प्रोजेक्ट आहार के तहत पीडीएस दुकान का निरीक्षण, लाभुकों से लिया राशन वितरण का फीडबैक

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था की जमीनी निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रोजेक्ट आहार के तहत पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी एवं सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल ने चक्रधरपुर प्रखंड की जामिद पंचायत अंतर्गत सिकिदिकि गांव स्थित पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया।

Contact us :- 7004820253

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने मौके पर राशन वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया और राशन लेने पहुंचे कार्डधारियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लाभुकों से निर्धारित मात्रा में राशन मिलने, वितरण की नियमितता तथा राशन लेने में होने वाली किसी भी परेशानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

लाभुकों से मिले फीडबैक के आधार पर पदाधिकारियों ने वितरण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

स्टॉक रजिस्टर से खाद्यान्न का किया मिलान
निरीक्षण के दौरान पीडीएस दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के भंडारण की भी जांच की गई। पदाधिकारियों ने दुकान में रखे खाद्यान्न की स्थिति का जायजा लेते हुए उपलब्ध स्टॉक का संबंधित अभिलेखों से मिलान किया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर एवं राशन वितरण से जुड़े अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की गई, ताकि दर्ज मात्रा और वास्तविक उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Contact no :- +91 9337736501

पदाधिकारियों ने दुकान संचालक को खाद्यान्न का व्यवस्थित एवं सुरक्षित भंडारण करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा लाभुकों को राशन लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

लाभुकों से सीधे संवाद कर जानी जमीनी स्थिति
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने अभिलेखों और स्टॉक की जांच के साथ-साथ राशन कार्डधारियों से सीधे संवाद किया। इससे पीडीएस व्यवस्था की जमीनी स्थिति और लाभुकों के अनुभवों को समझने का अवसर मिला।
पदाधिकारियों ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक नियमित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रोजेक्ट आहार के तहत किए जा रहे ऐसे स्थलीय निरीक्षणों का उद्देश्य पीडीएस दुकानों में राशन वितरण की वास्तविक स्थिति के साथ-साथ खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारण, अभिलेख संधारण और लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना है। जिला प्रशासन द्वारा जन वितरण प्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और लाभुकों के लिए सुगम बनाने की दिशा में क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है।

By maskal.news

You May Also Like