#चक्रधरपुर #जनगणना2027 #सुखरामउरांव #स्वगणना #maskalnews

जनगणना-2027 के तहत विधायक सुखराम उरांव ने की ऑनलाइन स्व-गणना

जनगणना-2027 के तहत विधायक सुखराम उरांव ने की ऑनलाइन स्व-गणना

चक्रधरपुर | जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने आम लोगों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो विकास योजनाओं को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं स्व-गणना करें और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक ने कहा, “हम सभी मिलकर जनगणना-2027 को सफल बनाएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।”
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, बीडीओ कांचन मुखर्जी, प्रशिक्षु प्रगणक एवं प्रखंड कर्मी लालू दास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।