अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर चाईबासा में निकली जागरूकता रैली, समय पर इलाज का दिया संदेश

चाईबासा | अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर सदर अस्पताल, चाईबासा में सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजनों को सर्पदंश से बचाव के उपायों और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने के प्रति जागरूक करना था।

Contact us :- 7004820253

रैली को सिविल सर्जन डॉ. मीना कल्णुडिया, डीएमओ-सह-नोडल पदाधिकारी, एसबीपीसीपी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम तथा डीएलओ डॉ. मीनू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय आवश्यक प्राथमिक सावधानियां बरतने तथा बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराने का संदेश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रैली के माध्यम से लोगों को सर्पदंश से संबंधित हानिकारक एवं अवैज्ञानिक पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर उचित चिकित्सकीय उपचार मिलने से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रतिभागियों ने ली सर्पदंश जागरूकता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सर्पदंश जागरूकता की शपथ ली। शपथ के माध्यम से सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी समुदाय तक पहुंचाने, हानिकारक पारंपरिक उपचार से बचने, समय पर चिकित्सकीय उपचार को बढ़ावा देने तथा सर्पदंश के पीड़ित को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को यह संदेश दिया गया कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समुदाय में सही जानकारी एवं जागरूकता का प्रसार कर सर्पदंश से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
By maskal.news

You May Also Like