कोल्हान

बागबेड़ा पेयजल योजना में देरी राज्य सरकार की उदासीनता का परिणाम : विधुतवारण महतो

बागबेड़ा पेयजल योजना में देरी राज्य सरकार की उदासीनता का परिणाम : विधुतवारण महतो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के लोगप्रिया संसद विधुतवारण महतो ने झामुमो सरकार पर तीखा हमाला बोलते हुए सोशल मिडिया में लिख।बागबेड़ा की सम्मानित जनता को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। इसी उद्देश्य से मैंने लोकसभा के विगत शीतकालीन सत्र में नियम 377 के तहत बागबेड़ा पेयजल योजना का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


मैंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2014–19 के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के साझा सहयोग से आरंभ हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना में गोविंदपुर क्षेत्र का कार्य तो पूर्ण कर लिया गया, लेकिन बागबेड़ा का हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। इस अनावश्यक देरी के कारण बागबेड़ा के ग्रामीण भाई-बहनों को पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक और अस्वीकार्य है।
संसद में मेरे हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने झारखंड सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत तथ्यों ने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया है। विभाग ने स्वीकार किया है कि इस योजना को ‘नीर-निर्मल परियोजना’ से ‘जल जीवन मिशन’ में स्थानांतरित किए जाने तथा लागत में वृद्धि के बावजूद वर्तमान में फंड की भारी कमी है। राज्य सरकार के मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए केन्द्रांश एवं राज्यांश मद में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह बाधित है।

Book your slot today : +91 7250214782


यह स्थिति राज्य सरकार के कुप्रबंधन और बागबेड़ा की जनता के प्रति उसकी उदासीनता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
इस विषय पर मुझे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी का विस्तृत पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि जल ‘राज्य सूची’ का विषय है, अतः योजना को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केंद्र सरकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मिशन की अवधि को वर्ष 2028 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने नियमों के अंतर्गत हर संभव सहायता देने की तत्परता भी दोहराई है, बशर्ते राज्य सरकार प्रशासनिक सक्रियता दिखाए और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करे।

Book your slot today : +91 7250214782


मैं बागबेड़ा की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे को किसी भी हाल में ठंडे बस्ते में नहीं जाने दूंगा। राज्य सरकार फंड की कमी का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकती। मैं निरंतर राज्य प्रशासन और संबंधित विभागों पर दबाव बनाता रहूंगा ताकि लंबित राशि का शीघ्र प्रावधान हो और इस योजना के शेष कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएं।
मेरा लक्ष्य स्पष्ट है—बागबेड़ा के हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना। इस लक्ष्य की प्राप्ति तक मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

नगरपालिका चुनाव-2026: चाईबासा व चक्रधरपुर में शस्त्र जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

नगरपालिका चुनाव-2026: चाईबासा व चक्रधरपुर में शस्त्र जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

चाईबासा/चक्रधरपुर : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार 5 फरवरी 2026 तक चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को अपने हथियार जमा कराने का आदेश जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा शहरी क्षेत्र में कुल 89 अनुज्ञप्ति धारियों में से 69 व्यक्तियों ने अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं। वहीं 15 व्यक्ति/संस्थाओं द्वारा शस्त्र जमा करने से छूट के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है, जिनमें 6 बैंक संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5 अनुज्ञप्ति धारियों ने अब तक अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं।
इसी प्रकार चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में कुल 48 शस्त्र अनुज्ञप्ति जारी हैं, जिनमें से 45 अनुज्ञप्ति धारियों ने अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं। यहां 1 बैंक संस्थान को छूट श्रेणी में रखा गया है, जबकि 2 व्यक्तियों ने अब तक अपने शस्त्र जमा नहीं कराए हैं।
बैठक में निर्देश दिया गया कि दोनों शहरी क्षेत्रों में जिन अनुज्ञप्ति धारियों ने अब तक शस्त्र जमा नहीं कराए हैं, वे सूचना प्राप्ति के बाद भी यदि आज शाम तक शस्त्र जमा नहीं करते हैं, तो उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए संबंधित हथियार जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों के तहत संबंधित व्यक्तियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार उदय माझी और माधो मुंडा ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


बताया जा रहा है कि स्क्रूटनी के बाद कुल नौ उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे, लेकिन दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से मुकाबला सात उम्मीदवारों तक सिमट गया है। अब चुनाव मैदान में सन्नी उरांव, अनुप्रिया सोय, उत्तम कुमार बालमुचु, प्रकाश सिंह कोड़ाह, बीरबल हाईबुरू, विजय सिंह गागराई और विजय सिंह सुम्बरूई शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। वहीं 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही चक्रधरपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
KNT CKP ने CISF, BSF व CRPF में चयनित पाँच युवाओं को किया सम्मानित

KNT CKP ने CISF, BSF व CRPF में चयनित पाँच युवाओं को किया सम्मानित

चक्रधरपुर : KNT CKP द्वारा पाँच सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनंत राम सामाड (CISF), राजकिशोर पुरती (BSF), श्रीमती भवानी सिंह मुंडा (BSF), विरु सिंह सुंडी (CISF) तथा गुलशन केराई (CRPF) को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन अभ्यर्थियों की सफलता के पीछे KNT के सदस्यों का सामूहिक प्रयास और सहयोग सराहनीय है। Pay Back to Society अभियान के तहत KNT द्वारा समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


