजार का नुकसान

कांड्रा में होटल में लगी आग, करीब ₹50 हजार का नुकसान

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में मोड़ डिपो जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित नीरज कुमार बेरा के होटल में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Contact no – 9899613747



दुकान मालिक नीरज बेरा के अनुसार, आग से इनवर्टर, फ्रिज और खाद्य सामग्री समेत लगभग ₹50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। नीरज बेरा ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी उन्हें आग लगने की जानकारी मिली।

सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रभावित रैयतों की समस्याएं रखीं

लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रभावित रैयतों की समस्याएं रखीं

वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने रैयतों के साथ झारखंड के महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भूमि अधिग्रहण के कारण प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

Contact no :- 9899613747


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बेलटाड़ (पूर्वी सिंहभूम) से रघुनाथपुर (सरायकेला-खरसावां), भुईयांसिनान से रसिकनगर–सुसनी तथा भादुडीह, बोंटा, सातनाला, बोड़ाम होते हुए माधवपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले कई प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश देकर शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। महामहिम राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नगरपालिका चुनाव 2026: MCMC सदस्यों को मीडिया प्रमाणीकरण व निगरानी का प्रशिक्षण

नगरपालिका चुनाव 2026: MCMC सदस्यों को मीडिया प्रमाणीकरण व निगरानी का प्रशिक्षण

सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर विभिन्न कोषांगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमिटी (MCMC) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

Contact no :- 9899613747

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर प्रभाशंकर तिवारी एवं तरुण कुमार सिंह ने कमिटी की भूमिका और दायित्वों की जानकारी दी। इसमें राजनैतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व उनके प्रमाणीकरण, पेड न्यूज की पहचान तथा विज्ञापन व्यय को संबंधित उम्मीदवार या राजनैतिक दल के खर्च खाते में जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार के नियम, विज्ञापन सामग्री की जांच, प्रमाणीकरण की समय-सीमा, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाले दैनिक व साप्ताहिक प्रतिवेदन से संबंधित जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, MCMC के सदस्य व कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

एनडीपीएस मामलों को लेकर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस सख्त, एसपी ने लंबित केसों की समीक्षा बैठक की

एनडीपीएस मामलों को लेकर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस सख्त, एसपी ने लंबित केसों की समीक्षा बैठक की

सरायकेला-खरसावाँ : सरायकेला-खरसावाँ जिले में मादक पदार्थ से जुड़े मामलों पर नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर एक बैठक की।
यह बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, संबंधित थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने, समय पर चार्जशीट दाखिल करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगरपालिका चुनाव 2026: सरायकेला-खरसावां में आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन व्यय को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

नगरपालिका चुनाव 2026: सरायकेला-खरसावां में आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन व्यय को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांग सक्रिय हैं, वहीं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण भी लगातार जारी है।
इसी क्रम में समाहरणालय के सभा कक्ष में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत आदर्श आचार संहिता तथा व्यय एवं मूल्यांकन सेल (Expenditure and Evaluation Cell) से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों में निर्धारित खर्च की सीमा, खर्च करने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा संधारित करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अभ्यर्थियों, सरकारी विभागों एवं सरकारी कर्मियों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता तथा उल्लंघन की स्थिति में दंड के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

नगर निकाय चुनाव 2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुमित चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव 2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुमित चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

सरायकेला : नगर निकाय चुनाव 2026 की तिथि नजदीक आते ही सरायकेला क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पहले सुमित चौधरी अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।
नामांकन के समय भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।