संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी खत्री बनीं राज्य की तीसरी टॉपर

चाईबासा | झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें चाईबासा स्थित संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की कॉमर्स संकाय की छात्रा प्रियांशी खत्री ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रियांशी ने 500 में से 471 अंक हासिल किए, जो कुल 94.2 प्रतिशत है। वह कॉलेज की टॉपर भी बनी हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कॉलेज की छात्रा सिल्की कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऋषिका कुमारी 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा अंकिता कुमारी ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। आरसी नदीम और प्रियांशी शेखर ने 82.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं, दीपशिखा पुरती 81 प्रतिशत अंकों के साथ छठे, आयुषी सिंह कुंटिया 80.4 प्रतिशत के साथ सातवें, शीतल गोप 80 प्रतिशत के साथ आठवें, दीपिका गोप 77.6 प्रतिशत के साथ नौवें और तनुश्री प्रजापति 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहीं।

Book your slot today : +91 7250214782

कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर नीलिमा ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

राज्य में तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रियांशी खत्री के पिता संदीप खत्री चालियामा में दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां उषा देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। प्रियांशी का अगला लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई करना है, जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है।

By maskal.news

You May Also Like