बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप पर शिकायत भेजें : नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव

चक्रधरपुर | नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी वार्ड में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि बिजली पोल, तार, ट्रांसफार्मर या अन्य विद्युत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें वार्ड संख्या और पूरा पता स्पष्ट रूप से लिखकर अगले दो दिनों के भीतर व्हाट्सएप नंबर 7050707100 पर भेजी जाएं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सन्नी उरांव ने कहा कि आम जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए वे स्वयं पहल करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like