#सरायकेला_आदित्यपुर #महिलाओं_की_सुरक्षा #एसडीओ_अभिनव_प्रकाश #कानून_व्यवस्था #maskalnews

सरायकेला : सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने किया निरीक्षण

सरायकेला : सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने किया निरीक्षण

सरायकेला | महिलाओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश ने सरायकेला-आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

एसडीओ श्री अभिनव प्रकाश ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से ऐसे स्थानों की निगरानी करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।