KNT प्रबंधन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद हुई सागजोड़ी गांव की लापता महिला, प्रशासन और सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद से हुई घर वापसी

महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद हुई सागजोड़ी गांव की लापता महिला, प्रशासन और सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद से हुई घर वापसी

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सागजोड़ी गांव की 27 वर्षीय महिला जोबना गुड़िया, जो पिछले एक महीने से लापता थी, को महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर घर वापस पहुंचाया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मामला शांत हो गया था। तीन दिन पूर्व महाराष्ट्र पुलिस ने जोबना गुड़िया को गोंदिया जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा। पूछताछ के दौरान जराइकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान को इसकी सूचना फोन के माध्यम से मिली।

Book your slot today : +91 7250214782


सूचना मिलते ही समाजसेवी सह पत्रकार ज्योतिष महली के माध्यम से सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से जोबना गुड़िया से बात कराई गई, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद ज्योतिष महली ने मनोहरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज को पूरे मामले से अवगत कराया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू की जिम्मेदारी समाजसेवी ज्योतिष महली को सौंपी। इसके बाद जोबना गुड़िया के भाई राजू गुड़िया आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाराष्ट्र पहुंचे और सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों के सहयोग से महिला को सकुशल घर वापस लाया।

Book your slot today : +91 7250214782


बताया गया है कि जोबना गुड़िया की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिसके कारण वह कभी-कभी ऐसी परिस्थितियों में फंस जाती हैं।
घर वापसी के बाद महिला के भाई राजू गुड़िया और उनकी माता ने सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों, समाजसेवी ज्योतिष महली, जराइकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान और प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने कहा कि ऐसी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देनी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने कहा कि ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग से पुलिस प्रशासन बेहतर तरीके से कार्य कर सकता है।

मानकी–मुण्डा परंपरा के तहत कोटसोना में लगान रसीद काटने का कार्य प्रारंभ

मानकी–मुण्डा परंपरा के तहत कोटसोना में लगान रसीद काटने का कार्य प्रारंभ

खुँटपानी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुँटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहारदा पंचायत स्थित मौजा कोटसोना (थाना संख्या–02, पीड़–चैनपुर) में मानकी–मुण्डा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत आम रैयतों के लिए मालगुजारी (लगान) रसीद काटने का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य ग्रामीण मुण्डा सह मानकी मुण्डा संघ, कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के महासचिव श्री चन्दन होनहागा द्वारा उनके आवास पर किया जा रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया कोल्हान पोड़ाहाट क्षेत्र में सदियों से चली आ रही मानकी–मुण्डा व्यवस्था के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पारंपरिक दायित्व है। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2025–26 की लगान रसीद काटी जा रही है। समय पर रसीद निर्गत होने से आम रैयतों को भविष्य में भूमि से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रशासनिक अथवा कानूनी विवादों से बचाव में सहायता मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मानकी–मुण्डा व्यवस्था आज भी आदिवासी समाज की पारंपरिक पहचान, भूमि अधिकार और सामाजिक व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। इस प्रकार की पहल से पारंपरिक स्वशासन प्रणाली की प्रासंगिकता और मजबूती स्पष्ट रूप से सामने आती है।

Book your slot today : +91 7250214782

कांड्रा में होटल में लगी आग, करीब ₹50 हजार का नुकसान

कांड्रा में होटल में लगी आग, करीब ₹50 हजार का नुकसान

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में मोड़ डिपो जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित नीरज कुमार बेरा के होटल में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Contact no – 9899613747



दुकान मालिक नीरज बेरा के अनुसार, आग से इनवर्टर, फ्रिज और खाद्य सामग्री समेत लगभग ₹50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। नीरज बेरा ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी उन्हें आग लगने की जानकारी मिली।

सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रभावित रैयतों की समस्याएं रखीं

लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रभावित रैयतों की समस्याएं रखीं

वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर जेएलकेएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने रैयतों के साथ झारखंड के महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भूमि अधिग्रहण के कारण प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

Contact no :- 9899613747


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बेलटाड़ (पूर्वी सिंहभूम) से रघुनाथपुर (सरायकेला-खरसावां), भुईयांसिनान से रसिकनगर–सुसनी तथा भादुडीह, बोंटा, सातनाला, बोड़ाम होते हुए माधवपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले कई प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश देकर शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। महामहिम राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चाईबासा नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर छापेमारी, ₹9200 का दंड वसूला गया

चाईबासा नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर छापेमारी, ₹9200 का दंड वसूला गया

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर परिषद प्रशासक श्री सिद्धांत कुमार (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक एवं राजस्व पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गई।

Contact no :- 9899613747

छापेमारी के दौरान दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल ₹9200 का दंड वसूला गया। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासक ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आगे भी सख्त छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि चाईबासा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो ने सन्नी उरांव को बनाया अधिकृत प्रत्याशी

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो ने सन्नी उरांव को बनाया अधिकृत प्रत्याशी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सन्नी उरांव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पूर्व झामुमो छात्र मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय माझी एवं झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने पार्टी जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम को लिखित आवेदन सौंपकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग की थी।

Contact no :- 9899613747

दोनों दावेदारों के आवेदनों पर विचार के उपरांत झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने मामला केंद्रीय समिति को भेजा था। जिला एवं केंद्रीय स्तर पर गहन विचार-विमर्श के बाद अंततः पार्टी ने सन्नी उरांव के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाई। इसकी पुष्टि झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की।