#तमिलनाडु_राजनीति #विजय #तमिलनाडु_चुनाव #TVK #DMK #AIADMK #maskalnews

तमिलनाडु में सियासी घमासान: DMK या AIADMK ने सरकार बनाई तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

तमिलनाडु में सियासी घमासान: DMK या AIADMK ने सरकार बनाई तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

चेन्नई | तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नया मोड़ आ गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK), जो चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि यदि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) या अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) राज्य में सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK के सभी 108 विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सूत्रों के अनुसार, TVK ने यह फैसला DMK और AIADMK खेमों में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद लिया है। पार्टी का मानना है कि जनादेश उसके पक्ष में आया है और किसी अन्य दल द्वारा सरकार गठन का प्रयास जनता की भावना के खिलाफ होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

गुरुवार शाम जारी बयान में TVK ने स्पष्ट कहा कि यदि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की DMK या ई. पलानीस्वामी की AIADMK सरकार बनाने का दावा पेश करती हैं, तो पार्टी के सभी विधायक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें राज्यपाल के अगले कदम और संभावित सरकार गठन की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।