#चक्रधरपुर #इटिहासा_विद्यालय #पश्चिमी_सिंहभूम #स्वच्छता_अभियान #शिक्षा_में_नवाचार #maskalnews

चक्रधरपुर के इटिहासा विद्यालय के छात्रों ने बनाया बांस से निर्मित हैंड वॉश यूनिट, नवाचार की हो रही सराहना

चक्रधरपुर के इटिहासा विद्यालय के छात्रों ने बनाया बांस से निर्मित हैंड वॉश यूनिट, नवाचार की हो रही सराहना

चक्रधरपुर |  चक्रधरपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इटिहासा के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए बांस से निर्मित एक अनोखा हैंड वॉश यूनिट तैयार किया है। यह पहल पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित “प्रोजेक्ट परख: एक नई उड़ान” के तहत की गई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कम संसाधनों में तैयार किया गया यह हैंड वॉश यूनिट न केवल पर्यावरण अनुकूल है, बल्कि विद्यालय परिसर में पुराने हैंड वॉश प्वाइंट पर लगने वाली भीड़ की समस्या का समाधान भी बन गया है। छात्रों के इस अभिनव प्रयास की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यालय के बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि कुछ नया करने का जज़्बा हो, तो उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि “प्रोजेक्ट परख” के अंतर्गत इस नवाचार को जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इसे “एक्टिविटी ऑफ द मंथ” के रूप में शामिल करने की योजना है।

Book your slot today : +91 7250214782

विद्यालय के छात्रों की इस पहल को स्वच्छता, समयबद्धता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को इस रचनात्मक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ जीवन का आधार है।