सरायकेला-खरसावां | उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
निरीक्षण के दौरान उक्त क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन होते पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जमीन मालिक एवं अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खनिजों के अवैध उत्खनन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रांची | झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार योजना की अप्रैल और मई माह की सम्मान राशि अब तक लाभुक महिलाओं के खातों में नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि ट्रेजरी से जुड़े कथित वित्तीय गड़बड़ी और भुगतान प्रक्रिया की जांच के कारण राशि जारी होने में देरी हो रही है। इससे राज्य की हजारों महिलाओं के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक ट्रेजरी स्तर पर भुगतान प्रक्रिया की तकनीकी और प्रशासनिक जांच जारी है। इसी वजह से योजना की राशि फिलहाल रोक दी गई है। कई जिलों की महिलाओं ने बताया कि वे इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। लगातार दो महीने से भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, मामले को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही का सीधा असर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।
वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पात्र लाभुकों को जल्द सम्मान राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होते ही लंबित भुगतान जारी कर दिया जाएगा।
फिलहाल योजना से जुड़ी लाखों महिलाएं सरकार के अगले फैसले और भुगतान की तारीख का इंतजार कर रही हैं।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में सरायकेला अंचल के उगमा एवं राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण, खनिज प्रेषण तथा पर्यावरणीय स्वीकृति के अनुपालन समेत अन्य वैधानिक प्रावधानों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित पट्टाधारियों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सरायकेला | सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस दौरान उन्होंने विभागीय सचिव मुकेश कुमार तथा कला संस्कृति निदेशक आशिक अकरम से भी मुलाकात कर सरायकेला की सांस्कृतिक धरोहरों, कलाकारों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की छऊ नृत्य कला केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश की गौरवशाली पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से देश-विदेश में सम्मान प्राप्त करने वाली इस कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक पहल की आवश्यकता है।
Book your slot today : +91 7250214782
मुलाकात के दौरान उन्होंने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनर्जीवन एवं नियमित संचालन, छऊ नृत्य और वाद्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति, स्थानीय कलाकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन एवं प्रोत्साहन सुविधा उपलब्ध कराने, सरायकेला में बहुउद्देशीय कला भवन निर्माण तथा युवा पीढ़ी को पारंपरिक कलाओं से जोड़ने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की मांग उठाई।
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की धरती ने देश को अनेक प्रतिष्ठित छऊ कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और साधना से विश्व स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे कलाकारों का सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पारंपरिक छऊ मुखौटा और प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने भी छऊ कला की महत्ता को स्वीकार करते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अतिरिक्त विशेष फंड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं जिला मुख्यालय होने के बावजूद सरायकेला आज भी कई आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है। पेयजल, सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था एवं शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से विशेष सहयोग की आवश्यकता है।
इसके साथ ही उन्होंने सरायकेला क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों — श्री जगन्नाथ मंदिर, कुदरसाईं मंदिर एवं मिर्गी चिंगड़ा — के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई।
सरायकेला_खरसावां | सरायकेला स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी एवं औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समेन, टेलिकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, पेलेट मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में Rungta Mines Limited, Ramakrishna Casting Solution Limited, Amalgam Steel and Power Limited, Metalsa India Limited, BMW Industries, Tata Steel Foundation, Life Insurance Corporation of India समेत कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा Saraikela, Chaibasa एवं Jamshedpur क्षेत्र में नियुक्ति के लिए कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने युवाओं से आगामी रोजगार मेलों एवं भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित जिला नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सरायकेला | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल के वार्डों की स्थिति, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण प्रणाली, अभिलेख संधारण, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव, रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन तथा मरीजों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सरायकेला | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में नर्सों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर (RDD), नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सहित बड़ी संख्या में नर्सें एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद नर्सों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से सेवा की शपथ दोहराई। इस अवसर पर केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की खुशियां भी साझा की गईं।
Book your slot today : +91 7250214782
RDD ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कोरोना काल में नर्सों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा बताया।
सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सेवा भाव ही स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने भी नर्सों की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में बिंदिया कुजूर, प्रमिला रोबोट, प्रसादी खेत, अलका प्रधान, नीलम सोरेन, सुनीता शर्मा, सीमा महतो, सुजाता महतो, चिंता कुमारी, रश्मि लकड़ा सहित कई नर्सें एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
सरायकेला | भारत की आगामी जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना पंजीकरण किया तथा जिलेवासियों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही और अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनेंगे। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने जिलेवासियों से निर्धारित अवधि के भीतर जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।”
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, स्व-गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद गणनाकर्मियों द्वारा जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
नई दिल्ली | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
NTA के अनुसार, 8 मई 2026 को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त इनपुट तथा जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
एजेंसी ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, अब तक नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित जानकारी साझा नहीं की गई है।
इस फैसले के बाद देशभर के लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्र अब NTA की ओर से नई परीक्षा तिथियों और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
झारखंड | झारखंड की राजनीति में एक बार फिर जनसंख्या संतुलन और क्षेत्रीय पहचान का मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य की बदलती डेमोग्राफी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव आने वाले समय में झारखंड की राजनीति और सामाजिक संरचना पर पड़ सकता है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
अपने संबोधन में चंपाई सोरेन ने दावा किया कि सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली समेत कई इलाकों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आबादी के स्वरूप में तेजी से बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले आदिवासी और मूलवासी आबादी अधिक थी, वहां अब परिस्थितियां बदलती दिखाई दे रही हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “करीब 30 वर्ष पहले कपाली में विशेष समुदाय का एक भी घर नहीं था, लेकिन आज वहां हजारों वोटर हो चुके हैं।”
Book your slot today : +91 7250214782
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों का असर झारखंड की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है और आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। कार्यक्रम के दौरान चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और भाजपा की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि जनता अब विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर अपने फैसले ले रही है। उनके बयान पर कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने जोरदार समर्थन भी जताया।
हालांकि, चंपाई सोरेन के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि यह राज्य के भविष्य और क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।