#सरायकेला_खरसावां #स्वास्थ्य_सेवाएं #उपायुक्त #समीक्षा_बैठक #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : उपायुक्त

सरायकेला-खरसावां में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : उपायुक्त

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण, एक्सपायरी एवं नियर-एक्सपायरी दवाओं की अलग निगरानी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने Free Drug एवं Free Test बोर्ड को स्पष्ट और अद्यतन रूप से प्रदर्शित रखने पर भी जोर दिया।

Contact no :- +91 8936090601

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि और समय सहित नियमित रूप से संधारित करें। साथ ही Labour Room, Blood Storage Room, Operation Theatre (OT) और Cold Chain Room से संबंधित सभी रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक मशीनों की कार्यशीलता और एम्बुलेंस सेवाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Referral, OT और Delivery Monitoring System को मजबूत करने तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक critical एवं referral case में स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए और अनावश्यक referrals की पहचान कर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।