चाईबासा में गैंगरेप मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | झारखंड के चाईबासा जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल था। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अप्रैल महीने में हुई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 6 मई 2026 को झींकपानी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदापी गांव के मडकमहातु टोला निवासी डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा (20 वर्ष), सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका (26 वर्ष) और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु IPS एवं झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जयराजू तथा चाईबासा SDPO बहामन टुटी ने संयुक्त रूप से किया। तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

By maskal.news

You May Also Like