09
May
चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी ने शुक्रवार को चक्रधरपुर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित रजिस्ट्री पंजी, रजिस्ट्री अभिलेख, उपस्थिति पंजी तथा विवाह प्रमाण पत्र अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्री रिकॉर्ड समय पर अपलोड सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता एवं दक्षता बनी रहे।

इस अवसर पर सब-रजिस्ट्रार, चक्रधरपुर तथा कार्यपालक दंडाधिकारी भी उपस्थित रहे।


