#चक्रधरपुर #वाहनजांचअभियान #सड़कसुरक्षा #यातायातनियम #पश्चिमीसिंहभूम  #maskalnews

चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों से ₹39 हजार जुर्माना वसूला

चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों से ₹39 हजार जुर्माना वसूला

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर शुक्रवार को कब्रिस्तान रोड, चक्रधरपुर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन ने किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की विशेष रूप से जांच की गई। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य कागजातों की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की संख्या अधिक पाई जा रही है। अधिकांश मामलों में हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटना के बाद मौतें हो रही हैं। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों से ₹39,000 का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इस प्रकार के जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे।