maskal.news

2066 Posts
पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि पर 29 अप्रैल को श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि पर 29 अप्रैल को श्रद्धांजलि कार्यक्रम

चक्रधरपुर | पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 29 अप्रैल को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित उनके आवास पर सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसके पश्चात उनके पैतृक गांव जानटा में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्व. गिलुवा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

स्व. लक्ष्मण गिलुवा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। वे सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक के रूप में भी निर्वाचित हुए। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का सफल नेतृत्व किया था।

Book your slot today : +91 7250214782
समाहरणालय में ITDA योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समाहरणालय में ITDA योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध आवंटन के अनुरूप सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरना-जाहेरथान, आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन, बहुद्देशीय भवन, धूमकुड़िया एवं मांझी थान भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित प्रस्तावों को जल्द भेजने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं के भौतिक सत्यापन की समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुंच सके।

पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान लक्षित परिवारों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभान्वित करने तथा नियमित अनुश्रवण के माध्यम से प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लक्षित वर्गों तक योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से पहुंच सके।

राजनगर प्रखंड कार्यालय में जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

राजनगर प्रखंड कार्यालय में जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

राजनगर | सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के निर्देशन में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन के उद्देश्य से नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें गृह सूचीकरण, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप का उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान जैसे विषय शामिल हैं। इस कार्यक्रम में सभी नामित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जनगणना कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को दक्ष एवं प्रशिक्षित बनाना है, ताकि जनगणना का कार्य सफल, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।

सरायकेला नगर पंचायत में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सरायकेला नगर पंचायत में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सरायकेला |  नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, प्रशिक्षकगण तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। यह केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और समग्र विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों और विकास कार्यों को दिशा देती है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से इस कार्य को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक फॉर्म, कॉलम और प्रक्रिया की गहन समझ आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने यह भी जोर दिया कि प्रत्येक परिवार से सटीक और सत्य जानकारी प्राप्त की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

अध्यक्ष ने जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और कहा कि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य के दौरान आमजन के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना चाहिए, ताकि लोग सहज होकर सही जानकारी प्रदान कर सकें।
इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे परिवार निवास करते हैं, जो स्थानीय मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने संबंधित कर्मियों से अपील की कि सभी पात्र व्यक्तियों को पारदर्शिता के साथ स्थानीय मतदाता सूची में जोड़ने के प्रति जागरूक करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि जो लोग शहर में निवास करते हैं और यहां की सुविधाओं का लाभ लेते हैं, उनका दायित्व है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। इससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
अध्यक्ष ने तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि मोबाइल और टैब के जरिए डेटा संग्रह की प्रक्रिया को प्रशिक्षण के दौरान भली-भांति समझना आवश्यक है।
अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस कार्य को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आयुष सेवाओं में सुधार पर जोर, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

आयुष सेवाओं में सुधार पर जोर, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

चाईबासा | जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आयुष सेवाओं, विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आयुष केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से आयुष शिविर (कैम्प) आयोजित किए जाएं, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी इन सेवाओं का लाभ मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में आयुष योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता बढ़ाने और गांवों तक सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन का उद्देश्य आयुष सेवाओं को सशक्त बनाकर आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

सरायकेला में चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला में चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

चांडिल/सरायकेला | चांडिल थाना क्षेत्र के बांधूडीह गांव में हुए चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का संबंध जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी ।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्रवाई में चांडिल थाना प्रभारी सहित पुलिस की विशेष टीम शामिल रही, जिनकी भूमिका मामले के खुलासे में अहम रही।

अस्मिता सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा

अस्मिता सिटी लीग का भव्य शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई।
उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सतीश प्रधान, पिनाकी रंजन, बलराम महतो और संजय सुंडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबलों में गम्हरिया प्रखंड की टीमों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने गम्हरिया गर्ल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी केपीएस गम्हरिया ने ‘बालिका सनसनी’ टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में गम्हरिया इलेवन ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में नीमडीह की टीम ने खरसावां कस्तूरबा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतियोगिता के अगले चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम में कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चिड़िया माइंस बंद: 6 महीनों से काम ठप, 250 परिवारों पर संकट — पूर्व CM मधु कोड़ा ने की हस्तक्षेप की मांग

चिड़िया माइंस बंद: 6 महीनों से काम ठप, 250 परिवारों पर संकट — पूर्व CM मधु कोड़ा ने की हस्तक्षेप की मांग

चाईबासा | चिड़िया माइंस क्षेत्र में पिछले छह महीनों से खनन कार्य बंद रहने के कारण ठेका मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda ने मंगलवार को प्रभावित मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके की स्थिति का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मजदूरों ने बताया कि Steel Authority of India Limited (सेल) की चिड़िया माइंस में लंबे समय से खनन कार्य पूरी तरह ठप है। इसके चलते ठेका कर्मियों को रोजगार नहीं मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मजदूरों के अनुसार, करीब 250 परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों से लगातार संपर्क के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर मधु कोड़ा ने स्थिति को गंभीर बताते हुए सेल प्रबंधन और संबंधित ठेकेदारों से तत्काल खनन कार्य शुरू करने तथा मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो मजदूरों के साथ मिलकर सेल के प्रभारी पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आगे कहा कि यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मजदूरों के अधिकारों के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सेल प्रबंधन से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द माइंस चालू करने और ठेका मजदूरों को पुनः रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की।

इस दौरान लाल सामड, देवेंद्र कुमार यादव, कृष्ण टूटी, करमु, घनश्याम बडाई, लाल चंद बिंद, रहिल कोड़ा, अजय मुखी, सुनील कंडुला सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

रांची में आयोजित समारोह में तरुण कुमार सिंह को “झारखंड श्री” सम्मान

रांची में आयोजित समारोह में तरुण कुमार सिंह को “झारखंड श्री” सम्मान

रांची | राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित एक भव्य समारोह में सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ शिक्षक, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक, मोटिवेटर एवं समाजसेवी तरुण कुमार सिंह को “झारखंड श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हाथों प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई ख्यातिप्राप्त हस्तियों के साथ झारखंड सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूरे राज्य से कुल 25 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षा क्षेत्र से एकमात्र शिक्षक के रूप में तरुण कुमार सिंह का चयन हुआ।

Book your slot today : +91 7250214782

तरुण कुमार सिंह विगत लगभग 30 वर्षों से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2017 में झारखंड सरकार द्वारा स्थापना दिवस पर “झारखंड रत्न” से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2018 में “राज्य शिक्षक पुरस्कार” तथा वर्ष 2019 में राज्यपाल द्वारा “झारखंड विशेष सम्मान” भी प्रदान किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें तत्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए भी कई बार जिला चयन समिति द्वारा नामित किया गया है।

कोरोना काल के दौरान उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं एवं शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, वे देश के विभिन्न राज्यों और जिलों का शैक्षणिक भ्रमण कर चुके हैं तथा कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सेमिनारों में व्याख्यान दे चुके हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, डायन प्रथा उन्मूलन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे अभियानों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, वे बच्चों के लिए करियर काउंसिलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रमों का नियमित संचालन भी करते हैं।

कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की महत्वपूर्ण बैठक, केंद्रीय व जिला कमिटी का विस्तार

कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की महत्वपूर्ण बैठक, केंद्रीय व जिला कमिटी का विस्तार

कुटिंगता | कुटिंगता फुटबॉल मैदान में षिरजोन टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में षिरजोन केंद्रीय कमिटी का विस्तार करते हुए लक्ष्मण तिरिया को अध्यक्ष, बुधराम चाम्पिया को उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन चातोम्बा को सचिव, सुमित बालमुचू को सह सचिव, रोया लागुरी को कोषाध्यक्ष, श्रीराम बरजो को सह कोषाध्यक्ष, रामजीत चाम्पिया को धर्म सचिव, बिंदेश्वर पुरती को संयुक्त सचिव तथा संदीप लागुरी को संस्कृति सचिव चुना गया।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं जिला कमिटी में अमरजीत लागुरी को जिला अध्यक्ष, बिरसा तिरिया को सचिव, कुशनु दोराईबुरु को कोषाध्यक्ष और सुनील चाम्पिया को सलाहकार नियुक्त किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक के दौरान षिरजोन 1.0 से 5.0 तक आयोजित कार्यक्रमों में हुई कमियों का गहन विश्लेषण किया गया और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी षिरजोन 6.0 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

संगठन के विस्तार को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के 18 प्रखंडों में कमिटी गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें से 6 प्रखंडों में कमिटी का गठन हो चुका है। शेष 12 प्रखंडों में विस्तार के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

इसके अलावा, सामाजिक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांवों के विद्यालयों में सामाजिक निरीक्षण करने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर कमियों को दूर करने पर सहमति बनी। साथ ही जरूरत के अनुसार समाज में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने के लिए दो अलग-अलग नेतृत्व टीमों के गठन पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।